Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » ‘हमारी लड़ाई संविधान बचाने की है’, भाजपा इसके खिलाफ; राहुल गांधी
    राज्य

    ‘हमारी लड़ाई संविधान बचाने की है’, भाजपा इसके खिलाफ; राहुल गांधी

    News DeskBy News DeskJanuary 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘हमारी लड़ाई संविधान बचाने की है’, भाजपा इसके खिलाफ; राहुल गांधी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंदौर(महू): 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' अभियान के तहत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी डॉ. अंबेडकर नगर (महू) पहुंचे। राहुल गांधी ने महू में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारत में युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता. अरबपतियों ने यहां रोजगार व्यवस्था बंद कर दी है।

    आप जीएसटी देते हैं, चीनी युवाओं को रोजगार मिलता है: राहुल

    राहुल ने कहा- आप जीएसटी देते हैं, मेहनत करते हैं। आप पैसा खर्च करते हैं और अडानी-अंबानी भारत में चीनी सामान बेचते हैं। चीनी युवाओं को रोजगार मिलता है। अडानी-अंबानी को फायदा होता है और आपके बच्चों की नौकरी चली जाती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल के दाम कम हैं, लेकिन भारत में पेट्रोल के दाम कभी कम नहीं होंगे।

    राहुल ने कहा- आपका पैसा अरबपतियों की जेब में जाता है

    राहुल ने कहा कि आप रेस्टोरेंट और ढाबों पर खाना खाकर जितना जीएसटी देते हैं, उतना ही अरबपति देते हैं। आपकी जेब से लाखों करोड़ रुपये निकाले जाते हैं। यह पैसा कहां जाता है? यह सीधे अरबपतियों के खातों में जाता है। मोदी ने अरबपतियों का 16 लाख करोड़ कर्ज माफ किया है। यह आपका पैसा था। आपके पैसे से कर्ज माफ हुआ। मैं पूछना चाहता हूं कि किस किसान, किस मजदूर का पैसा माफ हुआ।

    राहुल ने कहा- जिस दिन संविधान खत्म होगा, कुछ नहीं बचेगा

    राहुल गांधी ने भागवत के एक बयान पर कहा कि यह संविधान पर सीधा हमला है। उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले संविधान को खत्म करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि अगर हमें 400 सीटें मिलीं तो हम संविधान बदल देंगे। हम उनके सामने खड़े हो गए और लोकसभा में 400 पार करना तो दूर, उन्हें सिर झुकाकर सदन में प्रवेश करना पड़ा। जिस दिन यह संविधान खत्म हो जाएगा, देश के गरीबों के लिए कुछ नहीं बचेगा। दलितों-आदिवासियों-पिछड़ों के लिए देश में कुछ नहीं बचेगा। यही उनका लक्ष्य है।

    समारोह में मौजूद रेवंत रेड्डी और कमलानाथ

     

    News Desk

    Related Posts

    सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान

    September 2, 2026

    नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..

    September 2, 2026

    छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……

    September 2, 2026

    गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन……

    September 2, 2026

    माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ लगा रहा दांव….

    September 2, 2026

    मितानिन बहनें छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य तंत्र की मजबूत और महत्वपूर्ण कड़ी: मंत्री राजेश अग्रवाल….

    September 2, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.