Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » Docu-series ‘The Roshans’: 2000 में राकेश रोशन पर हमले के बाद इमोशनल हुए ऋतिक, हमले के बाद खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल पहुंचे थे राकेश
    मनोरंजन

    Docu-series ‘The Roshans’: 2000 में राकेश रोशन पर हमले के बाद इमोशनल हुए ऋतिक, हमले के बाद खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल पहुंचे थे राकेश

    News DeskBy News DeskJanuary 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Docu-series ‘The Roshans’: 2000 में राकेश रोशन पर हमले के बाद इमोशनल हुए ऋतिक, हमले के बाद खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल पहुंचे थे राकेश
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    The Roshans: साल 2000 में ऋतिक रोशन की पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' रिलीज हुई थी. य़े फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी. वहीं कहो ना प्यार है की सफलता के कुछ ही दिनों बाद, राकेश रोशन पर मुंबई में दिनदहाड़े हमला हुआ था. दो गोलियां लगने के बावजूद, राकेश खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल पहुंचे थे. इस घटना के अंडरवर्ल्ड से जुड़े होने का शक था. वहीं बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन नई डॉक्यू-सीरीज़, "द रोशन्स" में उस दर्दनाक घटना को याद कर इमोशनल होते नजर आए.

    साल 2000 में लगी थी गोली
    डॉक्यू-सीरीज़, "द रोशन्स" में ऋतिक रोशन अपने पिता को गोली लगने की घटना को याद करते हुए कहते हैं, ''ओह गॉड वो बहुत मुश्किल समय था. लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैंने अपने पिता के लिए डर महसूस किया था. वह सुपरमैन थे. यहां तक ​​कि जब वह अस्पताल में थे, मुझे याद है कि मैंने खून जैसी लाल चादरों की एक झलक देखी थी और इससे मैं एक पल के लिए डर गया था. लेकिन अगले ही पल, मेरे पिताजी बातचीत कर रहे थे, हंस रहे थे, और ऐसा लग रहा था कि वह इसे हैंडल कर सकते हैं."

    रात को चिल्लाकर उठे थे राकेश रोशन
    ऋतिक आगे कहते हैं, ''उसके एक महीने बाद ही, मेरी मां ने बताया कि, मेरे पिता एक दिन रात को मदद के लिए चिल्लाते हुए उठे थे, उन्हें लगा कि उन्हें गोली मार दी गई है. तभी मुझे सुपरमैन के पीछे की कमजोरी का एहसास हुआ. ऋतिक ने खुलासा किया, ''उनका चेहरा इतना मजबूत था कि उन्होंने कभी भी अपना सॉफ्ट साइड सामने नहीं आने दिया. डॉक्यू-सीरीज़ में ऋतिक रोशन के 2000 में हुई घटना के तुरंत बाद चर्चा करते हुए फुटेज भी शामिल थे. राकेश रोशन को जब गोली लगी थी उस समय ऋतिक ने अपना एक्टिंग करियर शुरू किया ही था. 'वे कहो ना प्यार है' से रातों रात स्टार बन गए थे. लेकिन पिता के साथ हुई घटना से उन्हें गहरा सदमा पहुंचा था और पूरा रोशन परिवार हिल गया था.

    ऋतिक रोशन वर्क फ्रंट
    वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन जल्द ही वॉर 2 में नजर आएंगे. इस मूवी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. वॉर 2 में जूनियर एनटीआर भी अहम रोल प्ले करते दिखेंगे. ये फिल्म 14 अगस्त  2025 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसके अलावा भी एक्टर के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं.  

    News Desk

    Related Posts

    जेलर 2 में ऋतिक रोशन की एंट्री! कैमियो को लेकर तेज हुई चर्चा, चेन्नई पहुंचने की खबरों से बढ़ा सस्पेंस

    June 23, 2026

    ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर रिलीज, 36 स्टार्स के साथ कॉमेडी का बड़ा धमाका

    May 15, 2026

    33 साल बाद लौटेगा ‘बल्लू बलराम’, खलनायक 2 से फिर मचेगा सिनेमाई तूफान!

    April 27, 2026

    भूत बांग्ला’ बॉक्स ऑफिस दिन 6: मंगलवार के उछाल के बाद अक्षय कुमार की फिल्म ने बुधवार को ₹6.15 करोड़ कमाए

    April 23, 2026

    Good Omens का फिनाले ट्रेलर आया: माइकल शीन और डेविड टेनेंट की वापसी

    April 16, 2026

    Viral video: Priyanka Chopra ने महावीर जयंती पर स्वर्ण मंदिर में सेवा के तहत बर्तन धोए

    April 1, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.