Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » चहल और धनश्री वर्मा के रिश्ते को लेकर अफवाहें, दोनों ने ट्रोलिंग को लेकर दिया बयान
    खेल

    चहल और धनश्री वर्मा के रिश्ते को लेकर अफवाहें, दोनों ने ट्रोलिंग को लेकर दिया बयान

    News DeskBy News DeskJanuary 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चहल और धनश्री वर्मा के रिश्ते को लेकर अफवाहें, दोनों ने ट्रोलिंग को लेकर दिया बयान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के रिश्तों को लेकर अभी भी अटकलें और अफवाहें जारी हैं. लगातार मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक पर दोनों की शादी टूटने, तलाक होने जैसी चर्चाएं हो रही हैं. सोशल मीडिया पर तो खास तौर पर एक वर्ग चहल को ट्रोल कर रहा है तो कई यूजर्स धनश्री को निशाना बना रहे हैं. दोनों ने अभी तक इस मुद्दे पर तो कुछ नहीं कहा है लेकिन ट्रोलिंग को लेकर बयान जारी किए हैं. जहां धनश्री ने उनकी रेपुटेशन को बिगाड़ने पर नाराजगी जाहिर की है तो वहीं एक दिन बाद ही अब चहल ने भी एक बयान जारी किया है और अपील की है कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर किसी तरह की अटकलें न करें क्योंकि ये उन्हें और उनके परिवार को तकलीफ पहुंचा रही हैं.

    अटकलें सही हो भी सकती हैं और नहीं भी
    टीम इंडिया से बाहर चल रहे लेग स्पिनर चहल ने गुरुवार 9 जनवरी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये बयान जारी किया और अपने फैंस प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने इसके साथ ही कहा कि उनका सफर अभी खत्म नहीं हुआ है क्योंकि "अभी भी मुझे अपने देश, अपनी टीम और अपने फैंस के लिए कई शानदार ‘ओवर’ डालने हैं".

    इसके बाद चहल ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर चल रही खबरों और अफवाहों का जिक्र किया. चहल ने लिखा, "मुझे एक खिलाड़ी होने पर गर्व है लेकिन साथ ही मैं एक बेटा, भाई और दोस्त भी हूं. मैं हालिया घटनाक्रमों को लेकर जारी उत्सुकता को समझता हूं, खास तौर पर जो मेरी निजी जिंदगी से जुड़ी हैं. मगर मैंने कुछ मसलों पर सोशल मीडिया पोस्ट भी देखी हैं, जिनमें अटकलें लगाई जा रही हैं, जो सही हो भी सकती हैं और नहीं भी हो सकती".

    शॉर्टकट नहीं हार्ड वर्क, प्यार चाहिए सहानुभूति नहीं
    चहल ने भले ही अपने तलाक की पुष्टि नहीं की लेकिन उनके बयान से इसके सच होने के संकेत जरूर मिले हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि चहल ने अपने बयान में दो बार खुद को बेटा, भाई और दोस्त बताया लेकिन कहीं भी अपने पति होने का जिक्र नहीं किया. उन्होंने लिखा, "मैं सभी से विनम्र निवेदन करता हूं कि ऐसी अटकलबाजी में शामिल न हों क्योंकि ये मुझे और मेरे परिवार को बहुत पीड़ा पहुंचा रही हैं."

    वो यहीं नहीं रुके और कड़ी मेहनत का जिक्र करते हुए कहा कि वो शॉर्ट कट नहीं लेते. उन्होंने कहा, "अपने परिवार के मूल्यों से मैंने हमेशा यही सीखा है कि सबके लिए अच्छा सोचो, पूरी प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत के साथ सफलता हासिल करने के लिए आगे बढ़ो, न कि शॉर्ट कट लो और मैं इन मूल्यों के लिए अभी भी वचनबद्ध हूं. ईश्वर के आशीर्वाद से मैं हमेशा आपका प्यार और समर्थन पाने की कोशिश करूंगा न कि सहानुभूति चाहूंगा."

    धनश्री ने क्या कहा था?
    चहल के बयान से 24 घंटे पहले ही धनश्री ने भी एक बयान जारी किया था और उन्होंने भी सिर्फ अपने बारे में बात की थी और कहीं भी चहल से अपने रिश्ते का जिक्र नहीं किया था. धनश्री ने कहा था कि आधारहीन खबरों और नफरत के जरिए उनकी इज्जत खराब की जा रही है. उन्होंने साथ ही कहा था कि हमेशा से ही कड़ी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने अपने लिए वो मुकाम बनाया, जहां वो पहुंची हैं. धनश्री ने अपनी खामोशी को कमजोरी न समझने की सलाह भी दी और कहा था कि वो उनका ध्यान सिर्फ अपने सच के साथ आगे बढ़ने पर है.

    News Desk

    Related Posts

    Hardik Pandya’s का MS Dhoni स्टाइल, KKR-MI मैच से पहले वीडियो वायरल

    May 19, 2026

    IPL 2026 : चेपॉक में आज CSK और MI की टक्कर! प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेंगी दोनों टीमें

    May 2, 2026

    IPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स का ऐतिहासिक रनचेज! पंजाब किंग्स को मिली रिकॉर्ड हार…

    April 29, 2026

    IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के तूफान से दहलेगी पंजाब किंग्स! नंबर-1 बनने का सुनहरा मौका

    April 28, 2026

    IPL 2026 में मोहसिन खान का कहर! 4 मैच में 9 विकेट…टीम इंडिया में एंट्री को तैयार

    April 27, 2026

    IPL 2026 : कोहली-पडीक्कल के तूफान से RCB की गुजरात पर 5 विकेट की जीत

    April 25, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.