Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » नगर निगम महापौर ने एसईसीएल, पीएचई व सीएससीबी के अधिकारियों की ली आवश्यक बैठक
    छत्तीसगढ़

    नगर निगम महापौर ने एसईसीएल, पीएचई व सीएससीबी के अधिकारियों की ली आवश्यक बैठक

    News DeskBy News DeskMarch 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नगर निगम महापौर ने एसईसीएल, पीएचई व सीएससीबी के अधिकारियों की ली आवश्यक बैठक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email
    • नगर निगम महापौर ने एसईसीएल, पीएचई व सीएससीबी के अधिकारियों की ली आवश्यक बैठक
    • ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट निदान हेतु महापौर ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

    एमसीबी/चिरमिरी
    भीषण गर्मी आते ही पेयजल संकट विकराल रूप ले लेता है। इस संकट से निपटने के लिए नगर पालिक निगम चिरमिरी के प्रथम नागरिक महापौर रामनरेश राय की अध्यक्षता में गुरुवार को महापौर कक्ष में एसईसीएल, पीएचई विभाग एवं छ.ग.रा.वि.मं.मर्या. चिरमिरी के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल प्रदाय व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति को लेकर गहन चर्चा हुई, जिसमें महापौर ने पूरे 40 वार्डों में जल संकट की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सुचारू जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि जल आपूर्ति से संबंधित सभी कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इस दौरान एसईसीएल ने भी पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। महापौर रामनरेश राय ने कहा कि नगर निगम, एसईसीएल एवं पीएचई विभाग एक परिवार की तरह कार्य कर रहे हैं और सभी का दायित्व है कि गर्मी के दौरान जल संकट की स्थिति उत्पन्न न हो। जल आपूर्ति व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए और किसी भी प्रकार की समस्या को तत्काल हल किया जाए।

              इस बैठक में ग्रीष्म ऋतु के दौरान जल संकट से निपटने के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जल आपूर्ति की टैंकर सेवा को मजबूत किया जाएगा ताकि जहां पाइपलाइन से पानी नहीं पहुंच रहा, वहां नियमित रूप से टैंकरों के माध्यम से जल उपलब्ध कराया जाए। नगर निगम नए जल स्रोतों की पहचान करेगा और नए बोरवेल खोदने के साथ-साथ अन्य वैकल्पिक उपायों पर भी विचार किया जाएगा। जल संकट को देखते हुए कुछ वार्डों में राशनिंग सिस्टम लागू करने पर भी मंथन हुआ ताकि पानी का सही उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। इसके अलावा, नागरिकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा ताकि लोग पानी का दुरुपयोग न करें और जरूरतमंदों तक पर्याप्त जल पहुंच सके।   

                इस महत्वपूर्ण बैठक में नगर पालिक निगम के सभापति संतोष सिंह, एमआईसी सदस्य नरेंद्र साहू, राम अवतार, मनीष खटीक, आयुक्त रामप्रसाद आचला, सहायक अभियंता विजय बधावन, सब इंजीनियर विक्टर वर्मा, पीएचई के ई.ई. पी.के. पवार, एसईसीएल के इंजीनियर संजय सिंह, कनिष्ठ अभियंता किंडो व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। नगर निगम की इस पहल से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आगामी गर्मी के मौसम में चिरमिरी के नागरिकों को जल संकट का सामना न करना पड़े और सभी वार्डों में निर्बाध जल आपूर्ति जारी रहे।

    News Desk

    Related Posts

    करघे से कमाई तक: धमतरी के ग्राम नारी की बुनकर महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत, शासकीय सहयोग से बढ़ा उत्पादन, आय और आत्मविश्वास: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    July 17, 2026

    राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026: वैज्ञानिक सोच और नवाचार से सतत विकास का संकल्प….

    July 17, 2026

    विशेष टीकाकरण दिवस पर राज्य में सर्वाधिक बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन, सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में बड़ी उपलब्धि, एचपीवी टीकाकरण में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला बना प्रदेश में अव्वल……

    July 17, 2026

    संघर्ष से सफलता तक: बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा, कठिन चुनौतियों के बीच अपने सपनों को कर रही साकार…..

    July 17, 2026

    दिव्यांग बच्चों के लिए यूडीआईडी अभियान को मिली गति, विशेष शिविरों से बढ़ी सुविधा, बलरामपुर में विशेष कैंप के माध्यम से 115 बच्चों का पंजीयन, अब तक 186 लोगों का पंजीकरण और 38 को जारी हुए दिव्यांगता प्रमाण पत्र…..

    July 17, 2026

    ’जशपुर में धूमधाम से मनाया गया जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव’, ’नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत, शिक्षा के महत्व का दिया गया संदेश’…..

    July 17, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.