Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » लॉस एंजिल्स में आग का तांडब: 11 की मौत 10 हजार घर हुए खाक
    विदेश

    लॉस एंजिल्स में आग का तांडब: 11 की मौत 10 हजार घर हुए खाक

    News DeskBy News DeskJanuary 12, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लॉस एंजिल्स में आग का तांडब: 11 की मौत 10 हजार घर हुए खाक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लॉस एंजिल्स। यहां के जंगलों में पिछले चार दिनों से भयावह आग लगी हुई है, जिसने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया है। सड़के बाधित हैं। इस त्रासदी में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है,और 10 हजार घर जलकर खाक हो गए हैं।हालांकि फायर फाइटर्स का कहना है कि आग पर काबू पाने में कुछ प्रगति हुई है, हालांकि उन्होंने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं के कारण आग की लपटें फिर से भड़क सकती हैं, जिससे स्थिति और खराब हो सकती है। भीषण आग ने लॉस एंजिल्स के पॉश इलाकों में हजारों घरों को तबाह कर दिया है और हॉलीवुड हिल्स तक फैल गई है।
    केनेथ में, जंगल की आग ने लॉस एंजिल्स और वेंचुरा काउंटी में लगभग 960 एकड़ जमीन को प्रभावित किया है। फायर फाइटर्स ने 35 प्रतिशत क्षेत्र में आग पर काबू पा लिया है। हर्स्ट और लिडिया में अग्निशमन अधिकारियों ने संयुक्त रूप से 1200 एकड़ में लगी आग पर काबू पाने में प्रगति की सूचना दी। हर्स्ट में जहां 37 फीसदी आग पर काबू पा लिया गया है, वहीं लिडिया में यह आंकड़ा 75 फीसदी है। लॉस एंजिल्स में 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं हवाओं ने स्थिति को और बेकाबू बना दिया। हवा की रफ्तार थोड़ी धीमी होने पर रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टरों से पानी गिराने में सहूलियत हुई। हालांकि रात के वक्त हवाएं फिर से तेज हो गईं, जिसके बाद अधिकारियों ने लॉस एंजिल्स और साउथ कैलिफोर्निया के कुछ हिस्सों में शुक्रवार दोपहर तक (भारतीय समयानुसार शनिवार) आग के फैलने और स्थिति और गंभीर होने की होने की आशंका जताई है। लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट के प्रमुख क्रिस्टिन क्रॉली ने कहा कि तेज हवाओं के कारण जंगल की आग पर काबू पाना और मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, हम अभी खतरे से बाहर नहीं हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दो दिन पहले लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगीआग को एक बड़ी आपदा घोषित किया था। 

    परमाणु बम जैसे हालात
    लॉस एंजिल्स काउंटी के शेरिफ (पुलिस अधिकारी) रॉबर्ट लूना ने इस भीषण आपदा का वर्णन करते हुए मीडिया से कहा, लगभग 10,000 घर और अन्य संरचनाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं, ऐसी स्थिति है जैसे किसी ने उन क्षेत्रों में परमाणु बम गिरा दिया हो। उन्होंने मौतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई और कहा कि फिलहाल अच्छी खबर की उम्मीद नहीं है। कैलिफोर्निया के वन एवं अग्नि सुरक्षा विभाग के मुताबिक पैलिसेड्स इलाके में 6 प्रतिशत क्षेत्र में आग पर काबू पा लिया गया है, हालांकि ईटन में आग अब भी नियंत्रण से बाहर है।

    राहत एवं बचाव में कसर नहीं छोड़ेंगे
    व्हाइट हाउस में वरिष्ठ सलाहकारों के साथ बैठक के बाद बाइडेन ने कहा, मैंने गवर्नर, स्थानीय अधिकारियों से कहा कि उन्हें जो करने की जरूरत है करें। आग पर काबू पाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए। लॉस एंजिल्स में लगभग एक लाख घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की बिजली गुल हो गई है। इस आग में 135 बिलियन अमेरिकी डॉलर से 150 बिलियन अमरीकी डॉलर की क्षति और आर्थिक हानि का अनुमान है। जंगलों में लगी आग के कारण धुआं होने से लॉस एंजिल्स की हवा बुरी तरह प्रदूषित हो गई है, जिस कारण यहां के स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

    डेढ लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा
    जंगल की आग ने पेरिस हिल्टन और मेल गिब्सन सहित कई फिल्म सितारों और मशहूर हस्तियों के घरों को नष्ट कर दिया है। लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ रॉबर्ट लूना ने कहा कि लगभग 153,000 लोगों को प्रभावित क्षेत्रों से सुरक्षित स्थानों की ओर जाने के लिए कहा गया है. अन्य 166,800 लोगों को जरूरत पड़ने पर अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। सभी निकासी क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। इस बीच केनेथ वाइल्डफायर के संबंध में आगजनी के संदेह में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। हालांकि एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि इस बात का कोई प्रमाणिक और निर्णायक सबूत नहीं है कि आग जानबूझकर लगाई गई थी। 

    लूटपाट करने वाले 20 गिरफ्तार
    लॉस एंजिल्स पुलिस ने बताया कि इस आपातकालीन स्थिति के दौरान लूटपाट करने के आरोप में कम से कम 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। निकासी आदेशों से प्रभावित क्षेत्रों में कर्फ्यू लागू करने के लिए लॉस एंजिल्स पुलिस, कैलिफोर्निया नेशनल गार्ड के साथ मिलकर काम कर रही है। अमेरिका के दूसरे राज्यों और कनाडा से फायर फाइटर्स को जरूरी उपकरणों के साथ कैलिफोर्निया भेजा गया है।

    News Desk

    Related Posts

    ईरान-अमेरिका के बीच बड़ी डील! 300 अरब डॉलर के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल

    May 30, 2026

    PM Modi के डिजिटल प्रभाव और ग्लोबल यूथ कनेक्ट को NDA नेताओं का समर्थन

    February 26, 2026

    ModernTech Corp को छत्तीसगढ़ में ईवी चार्जिंग मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने आमंत्रित

    August 29, 2025

    निवेश, तकनीकी सहयोग और स्किलिंग से छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने पर हुई चर्चा

    August 28, 2025

    कोरियाई कंपनियाँ छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं को लेकर उत्साहित

    August 28, 2025

    दक्षिण कोरिया के इस सबसे बड़े व्यापार संगठन के साथ CM साय ने की बैठक

    August 28, 2025
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.