Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » आयरलैंड के खिलाफ भारतीय महिला टीम का ऐलान, स्मृति मंधाना बनीं कप्तान
    खेल

    आयरलैंड के खिलाफ भारतीय महिला टीम का ऐलान, स्मृति मंधाना बनीं कप्तान

    News DeskBy News DeskJanuary 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आयरलैंड के खिलाफ भारतीय महिला टीम का ऐलान, स्मृति मंधाना बनीं कप्तान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    India vs Ireland: आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम जल्‍द ही भारत दौरे पर आएगी। इस दौरान भारतीय महिला क्रिकेट टीम और आयरलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। महिला चयन समिति ने आयरलैंड महिलाओं के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है। कप्‍तान हरमनप्रीत कौर और रेणुका सिंह ठाकुर को सीरीज से आराम दिया गया है। ऐसे में स्‍मृति मंधाना भारतीय टीम की कमान संभालती नजर आएंगी। ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को इस सीरीज के लिए उपकप्‍तान बनाया गया है।

    तेजल की हुई वापसी
    पिछले अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में डेब्यू के बाद से बाहर हुईं तेजल हसब्निस ने वापसी की है। सिलेक्‍टर्स ने राघवी बिष्ट और सयाली सतघरे की वापसी कराई है। बिष्ठ ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना T-20 डेब्यू किया था। मुंबई की तेज गेंदबाज सतघरे न्यूजीलैंड दौरे के दौरान टीम का हिस्सा थी। हालांकि, उन्‍हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।

    वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
    स्मृति मंधाना (कप्तान), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, उमा छेत्री (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, राघवी बिस्ट , मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा, तनुजा कंवेर, तितास साधु, साइमा ठाकोर, सयाली सतघरे।

    10 जनवरी से होगी शुरुआत
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम और आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच वनडे सीरीज का आगाज 10 जनवरी से होगा। सीरीज का दूसरा वनडे मैच 12 जनवरी को और आखिरी 15 जनवरी को खेला जाएगा। तीन वनडे मैच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले जाएंगे। सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे शुरू होंगे।

    वनडे सीरीज का शेड्यूल

    • पहला वनडे: 10 जनवरी- निरंजन शाह स्टेडियम
    • दूसरा वनडे: 12 जनवरी- निरंजन शाह स्टेडियम
    • तीसरा वनडे: 15 जनवरी- निरंजन शाह स्टेडियम

    हेड टू हेड के आंकड़े
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम और आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों बीच अब तक 12 वनडे मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय महिलाओं ने सभी मैच जीते हैं। आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम अब तक भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वनडे में नहीं हरा पाई है।

    News Desk

    Related Posts

    Hardik Pandya’s का MS Dhoni स्टाइल, KKR-MI मैच से पहले वीडियो वायरल

    May 19, 2026

    IPL 2026 : चेपॉक में आज CSK और MI की टक्कर! प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेंगी दोनों टीमें

    May 2, 2026

    IPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स का ऐतिहासिक रनचेज! पंजाब किंग्स को मिली रिकॉर्ड हार…

    April 29, 2026

    IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के तूफान से दहलेगी पंजाब किंग्स! नंबर-1 बनने का सुनहरा मौका

    April 28, 2026

    IPL 2026 में मोहसिन खान का कहर! 4 मैच में 9 विकेट…टीम इंडिया में एंट्री को तैयार

    April 27, 2026

    IPL 2026 : कोहली-पडीक्कल के तूफान से RCB की गुजरात पर 5 विकेट की जीत

    April 25, 2026
    RO.NO.= 13895/ 146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.