Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर दिल्ली में डॉक्टरों से वसूली, एक आरोपी गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी
    राज्य

    गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर दिल्ली में डॉक्टरों से वसूली, एक आरोपी गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी

    News DeskBy News DeskJanuary 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर दिल्ली में डॉक्टरों से वसूली, एक आरोपी गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: दिल्ली के 10 से ज्यादा सरकारी और प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से लेटर भेजकर रंगदारी मांगी गई थी। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अलग-अलग जिलों में केस दर्ज किए थे। पुलिस ने जांच के बाद नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के गोकुलपुरी और यूपी के मैनपुरी के एक आरोपी की पहचान कर ली। गोकुलपुरी के आरोपी ऋषि को पुलिस ने पकड़ लिया है, जिसके जरिए अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

    डॉक्टरों को आ रहे थे धमकी वाले लेटर
    पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुछ समय से दिल्ली के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों के प्रमुख डॉक्टरों को धमकी भरे लेटर भेजे जा रहे थे। डॉक्टरों से कहा गया था कि अगर उन्हें रकम नहीं भेजी गई तो उनका हश्र भी पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की तरह किया जाएगा। लेटर में एक अकाउंट नंबर भी दिया गया, जिसमें रकम भेजने को कहा गया। इससे डॉक्टरों में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस के पास शिकायतें आने लगीं, जिसके बाद दिल्ली के अलग-अलग जिलों के थानों में मुकदमे दर्ज किए गए।

    मैनपुरी से जुड़े दूसरे आरोपी की तलाश जारी
    पुलिस ने लेटर की जांच की, जिससे पता लगाया कि ये कहां से पोस्ट किए गए थे। पोस्ट करने वाली जगह की पहचान करने के बाद वहां और उसके आस पास के CCTV कैमरों को खंगाला गया। बैंक अकाउंट को भी चेक किया गया, जिसमें रकम डालने को कहा गया था। इसके बाद पुलिस ने नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के गोकुलपुरी से ऋषि नाम के शख्स को शुक्रवार को पकड़ लिया। इसके जरिए यूपी के मैनपुरी में रहने वाले दूसरे आरोपी का पता चला। पुलिस की एक टीम को उसे पकड़ने के लिए रवाना किया गया है।

    5 लाख रुपये वसूलने के लिए डर का सहारा
    पुलिस तफ्तीश में पता चला कि आरोपी ऋषि पहले मजदूरी करता था, जो तीन-चार जगह नौकरी करने के बाद पैसे कमाने के लालच में इस गिरोह से जुड़ गया। यह एक तरह से ठगी करने वाला गैंग है, जिसने डॉक्टरों को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से डरा कर पैसे ऐंठने की साजिश रची थी। इसके लिए किसी दूसरे शख्स के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर बैंक खाता खोला गया था। आरोपियों को लगता था कि डॉक्टर 5 लाख रुपये तक डर की वजह से आसानी से बैंक खाते में डाल देंगे और शिकायत भी नहीं करेंगे।

    पता लगाएगी पुलिस, कितने बनाए शिकार
    पुलिस अफसरों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाया जाएगा कि यह अब तक कितने डॉक्टरों और अस्पतालों को इस तरह के धमकी भरे लेटर लिख चुके हैं। अब तक कितने लोगों से यह रकम वसूल चुके हैं और दिल्ली के अलावा कितने राज्यों में यह इस तरह से दहशत फैलाने का काम कर चुके हैं। इस गैंग में दोनों के अलावा कोई अन्य मेंबर तो नहीं है, इसका भी पता लगाया जाएगा। शुरुआती जांच में अभी तक सामने आया है कि दिल्ली के किसी डॉक्टर या अस्पताल ने अब तक इनके बताए खाते में रकम नहीं भेजी थी।

    News Desk

    Related Posts

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

    August 30, 2026

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…

    August 30, 2026

    महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन…..

    August 30, 2026

    बेमेतरा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आगाज 31 अगस्त से

    August 30, 2026

    तार बाहर में आयोजित हुआ पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल रहे उपस्थित

    August 30, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.