Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » नए साल के पहले दिन भगवान के दर्शनों के लिए उमड़े भक्त, महाकाल में विशेष आरती, बांके बिहारी मंदिर में लंबी कतार
    देश

    नए साल के पहले दिन भगवान के दर्शनों के लिए उमड़े भक्त, महाकाल में विशेष आरती, बांके बिहारी मंदिर में लंबी कतार

    News DeskBy News DeskJanuary 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नए साल के पहले दिन भगवान के दर्शनों के लिए उमड़े भक्त, महाकाल में विशेष आरती, बांके बिहारी मंदिर में लंबी कतार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। साल 2024 अलविदा हो गया और नए साल 2025 की शुरुआत हो गई।कश्मीर से लेकर कन्याकुमार तक 2024 की विदाई और 2025 के स्‍वागत में लोगों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं सुबह होते ही लोग मंदिरों की ओर उमड़ने लगे। उज्जैन के महाकाल में आज तड़के नए साल की पहली सुबह विशेष आरती की गई। इस आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार नजर आ रही है। 
    नए साल के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता वैष्णो देवी मंदिर दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में भी पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भारी तादाद उमड़ पड़ी। हरियाणा के पंचकूला स्थित मनसा देवी मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।वहीं दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी है। लोग नए साल के पहले दिन माता रानी का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में भी नए साल के पहले दिन की शुरुआत  विशेष आरती के साथ हुई। भगवान गणेश की आरती में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। अयोध्या के राम मंदिर में भी विशेष पूजा अर्चना हो रही है।
    उधर, अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भी आधी रात से श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ है। गुरुद्वारे में मत्था टेकने के अलावा यहां के पवित्र तालाब में भी श्रद्धालु स्नान करते दिखे। वाराणसी में भी गंगा घाट के किनारे नए साल के मौके पर विशेष गंगा आरती की गई।इस आरती में बड़ी संख्या में देश विदेश से आए श्रद्धालु शामिल हुए। इनके अलावा भी शिरडी के साईं मंदिर, पुरी के जगन्नाथ मंदिर और तिरुवनंतपुरम में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और अपने आराध्य का दर्शन और पूजा पाठ किया।

    News Desk

    Related Posts

    PM Modi ने नॉर्वे के जोनास गहर स्टोरे के साथ किया ऐतिहासिक कैसल दौरा

    May 19, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव की बीच ईरान का बड़ा बयान, होर्मुज स्ट्रेट खोलने से इनकार, अमेरिकी नाकेबंदी से भड़का

    April 23, 2026

    300 सालों बाद महाशिवरात्रि पर बन रहे कई शुभ संयोग, यहां देखें कैसे करें भगवान शिव का रुद्राभिषेक

    February 9, 2026

    सड़क पर बिछी लाशें… भंडारे से लौट रही 9 लड़कियों को कार ने रौंदा, 4 की मौत, गांव में पसरा मातम

    February 9, 2026

    सुप्रीम कोर्ट : उपभोक्ता अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्णय, होमबायर रहेगा कंज्यूमर

    February 7, 2026

    भारत को बड़ी राहत, आज से अमेरिका ने 25% अतिरिक्त टैरिफ हटाया, संशोधित 18% शुल्क लागू

    February 7, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.