Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » रायगढ़ पुलिस का ‘साइबर जागृति अभियान’, कोटवारों और ग्रामीणों को दी गई डिजिटल सुरक्षा की जानकारी
    छत्तीसगढ़

    रायगढ़ पुलिस का ‘साइबर जागृति अभियान’, कोटवारों और ग्रामीणों को दी गई डिजिटल सुरक्षा की जानकारी

    Knock IndiaBy Knock IndiaAugust 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रायगढ़ पुलिस का ‘साइबर जागृति अभियान’, कोटवारों और ग्रामीणों को दी गई डिजिटल सुरक्षा की जानकारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। Cyber Jagriti Abhiyan Raigarh छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा प्रदेशभर में 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत रायगढ़ जिले में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। एसएसपी शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में तैयार कार्ययोजना के तहत घरघोड़ा, लैलूंगा और भूपदेवपुर थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने ग्राम कोटवारों और ग्रामीणों की बैठकें लेकर साइबर अपराधों से बचाव के उपाय साझा किए। इस दौरान कोटवारों को अपने-अपने गांवों में जागरूकता फैलाने का जिम्मा भी सौंपा गया है।

    घरघोड़ा थाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू द्वारा आयोजित बैठक में कोटवारों को साइबर अपराधों के बदलते तौर-तरीकों से अवगत कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि साइबर ठग फर्जी बैंक अधिकारी बनकर, केवाईसी अपडेट के नाम पर लिंक भेजकर, ओटीपी व पिन मांगकर, ऑनलाइन नौकरी व लोन का झांसा देकर, फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर तथा निवेश में अधिक मुनाफे का लालच देकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।

    इसी कड़ी में लैलूंगा थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव ने थाना परिसर में कोटवारों की बैठक लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम पिन, सीवीवी, बैंक पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें। इसके अलावा किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करने, संदिग्ध ऐप डाउनलोड न करने और स्क्रीन शेयरिंग से बचने की सलाह दी गई। ग्रामीणों को यह भी समझाया गया कि किसी से पैसे प्राप्त करने के लिए यूपीआई पिन डालने की आवश्यकता नहीं होती है।

    अभियान के अंतर्गत भूपदेवपुर थाना प्रभारी निरीक्षक रोशन कुमार कौशिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम कछार में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया। पुलिस ने ऑनलाइन ठगी की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराने अथवा नजदीकी थाना व साइबर सेल को सूचित करने का परामर्श दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के तुरंत बाद शिकायत करने से ठगी की गई राशि को होल्ड कराने की संभावना काफी बढ़ जाती है, जिससे नागरिकों की गाढ़ी कमाई सुरक्षित रह सकती है।

    Knock India

    Related Posts

    संभागायुक्त श्री सत्य नारायण राठौर ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नांदघाट का आकस्मिक निरीक्षण

    August 27, 2026

    महतारी वंदन योजना बनी खुशियों का सहारा, सुवासिनी बोलीं- “रक्षाबंधन पर मिला भाई का उपहार”….

    August 27, 2026

    नक्सल भय का अंत, अबूझमाड़ में फिर जीवंत हुई ‘घोटुल’ की गौरवशाली परंपरा…..

    August 27, 2026

    बिलासपुर के एलसीआईटी कॉलेज में ‘वेनिस कार्निवल द वेलकम गाला’ आयोजित, आईजी रामगोपाल गर्ग ने दिए सफलता के सूत्र

    August 27, 2026

    उद्यमिता की नई मिसाल : बस्तर की महिलाओं ने तैयार की बिना शक्कर वाली ऑर्गेनिक काजू-कतली, वन मंत्री केदार कश्यप ने की सराहना….

    August 27, 2026

    आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने आईसीएआर-आईआईएचआर बेंगलुरु का किया अवलोकन, प्रदेश में उन्नत तकनीकों को अपनाने पर विमर्श’’….

    August 27, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.