Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog »  कांग्रेस के पूर्व मेयर ढेबर ने शहर में विकास के नाम पर लूट मचाई थी : केदार गुप्ता
    छत्तीसगढ़

     कांग्रेस के पूर्व मेयर ढेबर ने शहर में विकास के नाम पर लूट मचाई थी : केदार गुप्ता

    News DeskBy News DeskJanuary 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
     कांग्रेस के पूर्व मेयर ढेबर ने शहर में विकास के नाम पर लूट मचाई थी : केदार गुप्ता
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदारानाथ गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लुटेरे और भ्रष्टाचारी कांग्रेसी ठगेश के और वो उनके हैं। कांग्रेसियों को लेकर एक आम धारणा बन गई कि कांग्रेसी सम्मान जाय पर लूट-खसोट और भ्रष्टाचार की रीति व नीति न जाए, वाली राह पर चलते हैं। ये कांग्रेसी चाहे कोई भी चुनाव हो, ये वेश बदलकर जनता के बीच उनके हितैषी बनकर जाते हैं। लेकिन जनता का वोट लेकर सत्ता पाते ही ये अपने लूट तंत्र में लग जाते हैं। इतना ही नहीं वे जनता को लूटने के काम में अपने भाई-भतीजा और बेटों तक को लगा देते ।इसी नक्शे-कदम पर कांग्रेस के पूर्ववर्ती रायपुर मेयर एजाज ढेबर भी पूरे पांच साल में शहर के विकास के नाम पर भ्रष्टाचार के अनेक आरोप लगते रहे हैं
    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री गुप्ता कहा कि एजाज ढेबर को रायपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार करने के लिए ठगेश ने मेयर पद के सीधे जनता द्वारा चुनाव को पार्षदों के माध्यम से कराने का कानून बना दिया था। जिसे साय सरकार ने फिर जनता द्वारा प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराने का निर्णय लिया तो कांग्रेस ने एजाज को मेयर का टिकट नहीं दिया, क्योकि ठगेश और कांग्रेस को पता है कि मेयर रहते एजाज ढेबर के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोपो  से जनता में आक्रोश है। जिसे कांग्रेस भली-भांति जानती है, इसलिए इस बार ढेबर को मेयर का टिकट नहीं देकर, पूर्व मेयर प्रमोद दुबे की पत्नी को टिकट देकर कांग्रेस के परिवारवाद को बढ़ावा देते हुए जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धोखा दिया है। जबकि कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी के पति भी अपने पूर्व कार्यकाल में ठगेश गिरोह के साथ मिलकर अपने लोगों को ठेके देने के अलावा कोई काम नहीं किया है। उन्होंने निकाय चुनाव में जनता को आगाह करते हुए कहा है कि बंटोगे तो फिर इन कांग्रेसियों के द्वारा लुटोगे। क्योंकि भ्रष्टाचार कांग्रेसियों के खून में है। कांग्रेस ने इस बार भी 70 पार्षद प्रत्यशियों को मैदान में तो उतारा है, जो जीतने के बाद सिर्फ विकास के नाम पर लूट मचाएंगे, क्योंकि इन लोगों ने पैसे देकर पार्षद का टिकट पाया। इसलिए जनता ने इस बार ठाना है कि इन्हें हराकर शहर में भाजपा के सुशासन को लाकर विकास लाना है।
    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने पूर्व महापौर ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में न तो शहर का समुचित विकास किया और न ही जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवा पाए।
    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कहा 2019-2024 के दौरान केंद्र सरकार ने रायपुर नगर निगम को 1254 करोड़ रुपये से अधिक की फंडिंग दी। इसमें सफाई के लिए 74 करोड़ रुपये और पेयजल योजनाओं के लिए करोड़ों रुपये शामिल थे। इसके बावजूद जनता को पानी और सफाई जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल सकीं। उन्होंने बूढ़ा तालाब सौंदर्यीकरण के नाम पर 36 करोड़ रुपए, गोल बाजार और जवाहर बाजार परियोजनाओं में महापौर गंभीर भ्रष्टाचार किए हैं। उन्होंने कहा कि करोड़ों की लागत से बने फव्वारे प्रारंभ से ही बंद पड़े हैं। मल्टीलेवल पार्किंग और उद्यानों का व्यवसायीकरण कर जनता के हितों की अनदेखी की गई। इस काम में मेयर एजाज ढेबर ने अपने कांग्रेसी पार्षदों के साथ जमकर लूट मचाई थी। इस बार कांग्रेस की लूट और भ्रष्टचार से ऊब चुकी जनता कांग्रेस का रायपुर ही नहीं पूरे प्रदेश के नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में सूपड़ा साफ कर देगी और भाजपा के सुशासन पर मुहर लगाएगी।

    News Desk

    Related Posts

    सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान

    September 2, 2026

    नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..

    September 2, 2026

    छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……

    September 2, 2026

    गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन……

    September 2, 2026

    माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ लगा रहा दांव….

    September 2, 2026

    मितानिन बहनें छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य तंत्र की मजबूत और महत्वपूर्ण कड़ी: मंत्री राजेश अग्रवाल….

    September 2, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.