Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में ठंडी हवा का असर
    राज्य

    मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में ठंडी हवा का असर

    News DeskBy News DeskJanuary 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में ठंडी हवा का असर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    MP Weather News: मध्य प्रदेश में लगातार मौसम करवट बदल रहा है. एक बार फिर पिछले 24 घंटे में तापमान नीचे गिर गया है. मध्य प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली. ऐसी उम्मीद की जा रही कि सर्द हवाएं आने वाले कुछ दिनों तक अपना असर दिखाएंगी.
    मध्य प्रदेश के मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक पिछले 24 घंटे में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिला है. भोपाल में पारा 6.8 डिग्री नीचे उतर गया. यहां अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसी प्रकार मध्य प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान में काफी कमी देखने को मिली है. 

    जबलपुर से लेकर नर्मदापुरम तक गिरा तापमान
    जबलपुर में 5.9 डिग्री, गुना में 3.4, रायसेन में 4.2, इंदौर में 3.6, उज्जैन में 4.5 डिग्री तापमान में कमी देखने को मिली है. इसी प्रकार खजुराहो में 2.4, मंडला में 3.3, रीवा में 3.3, सागर में 4.5, सतना में 3.8, उमरिया में 3.5, नर्मदा पुरम में 3.1, रतलाम में दो डिग्री सेल्सियस तापमान गिरावट देखने को मिली है. इस तरह अधिकतम तापमान मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में 23 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है.

    कई जिलों में 7-12°C तक तापमान
    मध्य प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में भी काफी गिरावट देखने को मिली है. न्यूनतम तापमान मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 9.6, धार में 10.1, गुना में 8.5, ग्वालियर में 7.9, रतलाम में 9.8, उज्जैन में 11.5, छिंदवाड़ा में 12.6, नरसिंहपुर में 12, रीवा में 9.6, सतना में 9, उमरिया में 9, टीकमगढ़ में 8.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है. जनवरी में ही तापमान बढ़ने से मार्च जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है. ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि मार्च और आने वाले मई-जून में तापमान में भारी बढ़ोतरी हो सकती है और गर्मी ज्यादा पड़ सकती है. ऐसा स्थानीय लोगों का मानना है. हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान क्या कहता है, 

    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई….

    July 15, 2026

    सुरक्षित बचपन, सशक्त भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ में जागरूकता अभियान तेज, स्कूलों में बच्चों को बाल अधिकार, पॉक्सो कानून, साइबर सुरक्षा और गुड टच-बैड टच की दी जा रही जानकारी…..

    July 15, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी आमजन की भरोसेमंद साथी, चार महीने से लंबित मजदूरी का भुगतान शिकायत के 24 घंटे के भीतर हुआ जारी….

    July 15, 2026

    मंत्री गजेंद्र यादव की पहल से दुर्ग में वाणिज्यिक विवादों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष न्यायालय की होगी स्थापना…..

    July 15, 2026

    विश्व युवा कौशल विकास दिवस : कौशल से सशक्त युवा, विकसित छत्तीसगढ़ की ओर मजबूत कदम….

    July 15, 2026

    मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास : एग्री-टूरिज्म का नया गढ़ बना छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट, नाशपाती से चमकी किसान मनोज यादव की किस्मत….

    July 15, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.