Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » धमतरी : नगरी में मसालों की खेती की ज्यादा संभावनाएं :कलेक्टर
    छत्तीसगढ़

    धमतरी : नगरी में मसालों की खेती की ज्यादा संभावनाएं :कलेक्टर

    News DeskBy News DeskMay 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    धमतरी : नगरी में मसालों की खेती की ज्यादा संभावनाएं :कलेक्टर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    धमतरी : नगरी में मसालों की खेती की ज्यादा संभावनाएं :कलेक्टर

    अमानक खाद-बीज बेचने वाले दुकानदारों पर करें कार्यवाही: कलेक्टर

    विभाग किसानों के केसीसी प्रकरण तैयार कर, बैंकों को शीघ्र भेजे :कलेक्टर

    कलेक्टर ने कृषि एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों की ली बैठक
     

    धमतरी

    जिले के नगरी क्षेत्र मे भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए वहां मसाला खेती की संभावनाएं अधिक है। इसके लिए विभागीय अधिकारी किसानां को शासन की योजनाओं-कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उन्हें इसके लिए प्रोत्साहित करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आयोजित कृषि एवं उससे संबंधित अधिकारियों की बैठक में दिये। बैठक में कलेक्टर ने कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, मछलीपालन सहित अन्य विभागों से किसानों के केसीसी प्रकरण की बैंकवार बारी-बारी से जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इन प्रकरणों को बैकों को शीघ्र भेजें। बैठक में कलेक्टर ने पशुपालन विभाग के अधिकारी को एनएलएम के तहत् प्रकरण तैयार करने कहा। कलेक्टर ने जिले में बीते 1 मार्च से की जा रही चना खरीदी एवं किसानों को भुगतान की जानकारी ली।
                   बैठक में कलेक्टर ने जिले में यूरिया वितरण की जानकारी ली और अधिकारियां को निर्देशित किया कि मई माह में लक्ष्य के 40 प्रतिशत का वितरण करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही अमानक खाद-बीज का विक्रय करने वाले दुकानदारों पर कार्यवाही करने के भी निर्देश कलेक्टर ने बैठक में दिये। कलेक्टर ने जिले के किसानों को मसाला, मखाना, फल और सब्जियों की खेती के लिए अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने की बात कही। उन्होंने इसके लिए अधिक से अधिक किसानों के प्ररकण तैयार करने कहा। कलेक्टर ने बीज निगम के अधिकारियों को मिलेट्स के बीज वितरीत करने के निर्देश दिये।

    कलेक्टर ने खाद हेतु किसान पंजीयन की जानकारी ली और परसतराई गांव का बीज हेतु पंजीयन करने कहा। दुग्ध संग्रहण हेतु जिले की पंजीकृत समितियों की जानकारी ली उन्होंने माह में कुल संग्रहित दुग्ध की जानकारी लेते हुए ऐसी समितियां जो वर्तमान में सक्रिय नहीं है, उन्हें सक्रिय करने के निर्देश अधिकारियो को दिये। कलेक्टर ने कहा कि किसी भी स्थिति में किसानों को दुग्ध का भुगतान न रोका जाये, राशि प्राप्त होते ही उनका भुगतान किया जाये। अन्यथा संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। बैठक में कलेक्टर ने जिले में आयोजित हो रहे किसान चौपाल की भी जानकारी ली और चौपाल में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन के क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे व्यक्ति या संस्था को बुलाकर जिले के किसानों को प्रोत्साहित करें। इसके साथ ही शासन की योजनाआें से उन्हें लाभान्वित करने योजना तैयार करें। कलेक्टर ने किसानों को फूड प्रोसेसिंग, एआइएफ से भी जोड़ने कहा।

    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई….

    July 15, 2026

    सुरक्षित बचपन, सशक्त भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ में जागरूकता अभियान तेज, स्कूलों में बच्चों को बाल अधिकार, पॉक्सो कानून, साइबर सुरक्षा और गुड टच-बैड टच की दी जा रही जानकारी…..

    July 15, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी आमजन की भरोसेमंद साथी, चार महीने से लंबित मजदूरी का भुगतान शिकायत के 24 घंटे के भीतर हुआ जारी….

    July 15, 2026

    मंत्री गजेंद्र यादव की पहल से दुर्ग में वाणिज्यिक विवादों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष न्यायालय की होगी स्थापना…..

    July 15, 2026

    विश्व युवा कौशल विकास दिवस : कौशल से सशक्त युवा, विकसित छत्तीसगढ़ की ओर मजबूत कदम….

    July 15, 2026

    मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास : एग्री-टूरिज्म का नया गढ़ बना छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट, नाशपाती से चमकी किसान मनोज यादव की किस्मत….

    July 15, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.