Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » मुख्यमंत्री साय की पहल : गृहग्राम पहुंचा संदीप का शव, गरीब परिवार ने सीएम कैंप कार्यालय में लगाई थी मदद की गुहार
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री साय की पहल : गृहग्राम पहुंचा संदीप का शव, गरीब परिवार ने सीएम कैंप कार्यालय में लगाई थी मदद की गुहार

    News DeskBy News DeskMarch 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुख्यमंत्री साय की पहल : गृहग्राम पहुंचा संदीप का शव, गरीब परिवार ने सीएम कैंप कार्यालय में लगाई थी मदद की गुहार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जशपुरनगर
     मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर कर्नाटक में हादसे में जान गंवाने वाले संदीप साय पैंकरा का शव आज गृह ग्राम बांसबाहर पहुंचा. दरअसल, गरीब परिवार से आने वाले संदीप रोजगार की तलाश में कर्नाटक गया था. यहां समुद्र में डूबकर उसकी मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने मुख्यमंत्री कैंप, बगिया में शव वापस लाने में असमर्थता बताते हुए मदद की गुहार लगाई थी.

    जानकारी के अनुसार, 36 वर्षीय संदीप साय पैंकरा रोजगार की तलाश में कर्नाटक गया था. जहां वह कारवार तहसील के भटकल में एक पानी जहाज में सहायक के रूप में काम कर रहा था. 27 मार्च की रात, संदीप बोट में सो रहा था और अचानक नींद में समुद्र में गिर गया, जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई. बोट के मालिक नारायण खाखी ने परिजनों को इस दुखद घटना की सूचना दी.

    आर्थिक तंगी बनी बड़ी बाधा, नहीं था शव लाने का खर्च

    संदीप के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी, और शव को कर्नाटक से छत्तीसगढ़ लाने के लिए निजी शव वाहन संचालक भारी रकम मांग रहे थे. इस कठिन परिस्थिति में परिजनों ने कांसाबेल ब्लॉक के बगिया में संचालित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से मदद की गुहार लगाई.

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया और शव को निशुल्क गृह ग्राम बांसबाहर तक लाने की व्यवस्था करवाई. शनिवार को संदीप का शव उनके गांव पहुंचा, जिससे परिवार को अंतिम संस्कार करने में सुविधा मिली.

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बना जरूरतमंदों के लिए आशा केंद्र

    संदीप के परिवार ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया और इस पहल की सराहना की. गौरतलब है कि बगिया में संचालित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय जरूरतमंदों के लिए उम्मीद की नई किरण बन चुका है, जहां लोग अपनी समस्याओं को लेकर मदद के लिए पहुंचते हैं. जरूरतमंदों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, “07764-250061, 07764-250062” इन नंबरों पर कॉल कर सहायता प्राप्त की जा सकती है.

    News Desk

    Related Posts

    नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठोस सुधार- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    September 7, 2026

    पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वाेच्च प्राथमिकता हो – राज्यपाल रमेन डेका…..

    September 7, 2026

    शिक्षा में नवाचार और स्टार्टअप सोच को बढ़ावा देना समय की जरूरत: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    September 7, 2026

    निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू, राज्यपाल रमेन डेका ने किया शुभारंभ….

    September 7, 2026

    तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह……

    September 7, 2026

    नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठोस सुधार- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    September 7, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.