Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog »  प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल के खिलाफ चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई 
    राजनीती

     प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल के खिलाफ चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई 

    News DeskBy News DeskJanuary 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
     प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल के खिलाफ चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली।  नई दिल्ली सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल और आप के कार्यकर्ताओं पर नई दिल्ली सीट पर आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन का आरोप लगाया है। अपनी लिखित शिकायत में प्रवेश वर्मा ने कहा है कि सर, आपका ध्यान नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के आप उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल के गलत कामों की ओर खींचना चाहता हूं। उन्होंने मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए साजिश रची और गंदी चाल चली है। 19-1-2025 को ईस्ट किदवई नगर, नई दिल्ली में इस निर्वाचन क्षेत्र में अरविंद केजरीवाल ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को अवैध रूप से आरडब्ल्यूए को कुर्सियां ​​वितरित करने के लिए भेजा ताकि मतदाताओं को प्रभावित किया जा सके। 
    इससे पहले नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस को प्रवेश वर्मा पर लगे आचार सहिंता के उल्लंघन के आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया थे। वर्मा पर आरोप था कि उन्होंने आचार सहिंता का उल्लंघन करते हुए वाल्मीकि मंदिर में मतदाताओं को जूते बांटे थे। हालांकि, वर्मा ने दावा था किया कि उन्होंने मंदिर में सफाई कर्मचारियों के पैरों में जूते पहनाकर उनका सम्मान किया और जूते वितरित नहीं किए गए।

    News Desk

    Related Posts

    बिहार के हायाघाट से राज़द का भावी प्रत्याशी, प्रदेश उपाध्यक्ष अपने ही दल को दे रहा गाली

    September 29, 2025

    बस्तर में भारी बारिश से जनजीवन तबाह, सरकार मुआवजा तुरंत दे : कांग्रेस

    August 28, 2025

    ‘भारत-ब्रिटेन एफटीए’ को कंगना रनौत ने बताया ऐतिहासिक

    July 25, 2025

    कमल हासन की संसद में एंट्री

    July 25, 2025

    90 करोड़ जलकर जल्द वसूली जाएगी वेलकम डिस्टलरी से

    July 14, 2025

    AAP ने मुकेश अहलावत को छत्तीसगढ़ का सह-प्रभारी नियुक्त किया

    July 12, 2025
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.