Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » Raigarh News: सरेराह युवती से मारपीट का वीडियो वायरल, हरकत में आई पुलिस; मुख्य आरोपी नूरी खान गिरफ्तार, 2 नाबालिगों पर भी कार्रवाई
    छत्तीसगढ़

    Raigarh News: सरेराह युवती से मारपीट का वीडियो वायरल, हरकत में आई पुलिस; मुख्य आरोपी नूरी खान गिरफ्तार, 2 नाबालिगों पर भी कार्रवाई

    Knock IndiaBy Knock IndiaJuly 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Raigarh News: सरेराह युवती से मारपीट का वीडियो वायरल, हरकत में आई पुलिस; मुख्य आरोपी नूरी खान गिरफ्तार, 2 नाबालिगों पर भी कार्रवाई
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़ (14 जुलाई 2026)। सोशल मीडिया पर एक युवती के साथ सरेराह मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद रायगढ़ पुलिस ने त्वरित और कठोर कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना कोतवाली पुलिस को आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। एसएसपी के निर्देश पर हरकत में आई पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर जांच पूरी कर मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया, वहीं दो बाल अपचारियों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की है।

    रास्ता रोककर की गई थी बेरहमी से मारपीट

    मामला 30 जून 2026 की शाम लगभग 4 बजे का है। 19 वर्षीय पीड़िता, जो सोनारपारा स्थित एक ज्वेलरी गोदाम में काम करती है, अपनी सहेली के साथ मोटरसाइकिल से लौट रही थी। मरीन ड्राइव रोड स्थित पुष्पवाटिका गार्डन के पास दो युवतियों ने अपनी मोटरसाइकिल आगे लगाकर उनका रास्ता रोक लिया।

    पीड़िता के अनुसार, वे दोनों युवतियां सेल्फी ले रही थीं। जब पीड़िता और उसकी सहेली वहां से हंसते हुए गुजरीं, तो आरोपियों को गलतफहमी हुई कि वे उन पर हंस रही हैं। इसी बात को लेकर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और फोन करके अपने परिजनों को बुला लिया, जिसमें नगमा खान उर्फ नूरी भी शामिल थी। इसके बाद सभी ने मिलकर पीड़िता को लात-घूंसों और मुक्कों से बुरी तरह पीटा।

    वायरल वीडियो बना अहम साक्ष्य, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो तेजी से प्रसारित होने के बाद कोतवाली पुलिस ने मरीन ड्राइव क्षेत्र में सूक्ष्म जांच की, जिससे मुख्य आरोपी की पहचान हुई। पुलिस ने दबिश देकर मुख्य आरोपी नगमा खान उर्फ नूरी (पति खबीब खान, उम्र 38 वर्ष, निवासी चांदनी चौक, फौजदारपारा, रायगढ़) को गिरफ्तार कर लिया।

    https://knockindia.com/wp-content/uploads/2026/07/WhatsApp-Video-2026-07-14-at-3.48.24-PM.mp4

    जांच में शामिल दो अन्य लड़कियां नाबालिग पाई गईं, जिनके विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

    BNS की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज

    पीड़िता की लिखित रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 375/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 126(2), 351(3) एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

    एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का कड़ा संदेश:

    “रायगढ़ जिले में कानून हाथ में लेने, सरेआम गुंडागर्दी करने अथवा किसी भी व्यक्ति के साथ मारपीट करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। सोशल मीडिया की ताकत को हल्के में न लें, पुलिस तक ऐसे वीडियो पहुंचते ही सख्त कार्रवाई की जावेगी। आमजन से अपील है कि कानून अपने हाथ में न लें।”

    BreakingNews CGPolice RaigarhNews RaigarhPolice ViralVideoAction अपराधसमाचार छत्तीसगढ़ रायगढ़ रायगढ़पुलिस वायरलवीडियो
    Knock India

    Related Posts

    इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश…..

    August 30, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री राजेश अग्रवाल चिंतित, अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं अधिकारी…..

    August 30, 2026

    रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम….

    August 30, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से एम्स के कार्यपालक निदेशक ने की सौजन्य मुलाक़ात…..

    August 30, 2026

    ‘मन की बात’ देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    August 30, 2026

    Lailunga Crime News: प्रलोभन और धमकियों के आगे नहीं झुकी 14 साल की पीड़िता, बोली- ‘न्याय के लिए लड़ूंगी, दोषियों को कराऊंगी जेल’

    August 30, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.