Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » दिल्ली पुलिस ने 25,000 रुपये के इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार, रेप और हत्या का आरोप
    राज्य

    दिल्ली पुलिस ने 25,000 रुपये के इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार, रेप और हत्या का आरोप

    News DeskBy News DeskJanuary 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली पुलिस ने 25,000 रुपये के इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार, रेप और हत्या का आरोप
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25,000 रुपये के इनामी अपराधी फिरोज को गिरफ्तार कर लिया है. फिरोज पर 2022 में अलीपुर थाना क्षेत्र में एक महिला से बंदूक की नोक पर रेप करने और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप था. क्राइम ब्रांच डीसीपी के मुताबिक मामला 11 फरवरी 2022 को सामने आया था, जब पीड़िता ने अलीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. उसने आरोप लगाया था कि फिरोज ने उसे कई बार बंदूक की नोक पर रेप का शिकार बनाया और किसी को बताने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी. हालांकि पुलिस ने इस मामले में फिरोज को गिरफ्तार किया था, लेकिन कुछ समय बाद उसे कोर्ट से जमानत मिल गई. जब मुकदमा शुरू हुआ, तो फिरोज ने सुनवाई से बचने के लिए अदालत में पेश होना बंद कर दिया. बार-बार गैरहाजिर रहने के कारण कोर्ट ने उसे अपराधी घोषित कर दिया और दिल्ली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित कर दिया.

    संभावित ठिकानों पर की छापेमारी 
    इस टीम को एसीपी की निगरानी में फिरोज को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई. जिसके बाद टीम ने फिरोज की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू किया और दिल्ली-NCR में उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की. पुलिस ने उसके परिवार के सदस्यों के मोबाइल नंबर ट्रैक किए और तकनीकी विश्लेषण के जरिए उसके संभावित ठिकाने का पता लगाया.

    मोबाइल लोकेशन से मिले महत्वपूर्ण सुराग
    डीसीपी क्राइम ने बताया कि करीब 2 महीने की कड़ी निगरानी और लगातार छापेमारी के बाद 28 जनवरी को हेड कॉन्स्टेबल रामनिवास को गुप्त सूचना मिली कि फिरोज मीर विहार, मुबारकपुर डबास इलाके में छिपा हुआ है. पुलिस टीम ने तुरंत इलाके में उसकी मोबाइल लोकेशन ट्रैक की और संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी. जब पुलिस ने उसे घेरने की कोशिश की, तो फिरोज एक संकरी गली में भागने लगा. हेड कॉन्स्टेबल रामनिवास ने उसका पीछा किया और एक लंबी दौड़ के बाद उसे दबोच लिया. फिलहाल पुलिस अब उससे आगे की पूछताछ कर रही है ताकि उसके अन्य आपराधिक संपर्कों का भी पता लगाया जा सके.

    News Desk

    Related Posts

    करघे से कमाई तक: धमतरी के ग्राम नारी की बुनकर महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत, शासकीय सहयोग से बढ़ा उत्पादन, आय और आत्मविश्वास: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    July 17, 2026

    राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026: वैज्ञानिक सोच और नवाचार से सतत विकास का संकल्प….

    July 17, 2026

    विशेष टीकाकरण दिवस पर राज्य में सर्वाधिक बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन, सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में बड़ी उपलब्धि, एचपीवी टीकाकरण में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला बना प्रदेश में अव्वल……

    July 17, 2026

    संघर्ष से सफलता तक: बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा, कठिन चुनौतियों के बीच अपने सपनों को कर रही साकार…..

    July 17, 2026

    दिव्यांग बच्चों के लिए यूडीआईडी अभियान को मिली गति, विशेष शिविरों से बढ़ी सुविधा, बलरामपुर में विशेष कैंप के माध्यम से 115 बच्चों का पंजीयन, अब तक 186 लोगों का पंजीकरण और 38 को जारी हुए दिव्यांगता प्रमाण पत्र…..

    July 17, 2026

    ’जशपुर में धूमधाम से मनाया गया जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव’, ’नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत, शिक्षा के महत्व का दिया गया संदेश’…..

    July 17, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.