Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » सैलरी न मिलने से फिटजी के कई शिक्षक हुए इस्तीफा देने को मजबूर
    राज्य

    सैलरी न मिलने से फिटजी के कई शिक्षक हुए इस्तीफा देने को मजबूर

    News DeskBy News DeskJanuary 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सैलरी न मिलने से फिटजी के कई शिक्षक हुए इस्तीफा देने को मजबूर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    FIITJEE: एक दौर था जब   IIT-JEE की कोचिंग के लिए फिटजी (FIITJEE) बड़ा नाम हुआ करता था, लेकिन आज ये सेंटर बंद होते जा रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर समेत देश के पांच शहरों में FIITJEE के सेंटर बंद हो रहे हैं. हजारों बच्चों का भविष्य अधर में अटक गया है.   रातों-रात कोचिंग सेंटर में बंद होने से छात्रों और अभिभावकों परेशान है. मोटी फीस भरने के बाद अचानक कोचिंग सेंटर बंद होने से  बच्चों की पढ़ाई प्रभावित  हो रही है.  कोटिंग सेंटर के बाहर छात्रों और अभिभावकों की भीड़ जमा हो रही है. लोगों की लाखों की फीस अटक गई है. ऐसे में सवाल ये कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि अचानक FIITJEE के सेंटरों पर ताले लगने लगे. 

    फिटजी के शिक्षकों का इस्तीफा:
    फिटजी में पढ़ाने वाले कई शिक्षकों को सैलरी न मिलने की वजह से उन्होंने इस्तीफा दे दिया. अचानक शिक्षकों के इस्तीफे के चलते फिटजी के कई कोचिंग सेंटर्स बंद हो रहे हैं. हालांकि फिटजी मैनेजमेंट ने कहा कि उनकी ओर से किसी भी कोचिंग सेंटर को बंद नहीं किया गया है. सेंटर के मैनेजमेंट साझेदार और पूरी टीम के अचानक इस्तीफा देने की वजह से यह स्थिति बनी है. मैनेंजमेंट ने दावा किया है कि सभी सेंटर्स को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए काम किया जा रहा है.
     
     फिटजी की राष्ट्रीय उपस्थिति: 72 सेंटरों तक का विस्तार:
    अगर फिटजी के कारोबार की बात करें, तो रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2023 में 542 करोड़ रुपये था. साल 1992 में FIITJEE की शुरुआत दिल्ली के एक छोटे से सेंटर से हुई थी. कुछ ही सालों में यह कोचिंग सेंटर देशभर में फैल गया. फिटजी से कई आईआईटी टॉपरों और सेलेक्शन ने फिटजी की कामियाबी में चार चांद लगा दिए. लोकप्रियता ऐसी बढ़ी कि दिल्ली सहित देश भर में इसके 72 सेंटर खुल गए.  

    फिटजी के मालिक: 
    आईआईटी दिल्ली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने वाले डीके गोयल ने फिटजी की शुरुआत की थी. आईआईटी-जेईई के एडमिशन सलेक्शन में छात्रों को गाइड करने के मकसद ने उन्होंने इस कोचिंग सेंटर की शुरुआत की. दिल्ली में एक छोटा सा सेंटर खोला. वहां तैयारी करने वाले बच्चों का आईआईटी में सलेक्शन होने लगा. कई ने तो टॉप भी किया, जिसके बाद उसे पॉपुलैरिटी मिलने लगी.  धीरे-धीरे आईआईटी के साथ उन्होंने नीट (मेडिकल प्रवेश परीक्षा) की तैयारी करवानी भी शुरू कर दी. कोचिंग सेंटर के अलावा उनके कई ग्लोबल स्कूल, फिटजी वर्ल्ड स्कूल समेत कई सहयोगी स्कूल भी हैं.  

    News Desk

    Related Posts

    सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान

    September 2, 2026

    नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..

    September 2, 2026

    छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……

    September 2, 2026

    गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन……

    September 2, 2026

    माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ लगा रहा दांव….

    September 2, 2026

    मितानिन बहनें छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य तंत्र की मजबूत और महत्वपूर्ण कड़ी: मंत्री राजेश अग्रवाल….

    September 2, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.