Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » पीढ़ियों से काबिज जमीन का स्वामित्व योजना से मिला मालिकाना हक : मंत्री लखन लाल देवांगन
    छत्तीसगढ़

    पीढ़ियों से काबिज जमीन का स्वामित्व योजना से मिला मालिकाना हक : मंत्री लखन लाल देवांगन

    News DeskBy News DeskJanuary 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पीढ़ियों से काबिज जमीन का स्वामित्व योजना से मिला मालिकाना हक : मंत्री लखन लाल देवांगन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर :  छत्तीसगढ़ शासन के श्रम, उद्योग एवं कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वामित्व योजना ने ग्रामीणों के लिए आर्थिक और सामाजिक स्वतंत्रता का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने शनिवार को कवर्धा के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में स्वामित्व योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में कबीरधाम जिले में7025 संपत्ति कार्ड वितरण का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़े। उन्होंने देश के अलग अलग राज्यों के लाभार्थियों से संवाद कर इस योजना से उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलाव के रूबरू भी हुए।

    मंत्री लखन लाल देवांगन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामित्व योजना से वर्षों से अपने घरों में रह रहे ग्रामीणों को उनके घरों का मालिकाना हक और प्रमाणिक दस्तावेज प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि इन दस्तावेजों से ग्रामीण अब आसानी से बैंकों से ऋण प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उनकी आय और आत्मनिर्भरता में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही, संपत्ति के स्पष्ट अधिकार मिलने से जमीन संबंधी विवादों का समाधान भी सरल हो जाएगा। यह योजना न केवल ग्रामीण परिवारों को आर्थिक मजबूती देगी, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाएगी।

    प्रभारी मंत्री देवांगन ने इससे पहले एक पेड़ माँ के नाम पौधा रोपण किया। उन्होंने कार्यक्रम में स्वामित्व योजनाके तहत कबीरधाम जिले के 113 ग्रामों के 7025 संपत्ति कार्ड वितरण का शुभारंभ किया। उन्होंने भारत सरकार के इस योजनाओ से भविष्य में मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत मिशन, जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनमन योजना, मुद्रा लोन, प्रधान कृषक सम्मान निधि योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं बारे में ग्रामीणों को बताते हुए विस्तार से संबोधित किया। प्रभारी मंत्री ने कार्यकम में उपस्थित सभी को स्वच्छता अभियान में सहभागिता देने और नशा मुक्त भारत-छत्तीसगढ़ का संकल्प दिलाया।

    पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने स्वामित्व योजना कोे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह योजना उन ग्रामीण परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है, जो पीढ़ियों से अपनी पैतृक संपत्ति पर बिना दस्तावेजों के काबिज थे। अब उन्हें अपनी जमीन और संपत्ति का पूर्ण दस्तावेज के साथ मालिकाना हक मिल रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति राम कुमार भट्ट और राजेंद्र चंद्रवंशी, संतोष पटेल ने भी सभा को संबोधित किया।

    कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बताया कि कबीरधाम जिले में स्वामित्व योजना के तहत महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की गई है।  जिले के 838 गांवों में ड्रोन सर्वेक्षण पूरा हो चुका है, जिनमें से 113 गांवों के लिए 7,025 संपत्ति कार्ड तैयार किए गए हैं। इन कार्डों का वितरण पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों, और लाभार्थियों की उपस्थिति में आयोजित प्रशिक्षण-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रमों में किया जा रहा है।

    इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला राम कुमार भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, कैलाश चन्द्रवंशी, कलेक्टर गोपाल वर्मा, जिला पंचायत सीईओ अजय त्रिपाठी, अपर कलेक्टर डॉ. मोनिक कौडों, डिप्टी कलेक्टर आरबी देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मंच संचालन अवधेश श्रीवास्तव ने किया।

    News Desk

    Related Posts

    मेहनत का सम्मान, समय पर मेहनताना, वीबी-जी रामजी योजना से ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार के साथ आर्थिक संबल, 5,964 श्रमिकों को 53.91 लाख रुपये की मजदूरी का भुगतान…

    September 1, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र….

    September 1, 2026

    प्रकृति, रोमांच और लबालब जलराशि का अद्भुत संगम : पर्यटकों की पहली पसंद बना धमतरी, ​गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक,धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का सबसे प्रमुख टूरिज्म हब….

    September 1, 2026

    विश्वविद्यालयों की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाना सर्वाेच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका…..

    September 1, 2026

    मंत्री केदार कश्यप की प्रेस कॉन्फ्रेंस, वन-परिवहन से सहकारिता तक गिनाईं विभागीय उपलब्धियां….

    September 1, 2026

    शास. कन्या पूर्व माध्यमिक शाला घरघोड़ा में दीप प्रज्ज्वलन कर ‘साक्षरता पखवाड़ा’ का हुआ भव्य शुभारंभ

    September 1, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.