Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » सीविजल ऐप पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की 3871 से अधिक शिकायतें दर्ज
    राज्य

    सीविजल ऐप पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की 3871 से अधिक शिकायतें दर्ज

    News DeskBy News DeskJanuary 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सीविजल ऐप पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की 3871 से अधिक शिकायतें दर्ज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: सवेरे से ही गली-मौहल्ले में राजनीतिक दलों की सैकड़ों की संख्या में रैलियां निकलतीं हैं। इसमें लाउडस्पीकरों का शोर, घरों की दीवारों पर पोस्टर चस्पा करना, दरवाजे के नीचे से हमें वोट दें, जैसे पर्चे डाल देना। जैसे तमाम तरीकों के जरिए पार्टियां अपने चुनाव प्रचार प्रसार में धार देने का काम कर रही है। इससे हमारे घरों की दीवारें किसी प्रचार बोर्डिंग में तबदील हो चुकी हैं। क्या इन राजनीतिक दलों को आदर्श आचार संहिता के बारे में जानकारी नहीं है या फिर उल्लंघन करना इनकी आदत बन गई है। ऐसी तमाम शिकायतें लोग ऑनलाइन माध्यम के जरिए चुनाव आयोग की तरफ से जारी किए गए सीविजल ऐप पर कर रहे हैं।

    शिकायतों के लिए फास्ट-ट्रैक निस्तारण प्रणाली
    सीविजल एप मतदाताओं को चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता संबंधी उल्लंघनों की शिकायतें दर्ज करने के लिए चुनाव आयोग ने उपलब्ध कराया है। इसमें आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत का फोटो, वीडियो, ऑडियो बनाकर इसे आसानी से एप पर अपलोड कर शिकायत दर्ज करने की सुविधा हैं। इसमें फास्ट-ट्रैक कम्प्लेन, रिसेप्शन और निस्तारण प्रणाली विकसित की गई है। सीविजल एक मोबाइल एप्लीकेशन है, जो शिकायतकर्ता का लाइव लोकेशन ट्रैक करता है। ताकि उड़नदस्ते को मामले की जांच करने के लिए डिजिटल साक्ष्य मिल सकें।

    3871 से अधिक शिकायतें हो चुकीं हैं दर्ज  
    वर्तमान में दीवारों और सड़कों पर लगे अवैध चुनावी पोस्टर, होर्डिंग, लाउडस्पीकर के इस्तेमाल से लेकर रैलियों में आचार संहिता के उल्लंघन के फोटो, वीडियो और ऑडियो तक की शिकायतें लोग कर रहे हैं। इसमें शिकायतकर्ता की जानकारी गुप्त रखी जाती है। आचार संहिता लागू होने की तारीख सात जनवरी से लेकर 28 जनवरी तक 3871 से अधिक शिकायतें सीविजल एप पर दर्ज की जा चुकी हैं। इनमें से लगभग आधे से ज्यादा मामलों को सुलझाया जा चुका है।

    उत्तर जिले से मिले सबसे अधिक मामले 
    दिल्ली में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के सबसे अधिक मामले उत्तर जिला से आ रहे हैं। उत्तर जिला में सबसे तेजी से मामले बढ़ रहे हैं, मंगलवार तक 757 से अधिक शिकायतों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। वहीं उत्तर-पूर्व जिला में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के सबसे कम मामले दर्ज किए गए है। उत्तर-पूर्व जिला में भी मंगलवार तक 86 से अधिक शिकायतें दर्ज की गई है।

    News Desk

    Related Posts

    सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान

    September 2, 2026

    नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..

    September 2, 2026

    छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……

    September 2, 2026

    गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन……

    September 2, 2026

    माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ लगा रहा दांव….

    September 2, 2026

    मितानिन बहनें छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य तंत्र की मजबूत और महत्वपूर्ण कड़ी: मंत्री राजेश अग्रवाल….

    September 2, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.