Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » Raigarh Police News: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर रायगढ़ पुलिस का ‘एकता वृक्षारोपण अभियान’, उर्दना फायरिंग रेंज सहित जिले के सभी थानों में रोपे गए पौधे
    छत्तीसगढ़

    Raigarh Police News: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर रायगढ़ पुलिस का ‘एकता वृक्षारोपण अभियान’, उर्दना फायरिंग रेंज सहित जिले के सभी थानों में रोपे गए पौधे

    Knock IndiaBy Knock IndiaJuly 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Raigarh Police News: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर रायगढ़ पुलिस का ‘एकता वृक्षारोपण अभियान’, उर्दना फायरिंग रेंज सहित जिले के सभी थानों में रोपे गए पौधे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। राष्ट्र की एकता, अखंडता और अखंड भारत के शिल्पकार ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के पावन अवसर पर पूरे देश और प्रदेश में “एकता ही शक्ति है” की भावना के साथ विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में रायगढ़ पुलिस द्वारा वर्षभर आयोजित होने वाले सामाजिक व जन-जागरूकता कार्यक्रमों का विस्तृत वार्षिक कैलेंडर तैयार किया गया है।

    उर्दना फायरिंग रेंज में एसएसपी ने रोपा पीपल का पौधा

    वार्षिक कार्यक्रमों की इसी श्रृंखला में जिला मुख्यालय स्थित पुलिस फायरिंग रेंज, उर्दना में “एकता वृक्षारोपण अभियान” का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने स्वयं पीपल का पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी, डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर, डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी, रक्षित निरीक्षक श्री अमित सिंह और नगर कोतवाल श्री सुखनंदन पटेल समेत विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नीम, जामुन और सागौन प्रजाति के पौधे रोपे।

    पौधों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    अभियान के दौरान लगाए गए सभी पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्री-गार्ड और सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। साथ ही आवारा मवेशियों से बचाव के लिए फायरिंग रेंज परिसर के चारों ओर मेड़ भी बनाई गई है। रक्षित निरीक्षक ने जानकारी दी कि पिछले वर्ष लगाए गए पौधे भी सुरक्षित और विकसित हो रहे हैं। प्रथम चरण में लगभग 100 पौधे लगाए गए हैं और आगामी दिनों में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाएगा।

    जिले के सभी थाना व चौकियों में चला सामूहिक अभियान

    ‘एकता वृक्षारोपण अभियान’ का आयोजन न केवल जिला मुख्यालय में बल्कि रायगढ़ जिले के सभी थानों और चौकियों में भी किया गया, जहां पुलिस जवानों ने सामूहिक रूप से पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का संदेश दिया।

    वर्षभर आयोजित होंगे विभिन्न राष्ट्रीय एकता कार्यक्रम

    सरदार पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रायगढ़ पुलिस द्वारा वर्षभर कई प्रेरणादायी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें एकता दौड़, एकता परेड, व्याख्यान श्रृंखला, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता, वाद-विवाद, रक्तदान शिविर, श्रमदान और जनजागरूकता अभियान शामिल हैं।

    एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश

    “सरदार वल्लभभाई पटेल ने जिस राष्ट्रीय एकता का सपना देखा था, उसे साकार करना हम सभी का दायित्व है। प्रत्येक पौधा केवल पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, जिम्मेदारी और भविष्य के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का जीवंत संदेश है।”

    CGPolice EkBharatShreshthaBharat RaigarhNews RaigarhPolice SardarPatel150 एकता वृक्षारोपण एसएसपी शशि मोहन सिंह छत्तीसगढ़ पुलिस रायगढ़ पुलिस सरदार पटेल
    Knock India

    Related Posts

    कम लागत, अधिक उत्पादन की ओर बढ़ते किसान, नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया अमर सिंह कंवर का विश्वास, पर्याप्त भंडारण से मजबूत हुई कृषि व्यवस्था, अन्नदाताओं को मिल रहा लाभ…

    July 14, 2026

    जांजगीर-चांपा जिले में इस सत्र से शुरू होगी एमबीबीएस की पढ़ाई, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा का जताया आभार….

    July 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली मेडिकल कॉलेज की ऐतिहासिक सौगात, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने शासकीय मेडिकल कॉलेज को दी स्वीकृति….

    July 14, 2026

    डिजिटल और सुदृढ़ ग्रामीण प्रबंधन की ओर छत्तीसगढ़, 96 प्रतिशत से अधिक राजस्व ग्रामों का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण, 19 हजार 805 ग्रामों का सर्वेक्षण संपन्न, शेष क्षेत्रों में कार्य युद्ध स्तर पर जारी…..

    July 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान को मिल रही व्यापक जनभागीदारी….

    July 14, 2026

    Raigarh News: बंटवारे से पहले नामांतरण और फिर कंपनी को रजिस्ट्री! घरघोड़ा के चारमार में पैतृक जमीन हड़पने का आरोप, राजस्व विभाग की भूमिका पर सवाल

    July 14, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.