Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » रामलला दर्शन योजना से साकार हो रही श्रद्धालुओं की आस्था, कबीरधाम जिले के 898 श्रद्धालुओं ने किए अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ के दर्शन, निःशुल्क यात्रा से मिल रही आत्मिक संतुष्टि….
    छत्तीसगढ़

    रामलला दर्शन योजना से साकार हो रही श्रद्धालुओं की आस्था, कबीरधाम जिले के 898 श्रद्धालुओं ने किए अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ के दर्शन, निःशुल्क यात्रा से मिल रही आत्मिक संतुष्टि….

    News DeskBy News DeskAugust 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रामलला दर्शन योजना से साकार हो रही श्रद्धालुओं की आस्था, कबीरधाम जिले के 898 श्रद्धालुओं ने किए अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ के दर्शन, निःशुल्क यात्रा से मिल रही आत्मिक संतुष्टि….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: प्रभु श्रीराम केवल आस्था के प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, मर्यादा और लोकजीवन की आत्मा हैं। वर्षों से अनेक श्रद्धालुओं की इच्छा बनी रही है कि वे अयोध्या धाम में विराजमान प्रभु श्रीरामलला और काशी विश्वनाथ के दर्शन करें, लेकिन आर्थिक सीमाओं के कारण यह सपना अक्सर अधूरा रह जाता है। ऐसे श्रद्धालुओं के लिए छत्तीसगढ़ शासन की रामलला दर्शन योजना एक वरदान बनकर सामने आई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित यह योजना हजारों श्रद्धालुओं की आस्था को सम्मान देने के साथ उनके जीवन के सबसे बड़े धार्मिक सपनों को साकार कर रही है।

    कबीरधाम जिले के अब तक 898 श्रद्धालु रामलला दर्शन योजना के माध्यम से अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ के दर्शन कर चुके हैं। योजना के अंतर्गत विशेष ट्रेन से निःशुल्क यात्रा के साथ भोजन, आवास, चिकित्सा, सुरक्षा एवं स्थानीय परिवहन जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि इस योजना ने उन्हें बिना किसी आर्थिक बोझ के अपने आराध्य के दर्शन का सौभाग्य प्रदान किया और यह यात्रा उनके जीवन का अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव बन गई।

    ग्राम खारा निवासी श्री धनसिंह यादव ने बताया कि रामलला दर्शन योजना के तहत उन्हें निःशुल्क अयोध्या धाम की यात्रा का अवसर मिला। विशेष ट्रेन में यात्रियों के लिए भोजन, पेयजल एवं स्वास्थ्य सुविधाओं सहित आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध थीं। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान जिला प्रशासन की ओर से सहयोगी भी साथ रहे, जो यात्रियों की सुविधा और जरूरतों का लगातार ध्यान रखते थे। प्रभु श्रीराम के दर्शन का यह सफर उनके लिए बेहद सुखद और यादगार रहा। उन्होंने इस योजना के लिए छत्तीसगढ़ सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

    धार्मिक पर्यटन को मिल रही नई पहचान

    रामलला दर्शन योजना श्रद्धालुओं की आस्था को सम्मान देने के साथ-साथ प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को भी नई दिशा दे रही है। इस पहल से लोगों को देश की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिल रहा है। साथ ही समाज में सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक मूल्यों को भी नई मजबूती मिल रही है।

    जनकल्याण और सांस्कृतिक विरासत का सशक्त संगम

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की यह पहल केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि श्रद्धा, सेवा और जनकल्याण के प्रति सरकार की संवेदनशील सोच का सशक्त उदाहरण है। रामलला दर्शन योजना यह सुनिश्चित कर रही है कि आर्थिक अभाव किसी भी श्रद्धालु की आस्था के मार्ग में बाधा न बने।

    News Desk

    Related Posts

    नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन….

    August 11, 2026

    प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता….

    August 11, 2026

    विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा…..

    August 11, 2026

    औषधि पौधों की खेती किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम: वन मंत्री केदार कश्यप…..

    August 11, 2026

    बलरामपुर और रामानुजगंज को जल्द मिलेगा बायपास की सौगात, मंत्री रामविचार नेताम ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में की सौजन्य मुलाकात

    August 11, 2026

    घर-घर आन-बान और शान से फहराएं तिरंगा- मंत्री टंक राम वर्मा….

    August 11, 2026
    RO.NO.= 13895/ 146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.