Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » मार्च के महीने में ही में सूरज की किरणें लगी झुलसाने, घरों में शुरू हो गए AC और कुलर
    छत्तीसगढ़

    मार्च के महीने में ही में सूरज की किरणें लगी झुलसाने, घरों में शुरू हो गए AC और कुलर

    News DeskBy News DeskMarch 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मार्च के महीने में ही में सूरज की किरणें लगी झुलसाने, घरों में शुरू हो गए AC और कुलर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    मार्च के महीने में ही में सूरज की किरणें झुलसाने लगी हैं. राजधानी रायपुर और बिलासपुर में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शनिवार को ग्रीष्म लहर चली. रविवार को भी मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ में लू चलने की चेतावनी जारी की है. रायपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके चलते भारी गर्मी का अहसास हो रहा था. रायपुर शहर 16 मार्च को आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है.

    अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटो में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है. उसके पश्चात आगामी 3 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में दर्ज किया गया. उत्तरी पाकिस्तान और उसके आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ अब उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू क्षेत्र में औसत समुद्र तल से 3.1 और 9.6 किमी ऊपर स्थित है. इसके चलते प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. साथ ही मध्य छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है. 2 दिनों के बाद प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है.

    घरों में चलने लगे AC और कूलर
    तेजी से बढ़ना चालू हो गए तापमान के कारण पिछले तीन दिनों से लोग बेचैन हैं. शाम को हल्की ठंडक रहती है, लेकिन दोपहर और दिन ढलने के बाद कूलर और एसी की जरूरत पड़ने लगी है. मौसम विभाग ने पिछले ही महीने अपने मौसम पूर्वानुमान में चेताया था कि इस साल मार्च से ही गर्मी अपने तेवर दिखाने चालू कर देगी. प्रशांत महासागर में सक्रिय ला नीना इफेक्ट गर्मी को और बढ़ाएगा. इस वजह से मार्च से लेकर अप्रैल और मई तक जोरदार गर्मी पड़ने की संभावना है.

    ग्रीष्म लहर के लिए दो शर्तें है आवश्यक
    मौसम विभाग के अनुसार ग्रीष्म लहर के लिए अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होना चाहिए. या अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होना चाहिए. आंकड़ों के मुताबिक में बिलासपुर  40.5 डिग्री सेल्सियस और रायपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. जो सामान्य से 5.3 डिग्री ज्यादा है. माना हवाई अड्डे पर आज दिन का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो आज के दिन के सामान्य तापमान से छह डिग्री ज्यादा था. पेंड्रा रोड के तापमान 39.5 डिग्री था, जो सामान्य से साढ़े 7 डिग्री ज्यादा रहा.

    News Desk

    Related Posts

    एचआईवी नियंत्रण में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) सुरक्षित जिले की श्रेणी में अव्वल

    September 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधा-कृष्ण बड़े मंदिर में की पूजा-अर्चना, भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना…..

    September 5, 2026

    शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा….

    September 5, 2026

    विकास की नई राह पर बलौदाबाजार, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल….

    September 5, 2026

    दुग्ध उत्पादन का व्यवसाय कर परिवार को बना सकते हैं सक्षम- मंत्री रामविचार नेताम…..

    September 5, 2026

    रामधुनी कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा, लक्ष्मीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की…..

    September 5, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.