Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » दिग्विजय सिंह ने डल्लेवाल से की मुलाकात, कहा….
    राज्य

    दिग्विजय सिंह ने डल्लेवाल से की मुलाकात, कहा….

    News DeskBy News DeskJanuary 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिग्विजय सिंह ने डल्लेवाल से की मुलाकात, कहा….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    संगरूर। खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन बुधवार को 37वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह चौटाला खनौरी बॉर्डर पर जगजीत सिंह डल्लेवाल से मिलने पहुंचे।

    इसके अलावा समाजवादी पार्टी के लखीमपुर खीरी से सांसद उत्कर्ष वर्मा, पंजाबी गायक बब्बू मान ने भी जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात की।

    जेजेपी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। किसान मांगी हुई मांगों को मंगवाने के लिए पिछले ग्यारह माह से आंदोलन कर रहे हैं, क्योंकि केंद्र सरकार अपने वादों से मुकर रही है।

    'बात नहीं मानी तो और उग्र होगा आंदोलन'
    जननायक जनता पार्टी किसानों का समर्थन करती है। केंद्र सरकार किसानों की जल्द से जल्द बात सुने व उनकी मांगों को पूरा करे। अगर केंद्र सरकार किसानों की बात नहीं मानती तो यह आंदोलन और भी उग्र होगा।

    उनके साथ पहुंचे जननायक जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बिट्टू नैन, युवा जिला अध्यक्ष अमर नैन, जींद हल्का के प्रधान सुनील कडेला, हल्का प्रभारी राजेंद्र नैन, हलका प्रधान सुरेंद्र बेलरखा, छात्र नेता अनुराग खटकड़ ने आंदोलन में सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

    कैसी है डल्लेवाल की सेहत
    वहीं पुलिस प्रशासन की तरफ से पूर्व एडीजीपी जसकरण सिंह व डीआईजी पटियाला मनदीप सिंह सिद्धू ने खनौरी बर्डर पर किसान मोर्चे के कार्यकर्ताओं से बैठक की व बैठक में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को मेडिकल सेवा लेने के लिए राजी करने की अपील की गई, लेकिन बैठक बेनतीजा रही।

    2 जनवरी को होगी सुनवाई
    सुप्रीम कोर्ट 2 जनवरी को किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को अस्पताल में भर्ती करने के निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए पंजाब सरकार के खिलाफ अवमानना ​​की कार्रवाई की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने वाला है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ याचिका पर सुनवाई करेगी।

    पंजाब सरकार ने अवकाशकालीन पीठ को सूचित किया था कि दल्लेवाल चिकित्सा सहायता के लिए सहमत हो गए हैं क्योंकि केंद्र ने बातचीत करने के उनके प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।
    शीर्ष अदालत ने पंजाब सरकार द्वारा दायर याचिका पर संज्ञान लिया था जिसमें सुप्रीम कोर्ट के 20 दिसंबर के आदेश का पालन करने के लिए अतिरिक्त तीन दिन का समय मांगा गया था। पंजाब के महाधिवक्ता गुरमिंदर सिंह ने पीठ को किसानों द्वारा केंद्र को बातचीत करने के प्रस्ताव के बारे में सूचित किया जिसके बाद दल्लेवाल चिकित्सा सहायता प्राप्त कर सकेंगे।

    News Desk

    Related Posts

    नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठोस सुधार- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    September 7, 2026

    पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वाेच्च प्राथमिकता हो – राज्यपाल रमेन डेका…..

    September 7, 2026

    शिक्षा में नवाचार और स्टार्टअप सोच को बढ़ावा देना समय की जरूरत: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    September 7, 2026

    निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू, राज्यपाल रमेन डेका ने किया शुभारंभ….

    September 7, 2026

    तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह……

    September 7, 2026

    नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठोस सुधार- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    September 7, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.