Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » रायपुर : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जशपुर जिले के विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा की
    छत्तीसगढ़

    रायपुर : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जशपुर जिले के विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा की

    News DeskBy News DeskApril 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रायपुर : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जशपुर जिले के विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा की
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    वित्त मंत्री और जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम जनमन योजना, मनरेगा के कार्य, पुराने सड़कें पूल-पूलियां के लंबित कार्य, पशुपालन, मोबाइल टावर की समस्या, रेल परियोजना, मेडिकल कालेज, भूमि का चिन्हांकन सहित अन्य योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की।

    वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केन्द्र शासन और राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में से है। जरूरतमंद लोगों को इस योजना का लाभ प्राथमिक से देना है। उन्होंने कहा कि जून तक सभी स्वीकृत आवासों का निर्माण हर हाल में पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने धरती आबा योजना और पीएम जनमन योजना से भी विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को लाभान्वित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी परिवार इससे वंचित न रहे।

    इस अवसर पर सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत,  जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जुदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जुदेव, मुख्यमंत्री सचिव राहुल भगत, जिले के प्रभारी सचिव अंबलगन पी, जनसंपर्क आयुक्त डॉ. रवि मित्तल, कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी शशि मोहन सिंह और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

    प्रभारी मंत्री चौधरी ने कहा कि जशपुर जिला मुख्यमंत्री का गृह जिला है, यहां सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को समन्वय से काम करना होगा। चौधरी ने कहा कि किसी भी योजना का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन करने में जनपद पंचायत सीईओ, अधिकारियों और उनके अमले की बड़ी भूमिका रहती है। उन्होंने लंबित विकास एवं निर्माण कार्यों को भी शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि जशपुर की जलवायु फल-फूल, लीची, मछली पालन के लिए उपयुक्त है। किसानों की आय को बेहतर बनाने के लिए उन्हें इसकी व्यवसायिक खेती के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।  

    मंत्री चौधरी ने पत्थलगांव विकास खंड के बागबहार में बिजली की समस्या के साथ ही मोबाइल टावर की समस्या का निदान करने के निर्देश दिए। रेत के अवैध उत्खनन में संलिप्प्त लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के भी निर्देश दिए।

    पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय और जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने भी बैठक में जन सरोकार से संबंधित मामलों पर अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत ने अधिकारियों को जशपुर जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पूल-पुलिया, पर्यटन विकास के सभी कार्याें को  बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को बाजार की डिमांड के आधार पर प्रशिक्षण देने और उन्हें रोजगार से जोड़ने की बात कही।

    प्रभारी सचिव  अन्बलगन पी. सुशासन तिहार के उद्देश्य और इसके क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार से जानकारी ली और अधिकारियों को पूरी संजीदगी से जनसामान्य से प्राप्त होने वाले आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकृत किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं और अन्य मंत्री भी सुशासन त्यौहार के समय अचानक कहीं भी शिविर का अवलोकन करके आम जनता से शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का फीडबैक लेंगे और मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्याें की प्रगति एवं गुणवत्ता का भी जायजा लेंगे। कलेक्टर रोहित व्यास ने इस अवसर पर जिले में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्याें की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि का चिन्हांकन किया गया है।

    News Desk

    Related Posts

    कम लागत, अधिक उत्पादन की ओर बढ़ते किसान, नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया अमर सिंह कंवर का विश्वास, पर्याप्त भंडारण से मजबूत हुई कृषि व्यवस्था, अन्नदाताओं को मिल रहा लाभ…

    July 14, 2026

    जांजगीर-चांपा जिले में इस सत्र से शुरू होगी एमबीबीएस की पढ़ाई, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा का जताया आभार….

    July 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली मेडिकल कॉलेज की ऐतिहासिक सौगात, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने शासकीय मेडिकल कॉलेज को दी स्वीकृति….

    July 14, 2026

    डिजिटल और सुदृढ़ ग्रामीण प्रबंधन की ओर छत्तीसगढ़, 96 प्रतिशत से अधिक राजस्व ग्रामों का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण, 19 हजार 805 ग्रामों का सर्वेक्षण संपन्न, शेष क्षेत्रों में कार्य युद्ध स्तर पर जारी…..

    July 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान को मिल रही व्यापक जनभागीदारी….

    July 14, 2026

    Raigarh News: बंटवारे से पहले नामांतरण और फिर कंपनी को रजिस्ट्री! घरघोड़ा के चारमार में पैतृक जमीन हड़पने का आरोप, राजस्व विभाग की भूमिका पर सवाल

    July 14, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.