Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » मुख्यमंत्री डॉ. यादव और जेट्रो अध्यक्ष काताओका ने की मध्यप्रदेश में जापानी निवेश पर विस्तृत चर्चा
    राज्य

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव और जेट्रो अध्यक्ष काताओका ने की मध्यप्रदेश में जापानी निवेश पर विस्तृत चर्चा

    News DeskBy News DeskJanuary 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुख्यमंत्री डॉ. यादव और जेट्रो अध्यक्ष काताओका ने की मध्यप्रदेश में जापानी निवेश पर विस्तृत चर्चा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JETRO) के अध्यक्ष सुसुमु काताओका और उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ टोक्यो के मिनाटो-कू में विस्तृत चर्चा की। बैठक में जापानी कंपनियों के मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर संभावनाओं और सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत में जेट्रो के 5 कार्यालय नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और अहमदाबाद हैं, लेकिन मध्यप्रदेश में इसका कोई कार्यालय नहीं है। उन्होंने जेट्रो को राज्य में एक कार्यालय स्थापित करने का प्रस्ताव दिया ताकि जापानी कंपनियों और राज्य सरकार के बीच संवाद और सहयोग को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश, अपनी रणनीतिक स्थिति, मजबूत बुनियादी ढांचे और अनुकूल औद्योगिक वातावरण के कारण, जापानी निवेशकों के लिए एक आदर्श स्थान है। उन्होंने बताया कि राज्य "लो सेस्मिक ज़ोन" में आता है, जिससे यहाँ निवेश की सुरक्षा और स्थिरता बनी रहती है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार सेमीकंडक्टर, AVGC (एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स), एक्सटेंडेड रियलिटी (XR), और ग्लोबल कैप्टिव सेंटर (GCC) क्षेत्रों के लिए विशेष नीतियाँ लेकर आ रही है, जिसका लाभ जापानी कंपनियाँ उठा सकती हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि टीसीएस, इन्फोसिस, एलटीआई माइंड-ट्री जैसी देश की प्रमुख आईटी कंपनियाँ पहले से ही राज्य में कार्यरत हैं।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य में ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट निर्माण के लिए अनुकूल माहौल मौजूद है। उन्होंने कहा कि यदि एक प्रमुख पैसेंजर कार निर्माता मध्यप्रदेश में निवेश करता है तो राज्य का यह सेक्टर और सुदृढ़ हो जाएगा। उन्होंने जेट्रो से इस दिशा में सहयोग की अपेक्षा जताई।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जेट्रो के समक्ष प्रस्ताव रखा कि वह मध्यप्रदेश सरकार के साथ मिलकर निवेश प्रचार कार्यक्रम और सेमिनार आयोजित करे, जिससे जापानी कंपनियों को राज्य की निवेश नीतियों और औद्योगिक अवसरों की जानकारी मिल सके। उन्होंने जेट्रो से भारत में कार्यरत 1400 से अधिक जापानी कंपनियों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया।

    जेट्रो अध्यक्ष सुसुमु काताओका ने कहा कि जापानी कंपनियों के लिए मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों को समझने और नई साझेदारियाँ स्थापित करने के लिए आगामी ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ एक महत्वपूर्ण मंच होगा। उन्होंने कहा कि जेट्रो इस आयोजन में अधिक से अधिक जापानी कंपनियों को आमंत्रित करेगा और मध्यप्रदेश सरकार के साथ निवेश सहयोग बढ़ाने की दिशा में कार्य करेगा। जेट्रो विशेष तौर पर आईटी, फिनटेक, मेडिकल डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटो कम्पोनेंट, एनर्जी, माइनिंग आदि क्षेत्र में हमारी मदद कर सकता है। प्रदेश जापानी उद्योगों के लिए विशिष्ट औद्योगिक पार्क, इंडस्ट्रियल हाउसिंग, कस्टमाइज़्ड वित्तीय सहायता पैकेज एवं प्री-एप्रूव्ड ऍप्रूवल्स देने के लिए संकल्पित है। जेट्रो ऐसी इकाइयों की जरूरतों के अनुसार विशिष्ट वित्तीय सहायता पैकेज निर्धारित करने के विभाग की मदद कर सकता है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जेट्रो प्रतिनिधिमंडल को 24-25 फरवरी 2025 को भोपाल में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने जेट्रो को जापानी कंपनियों के साथ इस समिट में भाग लेने और राज्य में निवेश के अवसरों का मूल्यांकन करने का सुझाव दिया।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जेट्रो प्रतिनिधिमंडल को मध्यप्रदेश के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व वाले स्थलों जैसे सांची के दौरे का भी निमंत्रण दिया, जिससे वे राज्य की सांस्कृतिक विरासत को करीब से समझ सकें। बैठक में दोनों पक्षों ने भविष्य में निवेश और व्यापारिक सहयोग को और अधिक सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता जताई। जेट्रो ने इस संबंध में मध्यप्रदेश सरकार के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने और निवेश संभावनाओं को मूर्त रूप देने में सहयोग करने का आश्वासन दिया।

    News Desk

    Related Posts

    सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान

    September 2, 2026

    नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..

    September 2, 2026

    छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……

    September 2, 2026

    गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन……

    September 2, 2026

    माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ लगा रहा दांव….

    September 2, 2026

    मितानिन बहनें छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य तंत्र की मजबूत और महत्वपूर्ण कड़ी: मंत्री राजेश अग्रवाल….

    September 2, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.