Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया हारमनी हॉस्पिटल का शुभारंभ, कहा- जन सामान्य को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक…
    Breaking News

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया हारमनी हॉस्पिटल का शुभारंभ, कहा- जन सामान्य को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक…

    News DeskBy News DeskMarch 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया हारमनी हॉस्पिटल का शुभारंभ, कहा- जन सामान्य को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जिस गति से लोग मधुमेह की समस्या से ग्रस्त हो रहे हैं, उसे देखते हुए समाज में मधुमेह के प्रति जागरूकता फैलाने और उससे बचाव के उपाय जन-जन को बताया जाना आवश्यक है। बदलती जीवन शैली के कारण नि:संतानता की समस्या भी बढ़ रही है।

    जन सामान्य को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक : मुख्यमंत्री  डॉ. यादव

    परिवार और समाज के हित में इन दोनों विषयों पर ध्यान देना और जन सामान्य को स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नर्मदा पुरम रोड स्थित “हर हेल्थ-हारमनी इंस्टीट्यूट ऑफ एक्सीलेंस इन रिप्रोडक्टिव हेल्थ हॉस्पिटल” के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्जवलित तथा पूजा अर्चना कर अस्पताल का शुभारंभ किया।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. प्रिया भावे चित्तावर का सम्मान किया तथा डॉ. सचिन चित्तावर की पुस्तक “डायबिटीज को हराऐं- जीवन को जीतें” का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, सांसद श्री वी.डी. शर्मा, जनप्रतिनिधि और चिकित्सक उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी के जीवन में कुछ न कुछ परेशानी व संघर्ष अवश्य रहता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आरंभ हो रहा यह अस्पताल जन सामान्य की सेवा और समस्याओं के निराकरण में सहायक होगा।

    उन्होंने डॉ. प्रिया भावे चित्तावर की विशेषज्ञता और महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके द्वारा दिए जा रहे योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डॉ. सचिन चित्तावर द्वारा मधुमेह पर नियंत्रण के लिए बताए गए उपाय भारतीय जीवन शैली और मान्यताओं के अनुरूप हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अस्पताल के उद्घाटन पर डॉक्टर दम्पत्ति, चिकित्सकों और अस्पताल स्टॉफ को शुभकामनाएं दीं।

    News Desk

    Related Posts

    भारत ने चक्रवात प्रभावित मेडागास्कर को मेडिकल सहायता और राहत सामग्री भेजी

    March 11, 2026

    आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    February 15, 2026

    रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

    February 15, 2026

    महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

    February 15, 2026

    भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम

    February 15, 2026

    Rajim Kumbha Kalpa 2026 : आज राजिम कुंभ के समापन समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय

    February 15, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.