Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » ‘सुशासन तिहार’ में लापरवाही बरतने वालों पर कलेक्टर का एक्शन
    छत्तीसगढ़

    ‘सुशासन तिहार’ में लापरवाही बरतने वालों पर कलेक्टर का एक्शन

    News DeskBy News DeskApril 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘सुशासन तिहार’ में लापरवाही बरतने वालों पर कलेक्टर का एक्शन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गरियाबंद

    छत्तीसगढ़ सरकार के ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ गरियाबंद कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाया है. स्थानीय निकाय से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया गया है. इनमें तीन SDM भी शामिल हैं. जिन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई वे छुट्टी समझ कर अफसर कलेक्टर के बैठक में अनुपस्थित थे. कलेक्टर ने कहा कि आवेदनों के एन्ट्री और निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी.

    फिंगेश्वर सीएमओ पर निलंबन की कार्रवाई
    दरअसल, कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने सुशासन तिहार के तहत बीते दिनों क्षेत्र भ्रमण पर थे. इस दौरान फिंगेश्वर सीएमओ चंदन मानकर कार्यालय में अनुपस्थित मिले और मुख्यालय से बाहर थे. साथ ही सुशासन तिहार के समीक्षा बैठक के दौरान भी बिना अनुमति के गायब नजर आए. इस पर कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने गैर जिम्मेदार मानते हुए निलंबित करने के प्रस्ताव उच्च कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए हैं.

    अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस जारी
    इसी तरह आज आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने वाले 24 अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये है. इनमें राजिम के एसडीएम विशाल महाराणा, मैनपुर एसडीएम पंकज डाहिरे, देवभोग एसडीएम तुलसीदास मरकाम शामिल है. इसी प्रकार जनपद पंचायत मैनपुर के सीईओ श्वेता शर्मा, देवभोग रवि सोनवानी और नगरीय निकाय राजिम के सीएमओ मनीष कुमार गायकवाड़, कोपरा के सीएमओ श्यामलाल वर्मा, छुरा सीएमओ लालसिंग मरकाम, देवभोग संतोष स्वर्णकार भी शामिल है.

    वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत, कृषि विभाग के उप संचालक चंदन रॉय, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता एस.के. बर्मन, विद्युत विभाग के प्रभारी अधिकारी, उद्यानिकी विभाग के प्रभारी अधिकारी, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के डीएमसी के. एस नायक, जिला रोजगार अधिकारी, खनिज अधिकारी रोहित साहू, खादी ग्रामोद्योग, रेशम विभाग, क्रेडा विभाग, बैंक के जिला अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिया गया है.

    अबतक जिले में 1 लाख 45 हजार 984 आवेदन प्राप्त
    बता दें कि आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की बैठक हुई. सुशासन तिहार के दौरान विभागवार प्राप्त आवेदनों को व्यवस्थित रूप से संकलन एवं एन्ट्री कर संबंधित विभाग को निराकरण के लिए भेजने कहा गया. जिसके कारण संबंधित विभाग उन आवेदनों का निराकरण शीघ्रता से कर सके. उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के एन्ट्री एवं निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी. अबतक जिले में सुशासन तिहार के दौरान 1 लाख 45 हजार 984 आवेदन प्राप्त हुए हैं.

    News Desk

    Related Posts

    आत्मनिर्भर नारी, समृद्ध छत्तीसगढ़ : महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय….

    July 15, 2026

    महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक संबल की राशि, बस्तर की परंपरा और महिलाओं की आत्मनिर्भरता को मिल रही नई ताकत…..

    July 15, 2026

    ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    July 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    July 15, 2026

    कम लागत, अधिक उत्पादन की ओर बढ़ते किसान, नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया अमर सिंह कंवर का विश्वास, पर्याप्त भंडारण से मजबूत हुई कृषि व्यवस्था, अन्नदाताओं को मिल रहा लाभ…

    July 14, 2026

    जांजगीर-चांपा जिले में इस सत्र से शुरू होगी एमबीबीएस की पढ़ाई, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा का जताया आभार….

    July 14, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.