Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » घरघोड़ा में प्रेम संबंध की आड़ में ब्लैकमेलिंग का आरोप, 2 लाख वसूली और पुलिस सांठगांठ पर उठे सवाल
    छत्तीसगढ़

    घरघोड़ा में प्रेम संबंध की आड़ में ब्लैकमेलिंग का आरोप, 2 लाख वसूली और पुलिस सांठगांठ पर उठे सवाल

    Knock IndiaBy Knock IndiaSeptember 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    घरघोड़ा में प्रेम संबंध की आड़ में ब्लैकमेलिंग का आरोप, 2 लाख वसूली और पुलिस सांठगांठ पर उठे सवाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में 11 साल पुराने एक प्रेम संबंध के विवाद में समझौते के नाम पर लाखों रुपयों की सौदेबाजी, ब्लैकमेलिंग और साजिशन दबाव बनाने का मामला सामने आया है। इस पूरे प्रकरण में स्थानीय पुलिस प्रशासन की कार्यशैली, साक्ष्यों की अनदेखी और एक कथित पत्रकार रवि गुप्ता को प्रत्यक्ष संरक्षण देने के संगीन आरोपों ने प्रशासनिक पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    https://knockindia.com/wp-content/uploads/2026/09/WhatsApp-Video-2026-09-06-at-6.54.58-PM.mp4

    शिकायतकर्ता उजागर सिदार ने कैमरे पर बयान जारी करते हुए दावा किया कि फूलमती यादव के साथ जारी विवाद में सुलह कराने के नाम पर उससे भारी रकम का लेन-देन हुआ। उजागर के अनुसार, उस पर कोर्ट-कचहरी और जेल भेजने का भय दिखाकर दबाव बनाया गया कि वह महिला को अपने साथ रखे। उसने बताया कि उसने लगभग 5 लाख रुपये दिए थे, लेकिन इसके बावजूद मामले को खींचकर उसे लगातार धमकाया और ब्लैकमेल किया जाता रहा।

    https://knockindia.com/wp-content/uploads/2026/09/WhatsApp-Video-2026-09-06-at-6.55.17-PM.mp4

    2 लाख की उगाही दबाने के लिए आवेदनों में हेरफेर का आरोप

    मामले में आरोप है कि रवि गुप्ता द्वारा समझौते के नाम पर कथित रूप से 2 लाख रुपये लिए गए थे। पीड़िता के प्रारंभिक आवेदन और बयानों में भी इस रकम के लेन-देन का स्पष्ट उल्लेख था। हालांकि, जब मामला तूल पकड़ने लगा, तो पुलिस और रवि गुप्ता की कथित मिलीभगत से 2 लाख रुपये की अवैध वसूली पर पर्दा डालने के लिए शिकायतकर्ता के मूल आवेदन और बयानों में हेरफेर किया गया। दावा है कि एक वीडियो/ऑडियो साक्ष्य में आरोपी द्वारा थाना प्रभारी के समक्ष पैसे लेने की बात स्वीकार की गई है, फिर भी कोई वैधानिक कार्रवाई नहीं हुई।

    https://knockindia.com/wp-content/uploads/2026/09/WhatsApp-Video-2026-09-06-at-6.55.12-PM-1.mp4

    27,000 रुपये की आड़ में महिला पत्रकारों को फंसाने की साजिश

    प्रकरण का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि 2 लाख रुपये की बड़ी उगाही को दबाने के लिए महज 27,000 रुपये की राशि को आधार बनाकर एक नई स्क्रिप्ट रची गई। दावा है कि यह 27,000 रुपये स्वयं महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए दिए थे। इसी राशि को ढाल बनाकर अन्य पत्रकारों, विशेष रूप से महिला पत्रकारों को निशाना बनाया गया और उनके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए गए, ताकि मुख्य वसूलीकर्ता को बचाया जा सके।

    https://knockindia.com/wp-content/uploads/2026/09/WhatsApp-Video-2026-09-06-at-6.55.12-PM.mp4

    3 जुलाई की शिकायत ठंडे बस्ते में, जांच पर उठे सवाल

    उजागर सिदार द्वारा 3 जुलाई 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रायगढ़ को लिखित शिकायत देकर रवि गुप्ता, प्रतीक सिंघल और अन्य पर घर आकर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए गए थे। आरोप है कि निष्पक्ष एफआईआर दर्ज करने के बजाय उजागर सिदार को घरघोड़ा थाने बुलाकर दबाव में बयान दर्ज कराए गए। घरघोड़ा थाना प्रभारी गौरव साहू पर आरोपी को संरक्षण देने के आरोप लग रहे हैं। पीड़ितों ने स्थानीय जांच पर अविश्वास जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय एजेंसी से जांच कराने की मांग की है।

    Knock India

    Related Posts

    Raigarh Jootmil Vehicle Theft Bust: शारदा होंडा यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी का खुलासा; जूटमिल पुलिस ने 4.50 लाख की संपत्ति की बरामदगी

    September 7, 2026

    रायगढ़ के जन्माष्टमी झूला उत्सव में साइबर सुरक्षा का संदेश; हजारों श्रद्धालुओं को किया जागरूक

    September 7, 2026

    राष्ट्रपति ने सारंगढ़- बिलाईगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान….

    September 6, 2026

    कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन…..

    September 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत…..

    September 6, 2026

    दही हांडी हमें एकता, सहयोग और टीम भावना की शक्ति का संदेश देती है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    September 6, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.