Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » 3 महीने और चलेगी सिकंदराबाद-रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
    छत्तीसगढ़

    3 महीने और चलेगी सिकंदराबाद-रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

    News DeskBy News DeskJanuary 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    3 महीने और चलेगी सिकंदराबाद-रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर

    यात्रियों की सुविधाओं एवं मांग को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर जाने वाली 07005/07006 सिकंदराबाद-रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि बढ़ाई गई है। अब यात्रियों को इस ट्रेन की सुविधा तीन अप्रैल तक मिलेगी।

    पूर्व में इसे दो जनवरी तक ही चलाने का निर्णय लिया गया था। 07005 सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार को सिकंदराबाद से 31 मार्च तक और 07006 रक्सौल-सिकंदराबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को रक्सौल से 09 जनवरी से 03 अप्रैल चलेगी।

    कोच में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। पहले की तरह यह ट्रेन एक एसी थ्री, दो एसी टू टायर, एक एसी प्रथम कम एसी टू टायर, 12 स्लीपर, चार सामान्य कोच के साथ चलेगी।

    लिंक एक्सप्रेस की फ्लैशर लाइट में खराबी
    कोरबा-विशाखापत्तनम लिंक एक्सप्रेस मंगलवार को 40 मिनट तक जोनल स्टेशन में खड़ी रही। इस ट्रेन के इंजन की फ्लैशर लाइट में तकनीकी खराबी आ गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर पहले लाइट को सुधारने का प्रयास किया। सुधार नहीं होने पर दूसरा इंजन लगाने का निर्णय लिया गया।

    इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह ट्रेन कोरबा से शाम छह बजे बिलासपुर पहुंचती है और 10 मिनट ठहराव के बाद रवाना होती है। मंगलवार को भी ट्रेन तय समय पर जोनल स्टेशन के प्लेटफार्म चार पर आकर खड़ी हुई।

    इसके बाद जैसे ही ट्रेन रवाना करने से पहले फ्लैशर लाइट जलाई गई, वह चालू नहीं हुई। बिना इस लाइट के परिचालन सुरक्षित नहीं होता। इसलिए चालक ने गार्ड और गार्ड ने तत्काल कंट्रोल व स्टेशन मास्टर को सूचना दी। इस पर इलेक्ट्रिक विभाग का सुधार दल पहुंचा और लाइट को ठीक करने में जुट गया।

    काफी जद्दोजहद के बाद भी सुधार नहीं हुआ। तब अधिकारियों से चर्चा कर दूसरा इंजन जोड़कर ट्रेन को रवाना करने का निर्णय लिया गया। मालूम हो कि फ्लैशर लाइट बेहद महत्वपूर्ण होती है। सेक्शन में जब ट्रेन खड़ी होती है, तब इसे जलाकर रखने का नियम है।

    इसके अलावा कोहरे के दौरान इस लाइट के सहारे ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन में मदद भी मिलती है। लिहाजा, इस लाइट के बिना ट्रेन को रवाना नहीं किया जा सकता था। इसलिए दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया।

    News Desk

    Related Posts

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

    August 30, 2026

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…

    August 30, 2026

    महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन…..

    August 30, 2026

    बेमेतरा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आगाज 31 अगस्त से

    August 30, 2026

    तार बाहर में आयोजित हुआ पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल रहे उपस्थित

    August 30, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.