Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » रजनीकांत की “Jailer 2” का टीजर पोंगल पर हुआ रिलीज
    मनोरंजन

    रजनीकांत की “Jailer 2” का टीजर पोंगल पर हुआ रिलीज

    News DeskBy News DeskJanuary 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रजनीकांत की “Jailer 2” का टीजर पोंगल पर हुआ रिलीज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Jailer 2: साउथ की फिल्मों का क्रेज हर बीतते दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। 'Pushpa 2' की दीवानगी के बीच लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं रजनीकांत के फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है। मेकर्स ने 'Jailer 2' का टीजर जारी कर दिया है। थलाइवा इस टीजर में दमदार एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। खास बात ये है कि टीजर को बनाने के लिए डायरेक्टर नेल्सन और म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध ने मिलकर साथ काम किया है जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

    कैसा था 'Jailer 2' का टीजर?
    टीजर की शुरुआत एक क्लाइमेट फॉरकास्ट से होती है, जिसमें कहा जाता है कि अरब सागर में तेज नाम का एक साइक्लोन आने वाला है। पहले सीन में नेल्सन और अनिरुद्ध मसाज चेयर पर आराम करते नजर आते हैं। दोनों के बीच बातचीत हो रही है जिसमें अनिरुद्ध कहते हैं कि अरे यार एक और साइक्लोन आने वाला है, क्या कहता है नेल्सन वापस मुंबई चले क्या? इस बात पर नेल्सन कहते हैं कि साइक्लोन मुंबई में ही तो है। दोनों अपनी नई स्क्रिप्ट पर चर्चा कर रहे होते हैं कि इसी बीच एक आदमी आकर ठीक उनके सामने गिरता है। इसके बाद कुछ गुंडे घर में घुस आते हैं जिन्हें रजनीकांत मौत के घाट उतार देते हैं। वो एक के बाद एक अपने खतरनाक एक्शन मूव्स से सबको हैरान कर देते हैं। टीजर को देखकर इसके आने वाले म्यूजिक के लिए से ऑडियंक की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

    टीजर देख क्या बोले यूजर्स?
    'Jailer 2' का टीजर सबसे ज्यागा 'X' पर वायरल हो रहा है। एक यूजर ने टीजर की एक झलक लेते हुए लिखा, फिल्म के पहले पार्ट ने धमाल मचा दिया था आने वाले दिनो में ये कई फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ कर चकनाचूर कर देगी। वहीं एक का कहना है कि टीजर के अंदर जिस तरह का सेटअप बनाया गया है वो काफी मजेदार था। मेकर्स ने 4 मिनट में ही अपने हुकुम के इक्के को दिखाकर हैरान कर दिया है।

    पुष्पा 2 के बेंचमार्क को कर पाएगी टच?
    सोशल मीडिया पर टीजर को देखते हुए और फिल्म को लेकर बने हाइप को देखकर कई लोगों का कहना है कि ये 'Pushpa 2' के आंकड़ों को पार करने में सफल हो जाएगी। एक यूजर ने लिखा, 'Jailer 2' अगली 'Pushpa 2' बन सकती है। पहले पार्ट का जादू जबरदस्त था। कई यूजर्स ने दिग्गज अभिनेता की स्क्रीन प्रेजेंस की भी खूब तारीफ की। अब ये तो रिलीज के बाद ही पता लगेगा कि मूवी बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाती है या नहीं।

    जेलर के पहले पार्ट के बारे में…
    आपको बता दें कि 2023 में रिलीज हुई जेलर ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की थी। नेल्सन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रजनीकांत मुख्य भूमिका में नजर आए थे, साथ ही विनायकन, राम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया, वसंत रवि, मिरना मेनन, योगी बाबू और सुनील जैसे कलाकार सहायक भूमिकाओं में थे। मोहनलाल, शिवा राजकुमार और जैकी श्रॉफ ने फिल्म में कैमियो रोल किया था। इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹604.5 करोड़ और भारत में ₹348.55 करोड़ कमाए थे।

    News Desk

    Related Posts

    जेलर 2 में ऋतिक रोशन की एंट्री! कैमियो को लेकर तेज हुई चर्चा, चेन्नई पहुंचने की खबरों से बढ़ा सस्पेंस

    June 23, 2026

    ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर रिलीज, 36 स्टार्स के साथ कॉमेडी का बड़ा धमाका

    May 15, 2026

    33 साल बाद लौटेगा ‘बल्लू बलराम’, खलनायक 2 से फिर मचेगा सिनेमाई तूफान!

    April 27, 2026

    भूत बांग्ला’ बॉक्स ऑफिस दिन 6: मंगलवार के उछाल के बाद अक्षय कुमार की फिल्म ने बुधवार को ₹6.15 करोड़ कमाए

    April 23, 2026

    Good Omens का फिनाले ट्रेलर आया: माइकल शीन और डेविड टेनेंट की वापसी

    April 16, 2026

    Viral video: Priyanka Chopra ने महावीर जयंती पर स्वर्ण मंदिर में सेवा के तहत बर्तन धोए

    April 1, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.