Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » मनेंद्रगढ़ में नवनिर्वाचित सरपंचों के लिए अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    छत्तीसगढ़

    मनेंद्रगढ़ में नवनिर्वाचित सरपंचों के लिए अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    News DeskBy News DeskMarch 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मनेंद्रगढ़ में नवनिर्वाचित सरपंचों के लिए अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सरगुजा
     कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार विगत 27 मार्च 2025 को जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के सभागार में विकासखंड अंतर्गत 72 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित सरपंचों के लिए एक दिवसीय अभिमुखीकरण एवं परिचयात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नवनिर्वाचित सरपंचों को पंचायत संचालन, प्रशासनिक कार्यों, वित्तीय प्रबंधन एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की बारीकियों से अवगत कराना था।

    प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत पूर्व निर्धारित समयानुसार जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) सुश्री वैशाली सिंह द्वारा की गई। उन्होंने सभी सरपंचों का स्वागत करते हुए पंचायतों की भूमिका, शासन की प्राथमिकताओं एवं विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। इस अवसर पर विषय-विशेषज्ञों ने पंचायत संचालन से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। प्रशिक्षण में विशेष रूप से पंचायत राज अधिनियम, वित्तीय प्रबंधन, जल एवं स्वच्छता मिशन (SBM), ग्रामीण विकास योजनाएं तथा सरपंचों की प्रशासनिक एवं विधिक जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में वरिष्ठ करारोपण अधिकारी श्री पात्रिक एक्का, सहायक करारोपण अधिकारी श्री संतोष पाण्डेय, सहायक विकास विस्तार अधिकारी श्री कमल किशोर जायसवाल, श्री नंदलाल साहू, संकाय सदस्य श्रीमती प्रभा प्यासी (विकासखंड समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन) एवं श्री राकेश जैन (जिला समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन, जिला पंचायत  MCB) उपस्थित थे।

              मनेंद्रगढ़ विकासखंड के सभी 72 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित सरपंचों ने इस प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं की मॉनिटरिंग, प्रशासनिक प्रक्रियाएं, बजट प्रबंधन, पंचायत में पारदर्शिता और जवाबदेही जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

              प्रशिक्षण में पंचायत राज अधिनियम एवं नियमावली, वित्तीय प्रबंधन, स्वच्छ भारत मिशन (SBM), विकास योजनाओं का क्रियान्वयन, सरपंचों की प्रशासनिक भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। पंचायतों की कानूनी एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली, ग्राम पंचायतों के बजट, लेखा-जोखा एवं वित्तीय अनुशासन, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देने की रणनीतियां, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, जल जीवन मिशन जैसी विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन एवं पंचायतों में पारदर्शिता, जनसुनवाई और शिकायत निवारण तंत्र जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

            प्रशिक्षण के अंत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री वैशाली सिंह ने सरपंचों को ग्राम पंचायतों के कुशल संचालन हेतु प्रेरित किया और उन्हें विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। विशेषज्ञों द्वारा प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें सरपंचों ने अपने अनुभव एवं चुनौतियों को साझा किया और अधिकारियों से समाधान प्राप्त किए। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम नवनिर्वाचित सरपंचों के लिए एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शक साबित हुआ, जिससे वे अपनी पंचायतों में सुचारू एवं प्रभावी प्रशासनिक व्यवस्था को सुनिश्चित कर सकेंगे।

    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जनहितकारी पहल का असर : सीएम हेल्पलाइन 1076 ने 24 घंटे में दिलाया न्याय, सेवक राम के परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान….

    July 15, 2026

    दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    July 15, 2026

    छत्तीसगढ़ भारत के सबसे समृद्ध, मौलिक और पर्यटन संभावनाओं से भरपूर गंतव्यों में से एक, हर पर्यटक की यात्रा सूची में होना चाहिए यह राज्य – मीनाक्षी शर्मा….

    July 15, 2026

    सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का सख्त एक्शन, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन में 6 ट्रैक्टर जब्त….

    July 15, 2026

    आत्मनिर्भर नारी, समृद्ध छत्तीसगढ़ : महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय….

    July 15, 2026

    महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक संबल की राशि, बस्तर की परंपरा और महिलाओं की आत्मनिर्भरता को मिल रही नई ताकत…..

    July 15, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.