Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी: पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 22 माओवादी ढेर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम साय और उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जवानों को दी बधाई…
    छत्तीसगढ़

    नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी: पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 22 माओवादी ढेर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम साय और उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जवानों को दी बधाई…

    News DeskBy News DeskMarch 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी: पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 22 माओवादी ढेर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम साय और उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जवानों को दी बधाई…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. जवानों ने बस्तर संभाग में आज सुबह से चल रही मुठभेड़ में अब तक कुल 22 नक्सलियों को मार गिराया है. बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भारी मुठभेड़ हुई, जिसमें अब तक 18 नक्सली ढेर कर दिए गए हैं. सुरक्षा बलों ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है.

    इस मुठभेड़ में बीजापुर DRG का एक जवान शहीद हो गया. इसके अलावा कांकेर-नारायणपुर सरहदी इलाके में भी सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जहां 4 नक्सली मारे गए हैं. फिलहाल, दोनों ही इलाकों में सर्च ऑपरेशन जारी है. सुरक्षाबलों की इस बड़ी कामयाबी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गृह मंत्री विजय शर्मा ने जवानों को बधाई दी है.

    मोदी सरकार का नक्सलियों के विरुद्ध रुथलेस अप्रोच : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जवानों को बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि नक्सलमुक्त भारत अभियान’ की दिशा में आज हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है. छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हमारे सुरक्षा बलों के 2 अलग-अलग ऑपरेशन्स में 22 नक्सली मारे गए.

    मोदी सरकार नक्सलियों के विरुद्ध रुथलेस अप्रोच से आ बढ़ रही है और समर्पण से लेकर समावेशन की तमाम सुविधाओं के बावजूद जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है. अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सलमुक्त होने वाला है.

    मुख्यमंत्री साय बोले – मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म होगा

    नक्सल मुठभेड़ मामले में मिली सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जवानों को बस्तर में बड़ी सफलता मिली. दो मुठभेड़ में 22 नक्सली मारे गए हैं. जवानों के साहस को नमन करते हैं. सुरक्षा बल के जवान मजबूती के साथ लड़ाई लड़ रहे हैं.  बस्तर की खूबसूरती को लोग जल्द देख पाएंगे, अब ज्यादा समय नहीं लगेगा. मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म होगा. गृह मंत्री अमित शाह का संकल्प पूरा होगा. बस्तर स्वर्ग है, जहां देश-दुनिया के लोग जा पाएंगे. प्रदेश में डबल इंजन सरकार के होने का फायदा हो रहा है. समन्वय के साथ नक्सलियों से लड़ पा रहे हैं.

    जवानों के साहस को सलाम : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शांति और विकास की राह में बाधा बनने वालों के खिलाफ हमारी कार्रवाई जारी रहेगी. कांकेर और बीजापुर-दंतेवाड़ा की इन मुठभेड़ों में हमारे बहादुर जवानों ने जो पराक्रम दिखाया है, वह अद्वितीय है. सभी जवानों के साहस को सलाम करता हूं. शहीद जवान को शत-शत नमन.

    News Desk

    Related Posts

    मोर गांव, मोर पानी’ महाभियान का असर: बेमेतरा जिले के तीन विकासखंड क्रिटिकल से सेमी-क्रिटिकल जोन में पहुंचे

    September 4, 2026

    अनियमितताओं के चलते किसान एग्रो कृषि केन्द्र की कीटनाशक अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित

    September 4, 2026

    कीटनाशक विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर उमंग कृषि केन्द्र की अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित

    September 4, 2026

    मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, डॉग स्क्वॉड की मदद से हुई पतासाजी, चार नाखून बरामद, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई…..

    September 4, 2026

    छत्तीसगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, नवाचार और संवेदनशीलता से प्राथमिक शिक्षा को दी नई दिशा……

    September 4, 2026

    राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगी रायगढ़ की दो शिक्षिकाएं, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हुआ चयन…..

    September 4, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.