Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » ‘द दिल्ली फाइल्स’ को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई
    मनोरंजन

    ‘द दिल्ली फाइल्स’ को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई

    News DeskBy News DeskJanuary 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘द दिल्ली फाइल्स’ को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई । आगामी फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई है। बालीवुड फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म की निर्माता और प्रमुख अभिनेत्री पल्लवी जोशी इस प्रोजेक्ट के साथ एक बार फिर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं।
    सूत्रों के मुताबिक, पल्लवी जोशी ‘द दिल्ली फाइल्स’ को जीवंत बनाने के लिए फिल्म के कलाकारों के साथ सेट पर 40-70 घंटे तक रिहर्सल करती हैं। वह प्रोडक्शन के हर पहलू में गहराई से शामिल रहती हैं और यह सुनिश्चित करती हैं कि फिल्म की शूटिंग बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से चले। उनका यह समर्पण और व्यावहारिक नजरिया इस प्रोजेक्ट को बेहतरीन बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। एक सूत्र ने बताया, पल्लवी जोशी हर पहलू में बारीकी से शामिल होती हैं और यह सुनिश्चित करती हैं कि प्रोडक्शन में सब कुछ सुचारू रूप से और कुशलता से चले। उनका फिल्म के प्रति प्रतिबद्धता और मेहनत वाकई अद्भुत है। फिल्म के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री, जो सोशल मीडिया पर लगातार फिल्म से जुड़े पोस्ट शेयर करते रहते हैं, हाल ही में ‘द दिल्ली फाइल्स’ के बिहाइंड दी सीन्स वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने इस वीडियो के साथ बताया कि फिल्म का हर एक सीन हिंदू नरसंहार की सच्चाई को सामने लाएगा। विवेक ने लिखा, “हर फ्रेम, हर कहानी, डिटेल – हिंदू नरसंहार की अनकही सच्चाई को बताने और आपके सामने रखने के लिए दिन-रात काम करने वाली हमारी टीम के जुनून, समर्पण और अथक प्रयास के साथ तैयार किया गया।”
     उन्होंने आगे कहा, ‘द दिल्ली फाइल्स’ एक फिल्म से कहीं बढ़कर है, यह खामोश लोगों को आवाज देने का मिशन है। फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ का निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया है, और इसे अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, और यह तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है। बता दें कि विवेक रंजन अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी पहले ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ जैसी फिल्मों में अपने कार्य से दर्शकों को प्रभावित कर चुके हैं।

    News Desk

    Related Posts

    जेलर 2 में ऋतिक रोशन की एंट्री! कैमियो को लेकर तेज हुई चर्चा, चेन्नई पहुंचने की खबरों से बढ़ा सस्पेंस

    June 23, 2026

    ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर रिलीज, 36 स्टार्स के साथ कॉमेडी का बड़ा धमाका

    May 15, 2026

    33 साल बाद लौटेगा ‘बल्लू बलराम’, खलनायक 2 से फिर मचेगा सिनेमाई तूफान!

    April 27, 2026

    भूत बांग्ला’ बॉक्स ऑफिस दिन 6: मंगलवार के उछाल के बाद अक्षय कुमार की फिल्म ने बुधवार को ₹6.15 करोड़ कमाए

    April 23, 2026

    Good Omens का फिनाले ट्रेलर आया: माइकल शीन और डेविड टेनेंट की वापसी

    April 16, 2026

    Viral video: Priyanka Chopra ने महावीर जयंती पर स्वर्ण मंदिर में सेवा के तहत बर्तन धोए

    April 1, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.