Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » राजधानी के पंडरी स्थित महालक्ष्मी कपड़ा मार्केट में शुरू हुई पहली मैकेनाइज्ड कार पार्किंग
    छत्तीसगढ़

    राजधानी के पंडरी स्थित महालक्ष्मी कपड़ा मार्केट में शुरू हुई पहली मैकेनाइज्ड कार पार्किंग

    News DeskBy News DeskJune 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राजधानी के पंडरी स्थित महालक्ष्मी कपड़ा मार्केट में शुरू हुई पहली मैकेनाइज्ड कार पार्किंग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    छत्तीसगढ़ का पहला मैकेनाइज्ड कार पार्किंग राजधानी के पंडरी स्थित महालक्ष्मी कपड़ा मार्केट में शुरू होगी. इस सिस्टम के शुरू होते ही मार्केट के भीतर तक जाने वाली गाड़ियों को टोककर वहां ई-कार्ट को बढ़ावा देने के ब्लए नॉन मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट परियोजना लागू कर दी जाएगी. मैकेनाइज्ड हाइड्रोलिक पार्किंग के लिए नार्केट से लगे सिंधी गर्ल्स कॉलेज के ठीक सामने जगह चिन्हित करके 19 जून को विधायक पुरंदर मिश्रा और महापौर मीनल चौबे व सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने भूमिपूजन किया. इसे बनने में कम से कम तीन महीने लग जाएंगे. पंडरी कपड़ा मार्केट के अलावा यह सुविधा नगर निगम मुख्यालय भवन के ठीक बाजू में, जहां ई चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है, वहां भी इसी प्रकार की सुविधाएं विकसित की जा रही हैं.

    इस मैकेनाइज्ड पार्किंग और नॉन मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट परियोजना के शुरू होने से आम नागरिकों को मार्केट में अपनी गाड़ी रखने के लिए जद्दोजहद नहीं करनी पड़ेगी. इस मैकेनाइज्ड पार्किंग के संचालन का जिम्मा महालक्ष्मी कपड़ा मार्केट के कारोबारियों ने लिया है. सूत्रों के मुताबिक यहां 24 कारों की पार्किंग के लिए तीन माले का स्टील स्ट्रक्चर सिस्टम तैयार होगा. ऊपरी माले तक कारें हाइड्रोलिक सिस्टम से पार्क की जाएंगी. इस पर 70 लाख रुपये खर्च होंगे.

    एक फ्लोर में आएंगी 8 गाड़ियां
    हाइड्रोलिक मैकेनाइज्ड सिस्टम पार्किंग में 24 में से दो कारों का पार्किंग एरिया बैकअप के रूप में रखा जाएगा. इसके चलते एक फ्लोर में आठ कारें आसानी से पार्क हो जाएंगी. नीचे के फ्लोर में 6 गाड़ियों की जगह रखी जाएगी, ऐसा इसलिए क्योंकि एक कार को ऊपरी माले तक ले जाने और उसे निकालने के लिए जगह की जरूरत पड़ेगी, इसीलिए ऊपर के दो फ्लोर में 16 और नीचे 6 गाड़ियों का इंतजाम किया जाएगा. नीचे में 2 गाड़ियों की पार्किंग शॉर्ट टाइम को देखकर की जाएगी.

    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई….

    July 15, 2026

    सुरक्षित बचपन, सशक्त भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ में जागरूकता अभियान तेज, स्कूलों में बच्चों को बाल अधिकार, पॉक्सो कानून, साइबर सुरक्षा और गुड टच-बैड टच की दी जा रही जानकारी…..

    July 15, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी आमजन की भरोसेमंद साथी, चार महीने से लंबित मजदूरी का भुगतान शिकायत के 24 घंटे के भीतर हुआ जारी….

    July 15, 2026

    मंत्री गजेंद्र यादव की पहल से दुर्ग में वाणिज्यिक विवादों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष न्यायालय की होगी स्थापना…..

    July 15, 2026

    विश्व युवा कौशल विकास दिवस : कौशल से सशक्त युवा, विकसित छत्तीसगढ़ की ओर मजबूत कदम….

    July 15, 2026

    मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास : एग्री-टूरिज्म का नया गढ़ बना छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट, नाशपाती से चमकी किसान मनोज यादव की किस्मत….

    July 15, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.