Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » ICC U19 Women’s T20 World Cup 2025: भारत की युवा बल्लेबाज गोंगडी त्रिशा ने पहली बार सेंचुरी लगाकर रचा इतिहास
    खेल

    ICC U19 Women’s T20 World Cup 2025: भारत की युवा बल्लेबाज गोंगडी त्रिशा ने पहली बार सेंचुरी लगाकर रचा इतिहास

    News DeskBy News DeskJanuary 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ICC U19 Women’s T20 World Cup 2025: भारत की युवा बल्लेबाज गोंगडी त्रिशा ने पहली बार सेंचुरी लगाकर रचा इतिहास
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    T20 World Cup 2025: भारतीय खिलाड़ी क्रिकेट में सफलता के नए आयाम गढ़ रहे हैं। इसी क्रम में अब भारत की धाकड़ बल्लेबाज का नाम भी शुमार हो गया है। इस धाकड़ बल्लेबाज की उम्र सिर्फ 19 साल है। इतनी छोटी उम्र में इस खिलाड़ी ने ऐसा कारनामा कर दिया है जो पहले कभी नहीं हुआ था। दरअसल, मलेशिया में इस समय ICC U19 Women's T20 वर्ल्ड कप का आयोजन हो रहा है। इस टूर्नामेंट में भारत समेत कुल 16 टीमें शिरकत कर रही हैं। 18 जनवरी से टूर्नामेंट का आगाज हुआ था लेकिन सुपर सिक्स राउंड में 18 में से सिर्फ 6 टीमें ही अपनी जगह बना सकी। इसमें भारतीय टीम भी शामिल है। सुपर सिक्स राउंड में अपने पहले मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को करारी शिकस्त दी। अब भारत अपने दूसरे मैच में स्कॉटलैंड का सामना कर रही है। इस मैच में भारत की सलामी बल्लेबाज गोंगाडी त्रिशा ने तूफानी शतक जड़ते हुए नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। 

    पहली बार बना शतक
    टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर गोंगाडी त्रिशा और जी कमलिनी की सलामी जोड़ी ने टीम इंडिया को बेहतरीन आगाज दिया। दोनों ने 13 ओवरों में ही 139 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए। इस दौरान गोंगाडी त्रिशा तूफानी अंदाज में अपना अर्धशतक पूरा करने में कामयाब रही। 14वें ओवर में भले ही कमालिनी आउट हो गईं लेकिन त्रिशा की तूफानी बल्लेबाजी जारी रही। इसके बाद 18वें ओवर में गोंगाडी त्रिशा ने सेंचुरी जड़ते हुए ICC U19 Women's T20 वर्ल्ड कप में नया इतिहास रच दिया। गोंगाडी त्रिशा U19 वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सेंचुरी जड़ने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गईं। इससे पहले कोई भी बल्लेबाज 100 रन के आंकड़ें को नहीं छू सका था।

    भारत ने दिया 209 रनों का टारगेट
    युवा सलामी बल्लेबाज गोंगाडी त्रिशा ने 59 गेंदों पर 13 चौके और 4 छक्कों की मदद से 110 रनों की नाबाद पारी खेली। इस शतक की बदौलत टीम इंडिया 20 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 208 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही। सानिका चालके 29 रन बनाकर नाबाद लौटी। उन्होंने अपनी इस छोटी सी पारी में 5 चौके जड़े। 

    महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

    • 110* (59) – गोंगडी त्रिशा बनाम SCO, 2025.
    • 93 (56) – ग्रेस स्क्रिवेंस बनाम IRE, 2023.
    • 92* (57) – श्वेता सेहरावत बनाम SA, 2023.
    News Desk

    Related Posts

    Hardik Pandya’s का MS Dhoni स्टाइल, KKR-MI मैच से पहले वीडियो वायरल

    May 19, 2026

    IPL 2026 : चेपॉक में आज CSK और MI की टक्कर! प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेंगी दोनों टीमें

    May 2, 2026

    IPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स का ऐतिहासिक रनचेज! पंजाब किंग्स को मिली रिकॉर्ड हार…

    April 29, 2026

    IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के तूफान से दहलेगी पंजाब किंग्स! नंबर-1 बनने का सुनहरा मौका

    April 28, 2026

    IPL 2026 में मोहसिन खान का कहर! 4 मैच में 9 विकेट…टीम इंडिया में एंट्री को तैयार

    April 27, 2026

    IPL 2026 : कोहली-पडीक्कल के तूफान से RCB की गुजरात पर 5 विकेट की जीत

    April 25, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.