Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » टीम इंडिया ने फैंस को दिया गणतंत्र दिवस का तोहफा, U19 T20 वर्ल्ड कप में दर्ज की चौथी जीत
    खेल

    टीम इंडिया ने फैंस को दिया गणतंत्र दिवस का तोहफा, U19 T20 वर्ल्ड कप में दर्ज की चौथी जीत

    News DeskBy News DeskJanuary 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    टीम इंडिया ने फैंस को दिया गणतंत्र दिवस का तोहफा, U19 T20 वर्ल्ड कप में दर्ज की चौथी जीत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर भारत की अंडर-19 महिला टीम ने क्रिकेट फैंस को जीत का तोहफा दिया है। दरअसल, ICC अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2025 के सुपर-6 में भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल कर जीत का चौका लगाया। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक काफी अच्छा रहा है और उसे हर मैच में आसानी से जीत मिल रही है। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।

    गणतंत्र दिवस पर टीम इंडिया की एकतरफा जीत

    भारत और बांग्लादेश के बीच ICC अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2025 का यह मैच कुआलालंपुर के बायुएमास ओवल में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। पिछले मैचों की तरह इस मैच में भी भारतीय गेंदबाजों ने दमदार खेल दिखाया और बांग्लादेश को सस्ते में आउट कर दिया। भारत महिला अंडर 19 ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, जो सही साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 64 रन ही बना सकी। बांग्लादेश की कप्तान सुमैया अख्तर ने सबसे ज्यादा 21 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। वहीं भारत की ओर से वैष्णवी शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा शबनम शकील, जोशीता वीजे और गोंगाडी त्रिशा को भी 1-1 सफलता मिली।

    भारत ने आसानी से हासिल किया लक्ष्य

    टीम इंडिया ने 65 रन का लक्ष्य काफी आसानी से हासिल कर लिया। गोंगाडी त्रिशा ने 31 गेंदों पर 40 रन की मैच जिताऊ पारी खेली, जिसमें 8 चौके शामिल थे। वहीं, सानिका चालके 11 रन और निक्की प्रसाद 5 रन बनाकर नाबाद रहीं और टीम को जीत दिलाई। इससे पहले भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज, मलेशिया और श्रीलंका की टीमों को भी हराया था। ऐसे में वह एक बार फिर खिताब जीतने की बड़ी दावेदार मानी जा रही है। टीम इंडिया को अब अपना अगला मैच 28 जनवरी को स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलना है

    News Desk

    Related Posts

    Hardik Pandya’s का MS Dhoni स्टाइल, KKR-MI मैच से पहले वीडियो वायरल

    May 19, 2026

    IPL 2026 : चेपॉक में आज CSK और MI की टक्कर! प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेंगी दोनों टीमें

    May 2, 2026

    IPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स का ऐतिहासिक रनचेज! पंजाब किंग्स को मिली रिकॉर्ड हार…

    April 29, 2026

    IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के तूफान से दहलेगी पंजाब किंग्स! नंबर-1 बनने का सुनहरा मौका

    April 28, 2026

    IPL 2026 में मोहसिन खान का कहर! 4 मैच में 9 विकेट…टीम इंडिया में एंट्री को तैयार

    April 27, 2026

    IPL 2026 : कोहली-पडीक्कल के तूफान से RCB की गुजरात पर 5 विकेट की जीत

    April 25, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.