Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » Raigarh Jootmil Vehicle Theft Bust: शारदा होंडा यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी का खुलासा; जूटमिल पुलिस ने 4.50 लाख की संपत्ति की बरामदगी
    छत्तीसगढ़

    Raigarh Jootmil Vehicle Theft Bust: शारदा होंडा यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी का खुलासा; जूटमिल पुलिस ने 4.50 लाख की संपत्ति की बरामदगी

    Knock IndiaBy Knock IndiaSeptember 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Raigarh Jootmil Vehicle Theft Bust: शारदा होंडा यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी का खुलासा; जूटमिल पुलिस ने 4.50 लाख की संपत्ति की बरामदगी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। रायगढ़ जिले की जूटमिल थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आदतन बदमाश और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने मिट्ठुमुड़ा स्थित शारदा होंडा शोरूम के यार्ड से चोरी हुई 4 नई एक्टिवा स्कूटी और जूटमिल क्षेत्र से पूर्व में चोरी की गई 2 मोटरसाइकिलों को बरामद किया है।

    पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 4.50 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की है। इस गिरफ्तारी से जूटमिल थाने में दर्ज वाहन चोरी के तीन अलग-अलग आपराधिक मामलों का खुलासा हो गया है।

    शोरूम यार्ड से अलग-अलग दिनों में चुराईं 4 नई स्कूटियां

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिट्ठुमुड़ा स्थित शारदा होंडा शोरूम के यार्ड से 14 से 17 अगस्त के बीच 4 एक्टिवा स्कूटी चोरी हो गई थीं। शोरूम प्रबंधन की रिपोर्ट पर जूटमिल थाने में अपराध क्रमांक 461/2026, धारा 303(2) बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत को मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध आरोपी चोरी की स्कूटियों को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं।

    नगर निगम कॉलोनी में छिपाकर रखे थे चोरी के वाहन

    पुलिस ने घेराबंदी कर मिट्ठुमुड़ा निवासी आदतन बदमाश मार्शल यादव (26 वर्ष) और उसके साथी सुनील सारथी उर्फ चद्दर (34 वर्ष) को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में मार्शल ने स्वीकार किया कि उसने यार्ड में कतारबद्ध खड़ी स्कूटियों में चाबी लगी देखकर अपने साथी के साथ मिलकर अलग-अलग दिनों में 4 स्कूटियां पार कर दी थीं। आरोपियों की निशानदेही पर सुनील सारथी के घर के नीचे नगर निगम कॉलोनी से चारों नई एक्टिवा स्कूटियां बरामद कर ली गईं।

    पेट्रोल खत्म होने पर छोड़ देते थे लावारिस, पुरानी चोरियों का भी खुलासा

    पूछताछ में मार्शल यादव ने 2 माह पूर्व जूटमिल क्षेत्र से एचएफ डीलक्स (HF Deluxe) और 1 माह पूर्व गांधीनगर से ड्रीम युगा (Dream Yuga) बाइक चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिलों का पेट्रोल खत्म हो जाने पर उसने उन्हें क्रमशः मटन मार्केट और कोड़ातराई के पास लावारिस छोड़ दिया था, जिन्हें जूटमिल पुलिस पूर्व में ही जब्त कर चुकी थी। आरोपी मार्शल यादव आदतन अपराधी है और पिछले महीने ही चक्रधरनगर पुलिस ने उसे स्कूटी चोरी के मामले में जेल भेजा था। आरोपियों ने चक्रधरनगर और कोतवाली क्षेत्र में भी कई बाइक चोरियों की बात कबूल की है, जिसकी जांच जारी है।

    Knock India

    Related Posts

    छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाकर रील बनाना पड़ा भारी; रायगढ़ पुलिस ने युवक को किया तलब

    September 7, 2026

    रायगढ़ के जन्माष्टमी झूला उत्सव में साइबर सुरक्षा का संदेश; हजारों श्रद्धालुओं को किया जागरूक

    September 7, 2026

    घरघोड़ा में प्रेम संबंध की आड़ में ब्लैकमेलिंग का आरोप, 2 लाख वसूली और पुलिस सांठगांठ पर उठे सवाल

    September 6, 2026

    राष्ट्रपति ने सारंगढ़- बिलाईगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान….

    September 6, 2026

    कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन…..

    September 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत…..

    September 6, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.