Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » MP NEWS- जल जीवन मिशन और ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ से बदली जनजातीय जीवन की तस्वीर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    Breaking News

    MP NEWS- जल जीवन मिशन और ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ से बदली जनजातीय जीवन की तस्वीर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

    News DeskBy News DeskJune 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    MP NEWS- जल जीवन मिशन और ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ से बदली जनजातीय जीवन की तस्वीर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : मध्यप्रदेश के जनजातीय अंचलों में अब विकास की धारा स्थायी रूप ले रही है। एक समय जहां पीने के पानी के लिए लंबा इंतज़ार और कई किलोमीटर की दूरी तय करना ग्रामीण जीवन की सच्चाई थी, वहां अब शहडोल जिले के जनजातीय बहुल ग्राम जरवाही हर घर नल से जल की सुविधा से समृद्ध हो चुका है। यह परिवर्तन सिर्फ भौतिक सुविधा नहीं, बल्कि जनजातीय समुदाय के सम्मान, सशक्तिकरण और समग्र विकास से जुड़ा अहम पहलू है।

    ‘जल जीवन मिशन’ और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत ग्राम जरवाही के 162 घरों तक नल से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। इस मिशन के अंतर्गत न केवल पेयजल की सुविधा बढ़ाई गई, बल्कि स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे पहलुओं को भी मजबूत किया गया है।

    मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनजातीय अंचलों को प्राथमिकता

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार जनजातीय समाज के जीवनस्तर को ऊंचा उठाने के लिए अनेक योजनाओं पर कार्य कर रही है। जनजातीय बहुल क्षेत्रों के लिए पृथक दृष्टिकोण अपनाते हुए ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ जैसे कार्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं, जिनका उद्देश्य बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का भाव विकसित करना है।

    ग्राम जरवाही इस दृष्टिकोण का एक सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है, यहाँ की महिलाओं और बच्चों को अब पानी के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ता। नल से मिलने वाला स्वच्छ जल अब उनके जीवन में सुविधा ही नहीं, बल्कि संभावनाओं का द्वार खोल रहा है।

    जल पहुंचा तो बढ़ा आत्मविश्वास

    गांव की महिलाओं का कहना है कि पहले दिनभर का समय पानी लाने में बीत जाता था। अब घर पर ही नल से जल उपलब्ध होने के कारण बच्चों की पढ़ाई और पारिवारिक ज़िम्मेदारियों में संतुलन बनाना आसान हुआ है। स्वच्छ जल से स्वास्थ्य में भी सुधार आया है, और बीमारियों की रोकथाम हुई है। यह केवल सुविधा नहीं, बल्कि एक सुरक्षित और गरिमामय जीवन की ओर बढ़ा कदम है।

    जनजातीय गरिमा को मिला आधार

    जनजातीय समुदाय के उत्थान के लिए सरकार योजनाएं बनाकर प्रभावी रूप से विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य कर रही है। जल जीवन मिशन और उत्कर्ष अभियान जैसे प्रयास, इन क्षेत्रों में न्यायपूर्ण विकास और सामाजिक समरसता के नए मानक स्थापित कर

    News Desk

    Related Posts

    भारत ने चक्रवात प्रभावित मेडागास्कर को मेडिकल सहायता और राहत सामग्री भेजी

    March 11, 2026

    आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    February 15, 2026

    रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

    February 15, 2026

    महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

    February 15, 2026

    भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम

    February 15, 2026

    Rajim Kumbha Kalpa 2026 : आज राजिम कुंभ के समापन समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय

    February 15, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.