Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » ब्रिटेन में पाकिस्‍तानियों द्वारा चलाई जा रही ग्रूमिंग गैंग, कई मासूम लड़कियों बर्बाद की जिंदगी
    विदेश

    ब्रिटेन में पाकिस्‍तानियों द्वारा चलाई जा रही ग्रूमिंग गैंग, कई मासूम लड़कियों बर्बाद की जिंदगी

    News DeskBy News DeskJanuary 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ब्रिटेन में पाकिस्‍तानियों द्वारा चलाई जा रही ग्रूमिंग गैंग, कई मासूम लड़कियों बर्बाद की जिंदगी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Britain: ब्रिटेन के रोशडेल रॉदरहैम और ओल्डहैम समेत कई शहरों ने पाकिस्‍तानियों द्वारा चलाई जा रही ग्रूमिंग गैंग ने कई मासूम लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर दी. इन गैंग्‍स ने ब्रिटिश गोरी लड़कियों से ग्रूमिंग के नाम पर दोस्‍ती की, फिर उन्‍हें बहला-फुसलाकर अपने काबू में किया. इसके बाद उनके साथ कई साल तक ऐसे घिनौने काम किए कि मानवता शर्मसार हो जाए. अब ब्रिटेन की एक कोर्ट में 2 टीनेज लड़कियों के मामले की सुनवाई की है. जिन्‍हें पाकिस्‍तानियों द्वारा संचालित ग्रूमिंग गैंग ने लंबे समय तक सेक्‍स स्‍लेव बनाकर रखा.

    दर्जनों अपराधियों को सजा
    ये मामले एक दशक से भी ज्‍यादा पुराने हैं और हाल ही में चर्चा में आए. जब टेस्‍ला, स्‍पेसएक्‍स के मालिक एलन मस्‍क ने इसे लेकर ब्रिटिश सरकार की खासी लानत-मलानत की थी. उन्‍होंने आरोप लगाया था कि ये मामले जान-बूझकर छिपाए गए और इनके आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई. अब अदालती मामलों की एक शृंखला के कारण आखिरकार दर्जनों लोगों को सजा सुनाई गई, जिनमें से अधिकतर दक्षिण एशियाई मूल के लोग हैं. इन यौन अपराधियों की शिकार बनी लड़कियों में अधिकांश गोरी लड़कियां थीं. कोर्ट में बताया गया कि नस्‍लवादी दिखने से बचने के लिए पुलिस और सामाजिक कार्यकर्ता बच्चियों के साथ हुए यौन दुराचार को रोकने में ना केवल असफल रहे, बल्कि अपराधियों को सजा भी नहीं दी गई.

    सजा के बाद अब न्याय की उम्मीद
    हाल ही में एक कोर्ट में हुई सुनवाई में यह पता चला कि रोशडेल में दो 13 वर्षीय लड़कियों के बलात्कार और यौन शोषण के आरोपी 8 लोगों ने उनके साथ भयानक अत्‍याचार किए. इन लोगों ने बार-बार टीनेज लड़कियों के साथ रेप किए और उन्‍हें कई अन्‍य लोगों के पास भी भेजा, जिन्‍होंने उनके साथ रेप किए. उन्‍हें बुरी तरह अपमानित किया. कोर्ट ने इन 8 लोगों पर 56 यौन अपराधों का आरोप लगाया गया है. जिनमें 2001 और 2006 के बीच इन दो 13 वर्षीय बच्चियों के साथ यौन शोषण और रेप करने के आरोप भी शामिल हैं.

    पाकिस्‍तानी मोहम्‍मद जाहिद चलाता था गैंग
    मैनचेस्टर मिनशुल स्ट्रीट क्राउन कोर्ट के जूरी सदस्यों को बताया मोहम्मद जाहिद नाम का व्‍यक्ति ग्रूमिंग गैंग्‍स चलाता था और उसका गिरोह लड़कियों को सेक्‍स के लिए इधर-उधर भेजता था. लड़कियां उसे 'बॉसमैन' के नाम से जानती थीं. ये आरोपी मोहम्मद जाहिद, काशीर बशीर, मुश्ताक अहमद, रोहिज खान, मोहम्मद शहजाद, निसार हुसैन, नहीम अकरम और अरफान खान हैं. हालांकि उन्‍होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है.

    कार, पार्कों, गोदामों में ले जाकर करते थे रेप
    लड़कियों ने कोर्ट को बताया कि उन्हें गंदे फ्लैटों, कारों, कार पार्किंग एरिया, गलियों या उपयोग ना होने वाली गोदामों में ले जाकर उनका रेप किया जाता था. इन लड़कियों से कहा जाता था कि इन पुरुषों के साथ जब भी जहां भी कहा जाए वहां फिजीकल रिलेशन बनाएं. 

    News Desk

    Related Posts

    ईरान-अमेरिका के बीच बड़ी डील! 300 अरब डॉलर के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल

    May 30, 2026

    PM Modi के डिजिटल प्रभाव और ग्लोबल यूथ कनेक्ट को NDA नेताओं का समर्थन

    February 26, 2026

    ModernTech Corp को छत्तीसगढ़ में ईवी चार्जिंग मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने आमंत्रित

    August 29, 2025

    निवेश, तकनीकी सहयोग और स्किलिंग से छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने पर हुई चर्चा

    August 28, 2025

    कोरियाई कंपनियाँ छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं को लेकर उत्साहित

    August 28, 2025

    दक्षिण कोरिया के इस सबसे बड़े व्यापार संगठन के साथ CM साय ने की बैठक

    August 28, 2025
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.