Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » बिलासपुर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को मतदान से पहले ही मिली करारी शिकस्त, भाजपा ने बिना वोटिंग वार्ड 13 में कराई जीत दर्ज
    छत्तीसगढ़

    बिलासपुर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को मतदान से पहले ही मिली करारी शिकस्त, भाजपा ने बिना वोटिंग वार्ड 13 में कराई जीत दर्ज

    News DeskBy News DeskJanuary 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिलासपुर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को मतदान से पहले ही मिली करारी शिकस्त, भाजपा ने बिना वोटिंग वार्ड 13 में कराई जीत दर्ज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर। बुधवार को नगर निगम बिलासपुर पार्षद और मेयर प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच हुई। जांच पड़ताल के दौरान विभिन्न कारणों से 6 प्रत्याशियों के नामांकन को निरस्त कर दिया गया है। प्रत्याशियों का नामांकन  राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक विनीत नंदनवार की उपस्थिति में किया गया। खासकर वार्ड क्रमांक 13 के दो उम्मीदवारों के नामांकन रद्द होने से भाजपा पार्षद को फायदा मिला है। भाजपा प्रत्याशी रमेश पटेल की औपचारिक जीत का एलान किया जाना बाकी है। चुनाव आयोग ने नगर निगम बिलासपुर के 6 प्रत्याशियों के नामांकन को निरस्त कर दिया है। सभी का नामांकन अलग अलग कारणों से निरस्त कर दिया गया है। निरस्त कार्रवाई के बाद वार्ड क्रमांक 13 के भाजपा पार्षद प्रत्याशी रमेश पटेल की जीत हुई है। जानकारी देते चलें कि वार्ड क्रमांक 13 से कांग्रेस प्रत्याशी श्याम पटेल, आप प्रत्याशी नर्मदा पटेल ने नामांकन दाखिल किया था। राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेरक्ष विनित नंदनवार की उपस्थिति में आज नामांकन जाच की प्रक्रिया हुई।प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी और निवर्तमान पार्षद श्याम पटेल का नामांकन जाति प्रमाण जमा नहीं किये जाने के कारण निरस्त किया गया। जबकि आम आदमी पार्टी प्रत्याशी नर्मदा पटेल को चुनाव आयोग ने पहले ही 6 साल तक चुनावी गतिविधियों से दूर रहने का आदेश दिया है। नर्मदा पटेल ने पिछली बार चुनाव के बाद खर्ज का आय व्यय जमा नहीं किया था।आयोग ने इसके अलावा वार्ड 51 से राजकुमार साहू, वार्ड 52 से अनिता पाटिल, वार्ड 55 से शबनम बेगम और 68 से मीनाक्षी पटेल का भी नामांकन फार्म अधूरा होने के कारण निरस्त किया है। बहरहाल वार्ड क्रमांक 13 के भाजपा प्रत्याशी रमेश पटेल की जीत औपचारिक एलान होना बाकी है।चुूनाव अधिकारी ने बताया कि 31 जनवरी को 3 बजे तक नामांकन वापिस लेने का समय निर्धारित है। 

    कांग्रेस के पास प्रत्याशियों का टोंटा-सुशान्त शुक्ला
    रमेश पटेल की अनौपचारिक जीत पर बेलतरा विधायक सुशान्त शुक्ला ने खुशी जाहिर किया है. उन्होने बताया कि कांग्रेस के पास मजबूत प्रत्याशी तो दूर कार्यकर्ता भी नहीं है। कांग्रेस ने प्रत्याशियों को घर से बुलाकर टिकट बांटा है। उसका परिणाम आज सबके सामने है। हम निगम में रिकार्ड मतो से जीत हासिल करेंगे।

    पार्टी से निष्कासन का आदेश
    जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण विजय केशरवानी ने बताया कि श्याम पटेल को वार्ड क्रमांक 13 का पार्टी ने प्रत्याशी बनाया था। उन्होने नामांकन के दौरान जानबूझ कर ओबीस का प्रमाण पत्र पेश नहीं किया है। ऐसा किया जाना पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल है। वह पिछली बार चुनाव जीत चुके है। इससे जाहिर होता है कि उन्होने जानबूझकर ओबीसी प्रमाण पत्र पेश नहीं किया है। सीधे तौर पर भाजपा को लाभ पहुंचाने का काम किया है। इसलिए श्याम पटेल को विरोधी गतिविधियों के आरोप में 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

    श्याम पटेल पर लेन देन का आरोप
    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नाम नहीं छापने की शर्त पर एक नेता ने बताया कि श्याम पार्षद पुराना पार्षद है। उसे अच्छी तरह से पता है कि नामांकन के दौरान क्या जमा करना होता है। बावजूद इसके उसने जानबूझकर ओबीसी प्रमाण पत्र पेश नहीं किया। इस बात की पुख्ता जानकारी है कि इसके लिए लाखों रूपयों का सौदा हुआ है। अन्दर खाने से मिली जानकारी के अनुसार नामांकन रद्द होने में श्याम पटेल को लाखों का मुनाफा हुआ है। 

    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई….

    July 15, 2026

    सुरक्षित बचपन, सशक्त भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ में जागरूकता अभियान तेज, स्कूलों में बच्चों को बाल अधिकार, पॉक्सो कानून, साइबर सुरक्षा और गुड टच-बैड टच की दी जा रही जानकारी…..

    July 15, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी आमजन की भरोसेमंद साथी, चार महीने से लंबित मजदूरी का भुगतान शिकायत के 24 घंटे के भीतर हुआ जारी….

    July 15, 2026

    मंत्री गजेंद्र यादव की पहल से दुर्ग में वाणिज्यिक विवादों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष न्यायालय की होगी स्थापना…..

    July 15, 2026

    विश्व युवा कौशल विकास दिवस : कौशल से सशक्त युवा, विकसित छत्तीसगढ़ की ओर मजबूत कदम….

    July 15, 2026

    मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास : एग्री-टूरिज्म का नया गढ़ बना छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट, नाशपाती से चमकी किसान मनोज यादव की किस्मत….

    July 15, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.