Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » कोहरे के कारण दिल्ली में 100 से ज्यादा विमानों और 200 ट्रेनों में हुई देरी
    राज्य

    कोहरे के कारण दिल्ली में 100 से ज्यादा विमानों और 200 ट्रेनों में हुई देरी

    News DeskBy News DeskJanuary 6, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कोहरे के कारण दिल्ली में 100 से ज्यादा विमानों और 200 ट्रेनों में हुई देरी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: दिल्ली में कोहरे की वजह से यातायात की रफ्तार असर देखने को मिल रहा है। विमान से लेकर सड़क और रेलवे ट्रैक पर तेज गति से चलने वाली ट्रेन ठिठक-ठिठक के चल रही है। सोमवार सुबह दिल्ली में कोहरे की स्थिति के बीच IGI हवाई अड्डे पर उड़ानों का संचालन सामान्य है। वहीं शीतलहर के चलते कोहरे के कारण दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

    आज ये ट्रेन हैं लेट

    22439 कटरा वंदे भारत
    12002 रानी कमलापति शताब्दी
    22436 वाराणसी वंदेभारत
    12381 पूर्वा एक्सप्रेस
    12015 अजमेर शताब्दी
    64062 दिल्ली पलवल ईएमयू
    12217 कोच्चुवेली-चंडीगढ़ एक्सप्रेस
    12004 लखनऊ शताब्दी
    12275 प्रयागराज हमसफर
    12415 इंदौर-नई दिल्ली एक्सप्रेस

    3 दिनों से पड़ रहा यातायात पर असर
    बीते रविवार को इस दौरान दिल्ली एयरपोर्ट से संचालित होने वाले 100 से अधिक विमान देरी का शिकार हुए वहीं उत्तर भारत ही नहीं दक्षिण भारत की तरफ आवाजाही करने वाली 200 से अधिक ट्रेनों की समय सारणी बिगड़ गई। इससे यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबी दूरी की ज्यादातर ट्रेन सुबह के वक्त दिल्ली के स्टेशनों पर पहुंचती है। लेकिन रविवार सुबह 6 बजे तक कुल 51 ट्रेन घंटों देरी से पहुंची। स्टेशनों के आउटर पर ट्रेनों की लंबी-लंबी कतारे लग गई थी। ग्रीन सिग्नल नहीं मिलने से ट्रेन ठहरी रही। क्योंकि स्टेशन पर भी ट्रेनों के संचालन में परेशानी हो रही थी। ऐसा इसलिए भी रहा क्योंकि जिस ट्रेन के लिए सम निर्धारित की गई थी, वहीं देरी से पहुंच रही थी। फिर वापसी दिशा में भी ट्रेन की रवानगी में देरी हुई। करीब 50 ट्रेन 2-4 घंटे देरी से चली।

    कई ट्रेनें और विमान सेवाएं बाधित
    उधर दिल्ली एयरपोर्ट पर भी यात्रियों की परेशानी बढ़ी रही। खराब मौसम के कारण रविवार को 100 से अधिक उड़ानों के संचालन में विलंब हुआ है। हालांकि कोई विमान कोहरे की वजह से निरस्त या डाइवर्ट नहीं हुई। घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की वजह से पिछले 3 दिन से उड़ानों का संचालन प्रभावित हो रहा है। रनवे पर दृश्यता कम होने की वजह से परेशानी बढ़ रही है। यात्रियों से अनुरोध किया जा रहा है कि अपने विमान से संबंधित जानकारी लेकर ही एयरपोर्ट पहुंचे। संबंधित विमानन कंपनी से संपर्क आवश्य करें।

    आज दिल्ली में बारिश का अलर्ट
    पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से सोमवार को हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। शाम व रात के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। ऐसे में ठिठुरन और बढ़ेगी। इससे अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। उधर, मौसम विभाग ने बुधवार के लिए घने से घना कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

    दिल्ली में कोहरे ने घटाई दृश्यता
    पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने ठंड के साथ घने कोहरे का प्रकोप बढ़ा दिया है। रविवार को अच्छी धूप खिलने से कोहरे से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार पालम एयरपोर्ट में सुबह 4 बजे से सुबह 7:30 बजे तक दृश्यता शून्य रही। वहीं, धूप खिलने के बाद आठ बजे यहां दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई। सफदरजंग में सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता 50 मीटर रही। धूप खिलने के बाद कोहरे की मोटी चादर हट गई।

    गुनगुनी धूप का लोगों ने लिया आनंद
    रविवार सुबह से ही हल्की धूप खिल गई थी। दिन चढ़ने के साथ सूरज के तेवर भी तेज हो गए। ऐसे में लोगों ने काफी दिनों बाद गुनगुनी धूप का आनंद लिया। साप्ताहिक अवकाश होने के चलते लोग पार्क से लेकर अलग-अलग उद्यान में धूप का आनंद लेते दिखे। हालांकि, शाम होने के साथ ही कोहरे ने एक बार फिर अपने आगोश में ले लिया। ऐसे में धीरे-धीरे दृश्यता फिर कम होने लगी। न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के करीब रिकॉर्ड हुआ। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा, जोकि 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

    पालम में पहुंचा 7 डिग्री के करीब न्यूनतम तापमान
    पालम में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, रिज में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री, आया नगर में 8.4, लोधी रोड में 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। साथ ही, हवा में नमी का स्तर 68 फीसदी के साथ 100 फीसदी तक रहा।

    News Desk

    Related Posts

    शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 8, 2026

    शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 8, 2026

    शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 8, 2026

    बिहान योजना ने दिया आजीविका का सहारा, मुर्गी पालन से दंतेवाड़ा की रामबती ने कमाए 25 हजार रुपये….

    September 8, 2026

    बिहान योजना ने दिया आजीविका का सहारा, मुर्गी पालन से दंतेवाड़ा की रामबती ने कमाए 25 हजार रुपये….

    September 8, 2026

    बिहान योजना ने दिया आजीविका का सहारा, मुर्गी पालन से दंतेवाड़ा की रामबती ने कमाए 25 हजार रुपये….

    September 8, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.