Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » RTE से निजी स्कूलों में बच्चों की भर्ती में देरी, चार हजार सीटों पर अब तक प्रवेश नहीं
    छत्तीसगढ़

    RTE से निजी स्कूलों में बच्चों की भर्ती में देरी, चार हजार सीटों पर अब तक प्रवेश नहीं

    News DeskBy News DeskJune 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    RTE से निजी स्कूलों में बच्चों की भर्ती में देरी, चार हजार सीटों पर अब तक प्रवेश नहीं
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

     शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत निजी स्कूलों में बीपीएल श्रेणी के बच्चों के लिए आरक्षित सीटाें में पहले चरण की लाटरी के बाद आवंटित 40 हजार सीटाें में से 36 हजार सीटों पर प्रवेश हुआ है. 4 हजार सीटें अब भी खाली है. पहले चरण और पहले से रिक्त सीटों पर दूसरे चरण के प्रवेश के लिए अभी तक आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, जबकि दो जून से आवेदन शुरू हो जाना था. बताया जा रहा कि शिक्षा विभाग इन दिनों युक्तियुक्तकरण में उलझा है, जिसके चलते आरटीई में प्रवेश प्रक्रिया में देरी हो रही.

    आरटीई में निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के लिए 25 फीसदी सीटें आरक्षित रहती है. इस सीटों पर हर साल प्रवेश दिया जाता है। इस साल 6628 निजी स्कूलों में आरटीई की 52035 सीटें आरक्षित हैं. इन सीटों के लिए एक लाख 5 हजार 372 आवेदन आए थे. पहले चरण में सभी 33 जिलों में 40 हजार सीटों के लिए लाटरी निकली. आवंटन के आधार पर चयनित बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश लेना था.

    जानकारी के मुताबिक, पहले चरण में 40 हजार में से 36 हजार बच्चों का निजी स्कूलों में प्रवेश हो चुका है. 4 हजार सीटें अब भी खाली हैं. इन सीटों पर बच्चों ने विभिन्न कारणों से प्रवेश नहीं लिया. इन सीटों पर प्रवेश के लिए पुनः आवेदन मंगाए जाएंगे लेकिन अभी तक दूसरे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है.

    पूर्व में लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जाती समय सारणी के अनुसार दूसरे चरण के लिए 2 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाना था. बताते हैं शिक्षा विभाग का पूरा अमला इन दिनों युक्तियुक्तकरण में उलझा हुआ है, जिसके कारण आरटीई के दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया में देरी हो रही है.

    इन जिलों में प्रवेश की स्थिति
    आरटीई के तहत निजी स्कूलों में सबसे ज्यादा 4953 सीटें रायपुर जिले में आरक्षित हैं. पहले चरण में 4510 सीटों के लिए लॉटरी निकली थी. इनमें से अब तक 3868 सीटों पर प्रवेश हो चुका है. इसी तरह दुर्ग जिले में 4292 सीटें हैं. पहले चरण में 3097 सीटों पर चयनित बच्चों ने 2772 सीटों पर प्रवेश लिया है. बिलासपुर में आरटीई की 4899 सीटें आरक्षित हैं. यहां चयनित 3760 सीटों में से 3262 सीटों पर प्रवेश हुआ है. वहीं जांजगीर जिले में 4463 सीटों में से 3460 सीटों के लिए लॉटरी निकली थी. इन सीटों में 3157 सीटों पर बच्चों का प्रवेश हुआ है.

    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई….

    July 15, 2026

    सुरक्षित बचपन, सशक्त भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ में जागरूकता अभियान तेज, स्कूलों में बच्चों को बाल अधिकार, पॉक्सो कानून, साइबर सुरक्षा और गुड टच-बैड टच की दी जा रही जानकारी…..

    July 15, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी आमजन की भरोसेमंद साथी, चार महीने से लंबित मजदूरी का भुगतान शिकायत के 24 घंटे के भीतर हुआ जारी….

    July 15, 2026

    मंत्री गजेंद्र यादव की पहल से दुर्ग में वाणिज्यिक विवादों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष न्यायालय की होगी स्थापना…..

    July 15, 2026

    विश्व युवा कौशल विकास दिवस : कौशल से सशक्त युवा, विकसित छत्तीसगढ़ की ओर मजबूत कदम….

    July 15, 2026

    मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास : एग्री-टूरिज्म का नया गढ़ बना छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट, नाशपाती से चमकी किसान मनोज यादव की किस्मत….

    July 15, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.