Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » 26 जनवरी की परेड में शामिल होगी ‘खजराना गणेश मंदिर’ की झांकी, योजना तैयार
    राज्य

    26 जनवरी की परेड में शामिल होगी ‘खजराना गणेश मंदिर’ की झांकी, योजना तैयार

    News DeskBy News DeskJanuary 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    26 जनवरी की परेड में शामिल होगी ‘खजराना गणेश मंदिर’ की झांकी, योजना तैयार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंदौर: शहर में आस्था का प्रमुख केंद्र खजराना गणेश मंदिर की झांकी इस साल गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होगी। इंदौर के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब शहर के किसी मंदिर की झांकी परेड में शामिल होगी। 26 जनवरी को नेहरू स्टेडियम में होने वाले मुख्य समारोह में एक दर्जन से अधिक सरकारी विभागों की झांकियों में सबसे आगे भगवान गणेश की झांकी निकाली जाएगी। झांकी में मंदिर का मास्टर प्लान प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा गर्भगृह में प्रवेश पर भी पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। सोमवार देर रात खजराना गणेश मंदिर कार्यालय स्थित सभागार में मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मंदिर की झांकी निकालने, मास्टर प्लान के तहत जल्द काम करने, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर समिति का सहायता केंद्र स्थापित करने और नवनिर्मित भक्त सदन व प्रवचन हॉल के संचालन सहित महाशिवरात्रि की तैयारियों जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रसाद को लेकर FSSAI से लिया जाएगा परामर्श।

    मंदिर में प्रबंध समिति द्वारा तैयार किए जा रहे लड्डू प्रसादी की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शहर की प्रतिष्ठित मिष्ठान संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा, ताकि प्रसाद की गुणवत्ता में कोई कमी न आए। आर्किटेक्ट हिमांशु द्वारा प्रस्तुत प्लानिंग पर विस्तार से चर्चा कर प्लानिंग को मंजूरी देने के बाद FSSAI के अधिकारियों से भी परामर्श लिया जाएगा।

    महाकाल मंदिर के प्रसाद एटीएम का अध्ययन

    अब जल्द ही शहर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर श्री खजराना गणेश मंदिर प्रबंध समिति के सहायता केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इससे देश के विभिन्न शहरों से आने वाले बप्पा के भक्तों को मंदिर के बारे में आसानी से जानकारी मिल सकेगी। कलेक्टर द्वारा पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुसार एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर मंदिर के लड्डुओं के लिए एटीएम (प्रसाद काउंटर) लगाए जाएंगे। इसके लिए उज्जैन के महाकाल मंदिर में लगे प्रसाद एटीएम का अध्ययन किया जा रहा है।

    News Desk

    Related Posts

    Raigarh Crime: लैलूंगा में अंधे कत्ल का 72 घंटे में खुलासा; शराब विवाद में दोस्त ने शील पत्थर से दी दर्दनाक मौत, पुलिस डॉग ‘रूबी’ ने दबोचा

    July 16, 2026

    Dharamjaigarh Masjidpara Murder Case: धरमजयगढ़ में बोरी में बंद मिली महिला की लाश का खुलासा; मोबाइल विवाद में पति ने पीट-पीटकर की थी हत्या

    July 16, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई….

    July 15, 2026

    सुरक्षित बचपन, सशक्त भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ में जागरूकता अभियान तेज, स्कूलों में बच्चों को बाल अधिकार, पॉक्सो कानून, साइबर सुरक्षा और गुड टच-बैड टच की दी जा रही जानकारी…..

    July 15, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी आमजन की भरोसेमंद साथी, चार महीने से लंबित मजदूरी का भुगतान शिकायत के 24 घंटे के भीतर हुआ जारी….

    July 15, 2026

    मंत्री गजेंद्र यादव की पहल से दुर्ग में वाणिज्यिक विवादों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष न्यायालय की होगी स्थापना…..

    July 15, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.