Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » श्री शिवम में 30 लाख की चोरी करेवाला मास्टरमाइंड निकला सेल्समैन
    छत्तीसगढ़

    श्री शिवम में 30 लाख की चोरी करेवाला मास्टरमाइंड निकला सेल्समैन

    News DeskBy News DeskApril 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    श्री शिवम में 30 लाख की चोरी करेवाला मास्टरमाइंड निकला सेल्समैन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

     पुलिस ने 31 मार्च को पंडरी मेन रोड स्थित कपड़ों के शो रूम श्री शिवम में सनसनीखेज तरीके से 30 लाख रुपए की चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनके कब्जे से 17 लाख रुपए कैश, एक कार, एक्टिवा व पल्सर बाइक आदि जब्त की गई है. मास्टरमाइंड शो रूम वाले कॉम्प्लेक्स में टाइटन वॉच की फ्रेंचाइजी काउंटर में काम करने वाला सेल्समैन हथबंध निवासी राजेश टंडन निकला.

    उसे ही श्री शिवम शो रूम की भीतरी सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरों के बारे में जानकारी थी. यही आरोपी अपनी पहचान छिपाने शो रूम बंद होने से 15 मिनट पहले बुरका पहनकर घुसा. रात 12 बजे के बाद वह दुकान के अंदर छिपने की जगह से बाहर निकला और काउंटर का ड्रावर तोड़कर 30 लाख रुपए निकालकर बैग में भरकर फरार हो गया. आरोपी छत से रस्सी के सहारे नीचे उतरते समय फिसलकर गिरा और उसका पैर टूट गया. पुलिस ने उसे तिल्दा के ओम अस्पताल में छापा मारकर गिरफ्तार किया. इसके बाद राजनांदगांव और चिखली धरसींवा निवासी उसके तीन साथी क्रमशः मोहनीश श्रीवास्तव, सुरेश दीवान और प्रेम बघेल दबोचे गए. सभी आरोपी कर्ज में डूबे, पुराना कोई रिकॉर्ड नहीं पुलिस को चारों आरोपियों का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है.

    अलबत्ता सभी कर्ज में जरूर डूबे हुए हैं. जैसे मोहनीश ने तीन मोबाइल फोन लोन पर खरीदें हैं. उसने सेकेंड हैंड आई 20 कार भी ली हुई है, लेकिन किस्त की रकम नहीं भर पा रहा था. चोरी की रकम से उसने 90 हजार रुपए की किस्त चुकाई. एक आरोपी राजेश टंडन ने बीसी की किस्त जमा की है.

    एक अस्पताल, तो तीन साथी पकड़े गए शिरडी महाराष्ट्र में
    एसीसीयू क्राइम ब्रांच की टीम ने सबसे पहले राजेश टंडन की गिरफ्तारी की. इसके बाद राजनांदगांव निवासी मोहनीश श्रीवास्तव नामक एमआर और सुरेश दीवान तथा प्रेम बघेल के नाम सामने आये. इनके घरों में छापे मारे गए तो पता चला कि सभी शिरडी व शनि शिंगनापुर गए हुए हैं. तब सिविललाइंस थाने व एसीसीयू की एक टीम को महाराष्ट्र के लिए रवाना किया गया. शुक्रवार रात में ये सभी आरोपी वहीं गिरफ्त में आए. शनिवार को तीनों को रायपुर लाकर रकम व चोरी के दौरान इस्तेमाल वाहनों की बरामदगी की कार्रवाई शुरू की गई. रात तक 17 लाख रुपए आरोपियों की निशानदेही पर बरामद हुए हैं. आरोपी मोहनीश की कार, प्रेम व सुरेश की बाइक व एक्टिवा जब्त कर ली गई है.

    News Desk

    Related Posts

    कम लागत, अधिक उत्पादन की ओर बढ़ते किसान, नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया अमर सिंह कंवर का विश्वास, पर्याप्त भंडारण से मजबूत हुई कृषि व्यवस्था, अन्नदाताओं को मिल रहा लाभ…

    July 14, 2026

    जांजगीर-चांपा जिले में इस सत्र से शुरू होगी एमबीबीएस की पढ़ाई, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा का जताया आभार….

    July 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली मेडिकल कॉलेज की ऐतिहासिक सौगात, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने शासकीय मेडिकल कॉलेज को दी स्वीकृति….

    July 14, 2026

    डिजिटल और सुदृढ़ ग्रामीण प्रबंधन की ओर छत्तीसगढ़, 96 प्रतिशत से अधिक राजस्व ग्रामों का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण, 19 हजार 805 ग्रामों का सर्वेक्षण संपन्न, शेष क्षेत्रों में कार्य युद्ध स्तर पर जारी…..

    July 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान को मिल रही व्यापक जनभागीदारी….

    July 14, 2026

    Raigarh News: बंटवारे से पहले नामांतरण और फिर कंपनी को रजिस्ट्री! घरघोड़ा के चारमार में पैतृक जमीन हड़पने का आरोप, राजस्व विभाग की भूमिका पर सवाल

    July 14, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.