Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ मेले में तृतीय अमृत स्नान बसंत पंचमी के अवसर पर प्रशाशन द्वारा 360 बेड वाले 23 अस्पतालों को किया गया तैयार
    राज्य

    प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ मेले में तृतीय अमृत स्नान बसंत पंचमी के अवसर पर प्रशाशन द्वारा 360 बेड वाले 23 अस्पतालों को किया गया तैयार

    News DeskBy News DeskFebruary 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ मेले में तृतीय अमृत स्नान बसंत पंचमी के अवसर पर प्रशाशन द्वारा 360 बेड वाले 23 अस्पतालों को किया गया तैयार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ मेले में आगामी 3 फरवरी को तृतीय अमृत स्नान  बसंत पंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं हेतु महाकुंभनगर में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है, जिसके तहत  गुरुवार से मेडिकल फोर्स सक्रिय हो गई है। श्रद्धालुओं की देखभाल सुनिश्चित करने के लिए 360 बेड की क्षमता वाले 23 अस्पताल पूरी तरह तैयार किए गए हैं, जहां आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। संपूर्ण मेला क्षेत्र में इन व्यवस्थाओं की प्रभावशीलता जांचने के लिए स्पेशल मेडिकल टीम ने दौरा किया और स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और सुचारु चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

    श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में हैं, जिसे सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्वास्थ्य इंतजाम और पर्याप्त मेडिकल फोर्स पूरी तरह तैयार है। स्नान पर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया गया है, जिसमें 100 बेड की क्षमता वाला एक अत्याधुनिक सेंट्रल हॉस्पिटल प्रमुख रूप से स्थापित किया गया है। इसके अतिरिक्त, मेला क्षेत्र में 25 बेड की क्षमता वाले दो सब-सेंट्रल हॉस्पिटल, 20 बेड के आठ सेक्टर हॉस्पिटल और 20 बेड के ही दो संक्रामक रोग हॉस्पिटल की भी व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या का त्वरित समाधान हो सके। प्राथमिक उपचार की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक बेड की सुविधा वाले 10 फर्स्ट  ऐड पोस्ट भी सक्रिय किए गए हैं, जहां प्रशिक्षित चिकित्सा कर्मियों की टीम हर समय तैनात रहेगी। आपातकालीन सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए एंबुलेंस और चिकित्सकीय दलों की  तैनाती की गई है, जिससे जरूरत पड़ने पर मरीजों को तुरंत अस्पतालों तक पहुंचाया जा सके। इसके साथ ही, विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में मेला क्षेत्र में नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वच्छता संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है.स्वास्थ्य सेवाओं की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों की टीम लगातार मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर रही है और आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कदम भी उठाए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में दवाओं, जीवनरक्षक उपकरणों और चिकित्सीय संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी स्थिति में श्रद्धालुओं को समय पर चिकित्सा सुविधा दी जा सके। महाकुंभ में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हेल्पडेस्क और सूचना केंद्र भी स्थापित किए गए हैं, जहां स्वास्थ्य संबंधी किसी भी जानकारी और सहायता के लिए चिकित्सा कर्मी तैनात रहेंगे। इस पूरी व्यवस्था का उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का  अनुभव प्रदान करना है।

    वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया और एंबुलेंस तथा आपातकालीन सुविधाओं की समीक्षा कर उनकी तैनाती को सुनिश्चित किया। इस दौरान चिकित्सा व्यवस्था के नोडल उमाकांत सान्याल, केंद्रीय चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज कौशिक, सह नोडल चिकित्सा व्यवस्था डॉ. राम सिंह और महाकुंभ मेला के नोडल चिकित्सा स्थापना डॉक्टर गौरव दुबे सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने संपूर्ण मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    News Desk

    Related Posts

    नदी किनारे के 152 गांवों में बदलेगा खेती का गणित, धान के साथ बढ़ेंगे आय के नए विकल्प….

    September 3, 2026

    कवर्धा मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने वाले जिले के प्रथम छात्र हिमांशु को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फोन कर दी बधाई एवं शुभकामनाएं….

    September 3, 2026

    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक…..

    September 3, 2026

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ में जल-क्रांति, समृद्ध किसान – सशक्त को कर रहा है साकार……

    September 3, 2026

    घरघोड़ा में इंजीनियर पर खाना, किराना सामान और मकान किराए का भुगतान नहीं करने का आरोप, तीन लोगों ने की शिकायत

    September 3, 2026

    अवैध खनन एवं परिवहन पर साय सरकार की सख्ती, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई….

    September 3, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.