Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » 7 साल बाद उप निरीक्षक भर्ती का आयोजन
    राज्य

    7 साल बाद उप निरीक्षक भर्ती का आयोजन

    News DeskBy News DeskJanuary 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    7 साल बाद उप निरीक्षक भर्ती का आयोजन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अगर आप वन डे एग्जाम की तैयारी कर रह हैं और आपकी इच्छा दरोगा बनने की है तो आपको बहुत जल्दी ही बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है. दरअसल, बहुत जल्द मध्य प्रदेश में पुलिस सब इंस्पेक्टर की भर्ती प्रकिया शुरू होने जा रही है. उप निरीक्षकों यानी एसआई की पदों पर भर्ती प्रकिया की पहल शुरू हो चुकी है. करबी सात 7 वर्षों बाद होने जा रही इस परीक्षा के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया गया है.

    500 पदों पर होगी भर्ती
    जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश में करीब 7 वर्षों के बाद एसआई की वैकेंसी आ रही है. ऐसे में बताया जा रहा है कि इस बार पुलिस सब इंस्पेक्टर की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया जा सकता है. इस बार एमपी एसआई की  परीक्षा तीन के बजाय चार चरणों में पूरी हो सकती है. बताया जा रहा कि एसआई एग्जाम में पीएससी जैसा पैटर्न रह सकता है. एमपी में सब इंस्पेक्टर के करीब 500 पदों पर भर्ती होगी. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए  38 साल उम्र निर्धारित की गई है. वहीं, महिला अभ्यर्थियों को 35 फीसदी रिजर्वेशन का मिलेगा लाभ.

    एसआई भर्ती के चयन प्रक्रिया में बदलाव
    दरअसल, ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) की तरह ही एसआई भर्ती के लिए भी प्रारंभिक परीक्षा होगी. इस परीक्षा को पा करने के बाद अभ्यर्थियों को मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा. मुख्य रिटेन एग्जाम में पास होने के बाद फिजिकल (शारीरिक दक्षता) परीक्षा आयोजित कराई जाएगी. इसमें कम से कम 30 प्रतिशत अंक लाने के बाद ही अभ्यर्थियों को आखिरी यानी चौथे चरण में साक्षात्कार के लिए चयन किया जाएगा. बताते चले कि इससे पहले एसआई भर्ती परीक्षा में प्रारंभिक परीक्षा नहीं आयोजित होती थी. 

    पीएससी जैसी होगी परीक्षा
     प्रारंभिक परीक्षा 2 घंटे की होगी. इस परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. जो पूरे 100 नंबर के होंगे. इस परीक्षा में माइनस यानी नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. वहीं, दूसरे में मुख्य लिखित परीक्षा होगी. इसमें दो प्रस्शन पत्र होंगे. दोनों प्रश्न पत्र 150-150 अंक के होंगे. इसमें सभी प्रश्न बहु विकल्पीय ही होंगे. हालांकि इसमें नेगेटिव मार्किंग होगा.भर्ती में जितने पद निकलेंगे, उसके 10 गुने उम्मीदवार को मुख्य लिखित परीक्षा यानी दूसरे चरण के लिए बुलाया जाएगा. दूसरे चरण की परीक्षा में से सेलेक्ट कर अभ्यर्थियों को  शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. यह परीक्षा 100 अंक होंगे. इसमें 800 मीटर की दौड़ के 40 अंक, लंबी कूद के लिए 30 अंक और गोला फेंक के लिए 30 अंक रहेंगे. वहीं, चौथे चरण यानी साक्षात्कार के लिए 50 अंक होंगे. चारों एग्जाम की मेरिट लिस्ट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. 

    News Desk

    Related Posts

    सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान

    September 2, 2026

    नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..

    September 2, 2026

    छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……

    September 2, 2026

    गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन……

    September 2, 2026

    माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ लगा रहा दांव….

    September 2, 2026

    मितानिन बहनें छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य तंत्र की मजबूत और महत्वपूर्ण कड़ी: मंत्री राजेश अग्रवाल….

    September 2, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.