Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » प्रयागराज की बेटी अनामिका शर्मा ने 13000 फीट की ऊंचाई से महाकुंभ के झंडे को लहराया
    देश

    प्रयागराज की बेटी अनामिका शर्मा ने 13000 फीट की ऊंचाई से महाकुंभ के झंडे को लहराया

    News DeskBy News DeskJanuary 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रयागराज की बेटी अनामिका शर्मा ने 13000 फीट की ऊंचाई से महाकुंभ के झंडे को लहराया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ 2025 की तैयारी के बीच ही प्रयागराज की ही बेटी अनामिका शर्मा ने महाकुंभ के झंडे को आकाश में लहरा कर दुनिया को महाकुंभ में आने का निमंत्रण दिया है. अनामिका ने 08 जनवरी 2025 को बैंकॉक के आसमान में 13000 फीट की ऊंचाई पर ‘दिव्य कुंभ-भव्य कुंभ’ का आधिकारिक झंडा लेकर छलांग लगाई. अनामिका की इस उपलब्धि पर अब बधाईयों का तांता लग गया.

    अनामिका शर्मा इससे पहले 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के भव्य उद्घाटन को स्मरणीय बनाने के लिए “जय श्रीराम” एवं श्री राम मंदिर के ध्वज के साथ भी 13000 फीट की ऊंचाई से हवा में कूदी थीं. यह छलांग भी अनामिका ने बैंकॉक में ही लगाई थी. अपने देश में इन सुविधाओं का अभाव होने के कारण अनामिका को अपने अभ्यास के लिए रूस, दुबई और बैंकॉक जाना पड़ता है. अनामिका ने इस उपलब्धि पर कहा कि ‘मैं गर्व से कहती हूं कि मैं भारत की बेटी हूं.’

    भारतीय संस्कृति और समाज का गौरव बताया
    अनामिका शर्मा की भारतीय सांस्कृतिक और परंपराओं में बहुत आस्था है. अनामिका ने महाकुंभ के बारे में बताते हुए कहा कि यह आयोजन भारत की शास्त्रार्थ परंपरा का ही बृहद रूप है. ऋषियों, मुनियों, तपस्वी जनों, धर्माचार्यों आदि के संगम नगरी में प्रवास करने से ही संपूर्ण परिवेश दिव्य हो जाता है. अनामिका ने कहा कि शास्त्रों की चर्चा, परंपराओं का मूल्यांकन और उनमें समय अनुकूल परिवर्तन का सुझाव ऋषियों मुनियों से प्राप्त होता है. ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का साक्षात प्रदर्शन भी यहां हो जाता है.

    संगम के जल में लैंडिंग की तैयारी
    अनामिका शर्मा ने प्रयागराज के मेला अधिकारी और सीएम योगी से मिलने की इच्छा जाहिर की है. अनामिका ने बताया कि वह महाकुंभ की समाप्ति के बाद महिला सशक्तिकरण के प्रतीक के रूप में महिला दिवस यानी 8 मार्च 2025 से पहले गंगा-जमुना-सरस्वती के संगम पर लैंडिंग करना चाहती हैं. अनामिका एक प्रशिक्षित स्कूबा डाइवर भी हैं.

    कौन है अनामिका शर्मा
    अनामिका शर्मा भारत की सबसे कम उम्र की स्काई C लायसेंस प्राप्त महिला स्काई डाइवर है. अनामिका के पिता अजय कुमार शर्मा एयरफोर्स में रहे हैं और वो खुद स्काई डाइविंग प्रशिक्षक हैं. पिता के प्रोत्साहन से सिर्फ 10 साल की उम्र में ही अनामिका ने अपनी पहली छलांग लगाई थी. अनामिका शर्मा आज 24 साल की हो गईं हैं और अमेरिका के यूनाइटेड स्टेट्स पैराशूट संगठन (USPA) C लाइसेंस प्राप्त भारतीय महिला स्काई डाइविंग प्रशिक्षक है.

    News Desk

    Related Posts

    PM Modi ने नॉर्वे के जोनास गहर स्टोरे के साथ किया ऐतिहासिक कैसल दौरा

    May 19, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव की बीच ईरान का बड़ा बयान, होर्मुज स्ट्रेट खोलने से इनकार, अमेरिकी नाकेबंदी से भड़का

    April 23, 2026

    300 सालों बाद महाशिवरात्रि पर बन रहे कई शुभ संयोग, यहां देखें कैसे करें भगवान शिव का रुद्राभिषेक

    February 9, 2026

    सड़क पर बिछी लाशें… भंडारे से लौट रही 9 लड़कियों को कार ने रौंदा, 4 की मौत, गांव में पसरा मातम

    February 9, 2026

    सुप्रीम कोर्ट : उपभोक्ता अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्णय, होमबायर रहेगा कंज्यूमर

    February 7, 2026

    भारत को बड़ी राहत, आज से अमेरिका ने 25% अतिरिक्त टैरिफ हटाया, संशोधित 18% शुल्क लागू

    February 7, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.