Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » हिसार में तापमान 2.3 डिग्री तक पहुंचा, हरियाणा में शीतलहर के साथ बारिश की संभावना
    राज्य

    हिसार में तापमान 2.3 डिग्री तक पहुंचा, हरियाणा में शीतलहर के साथ बारिश की संभावना

    News DeskBy News DeskJanuary 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हिसार में तापमान 2.3 डिग्री तक पहुंचा, हरियाणा में शीतलहर के साथ बारिश की संभावना
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हिसार/पानीपत। पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर ज्यादा दिख रहा है। सुबह के समय कोहरा छाने और ठंडी हवाएं चलने से रात का तापमान तेजी से नीचे आया है। प्रदेश में हिसार के बालसमंद का न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री तक पहुंच गया। यह प्रदेश में सबसे ठंडा क्षेत्र रहा।

    अब आने वाले दिनों में सुबह और शाम को कोहरा छाने के साथ ही नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इससे वर्षा होने की संभावना रहेगी। मौसम में परिवर्तन के चलते मौसम विज्ञानियों की तरफ से रात के तापमान में गिरावट की संभावना व्यक्त की हुई है। उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाओं से तापमान नीचे भी गिरा है।

    उसी के चलते हिसार का बालसमंद सबसे ठंडा रहा। इसके अलावा हिसार शहर का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री तक पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश में हल्की वर्षा के आसार बने हुए है।

    वहीं एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 3 जनवरी से हवाओं में बदलाव जिससे उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना से राज्य में 3 से 6 जनवरी के दौरान मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने तथा बीच बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है।

    मैदानी इलाकों में पाला जमने लगा है। सर्दी चरम पर है। इस कड़ाके की ठंड में हिसार के साउथ बाईपास रोड पर सड़क किनारे कंटीली तारों पर जमी ओस की बूंदे जैसे चमकते मोती। l गुलशन बजाज

    ठंड से जनजीवन पर असर
    पहाड़ों में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से मैदानी क्षेत्र ठिठुर रहे हैं। वीरवार को सिरसा का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारनौल में भी 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    पहाड़ों की ठंड हवा के जरिये मैदानों में उतरने से जनजीवन पर असर पड़ना शुरू हो गया है। बीते पांच दिन से धूप नहीं निकली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 8-10 दिनों में उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ तेजी से एक के बाद एक सक्रिय होंगे।

    जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ सफेद चादर में ढक गए हैं, उत्तर-पश्चिमी हवा मैदानी क्षेत्र में ठंड लेकर पहुंचेगी।वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर पर बने चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। हालांकि, इसका असर ज्यादातर पहाड़ी क्षेत्रों तक ही सीमित रहेगा।

    मैदानी क्षेत्रों में बदलेगी हवा
    पहाड़ों पर मौसम गतिविधि बढ़ने के कारण मैदानी क्षेत्रों में हवा का पैटर्न बदल जाएगा। पहाड़ों की ढलानों पर ठंड की स्थिति कुछ समय के लिए थम जाएगी और पूर्व से आने वाली हवाएं प्रभावी होंगी।
    इससे उत्तरी मैदानी क्षेत्रों में रात का तापमान बढ़ जाएगा। फिर भी, तापमान सिंगल डिजिट के आसपास रहेगा और कभी-कभी दो अंकों को छू भी सकता है।

    News Desk

    Related Posts

    नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठोस सुधार- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    September 7, 2026

    पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वाेच्च प्राथमिकता हो – राज्यपाल रमेन डेका…..

    September 7, 2026

    शिक्षा में नवाचार और स्टार्टअप सोच को बढ़ावा देना समय की जरूरत: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    September 7, 2026

    शिक्षा में नवाचार और स्टार्टअप सोच को बढ़ावा देना समय की जरूरत: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    September 7, 2026

    निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू, राज्यपाल रमेन डेका ने किया शुभारंभ….

    September 7, 2026

    निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू, राज्यपाल रमेन डेका ने किया शुभारंभ….

    September 7, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.