Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » शिक्षक दिवस पर रायगढ़ पुलिस बनी “साइबर शिक्षक”; जिलेभर के स्कूलों में चला विशेष जागरूकता अभियान
    छत्तीसगढ़

    शिक्षक दिवस पर रायगढ़ पुलिस बनी “साइबर शिक्षक”; जिलेभर के स्कूलों में चला विशेष जागरूकता अभियान

    Knock IndiaBy Knock IndiaSeptember 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शिक्षक दिवस पर रायगढ़ पुलिस बनी “साइबर शिक्षक”; जिलेभर के स्कूलों में चला विशेष जागरूकता अभियान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर 5 सितंबर 2026 को रायगढ़ पुलिस द्वारा जिलेभर के शैक्षणिक संस्थानों में एक अभिनव और विशेष आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे “साइबर जागृति अभियान” के चतुर्थ सप्ताह के पहले दिन जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ व्यापक साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान “रक्षक बने ‘साइबर शिक्षक’, साइबर शिक्षा से ही साइबर सुरक्षा” की मूल थीम पर पुलिस अधिकारियों ने खुद ‘साइबर शिक्षक’ की भूमिका निभाते हुए शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी व साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह के कुशल मार्गदर्शन में पूर्व निर्धारित योजना के तहत जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, अनुविभागीय अधिकारियों (SDOP) एवं थाना प्रभारियों ने अपनी टीमों के साथ विभिन्न स्कूलों में दस्तक दी। पुलिस अधिकारियों ने सर्वप्रथम शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं और तत्पश्चात साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहकर समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।

    कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने वर्तमान समय में तेजी से पनप रहे साइबर अपराधों के तरीकों, जैसे—फेक कॉल, डिजिटल अरेस्ट, पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर धोखाधड़ी और फर्जी लिंक के बारे में विस्तार से समझाया। शिक्षकों से अपील की गई कि वे विद्यार्थियों के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के वातावरण में भी साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाकर ‘साइबर शिक्षक’ की भूमिका निभाएं। इस अवसर पर पोर्टल cgpolice-cyberjaagrutiabhiyaan.com अथवा ‘मेरी सेल्फी’ फ्रेम में दिए गए QR कोड को स्कैन कर सेल्फी लेने और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर साइबर जागरूकता का प्रसार करने के लिए प्रेरित किया गया।

    साइबर अपराधों से सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस की महत्वपूर्ण सलाह:

    • किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपना OTP (वन टाइम पासवर्ड) साझा न करें।

    • सोशल मीडिया अथवा व्हाट्सएप पर आए अनजान और संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।

    • बैंक खाते, यूपीआई पिन या व्यक्तिगत दस्तावेज किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें।

    • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अज्ञात लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से बचें।

    • अनजान व्यक्तियों के साथ वीडियो कॉल या संदिग्ध चैट करते समय पूरी तरह सतर्क रहें।

    • यदि दुर्भाग्यवश कोई साइबर धोखाधड़ी का शिकार होता है, तो तुरंत 1930 राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

    • साइबर अपराध संबंधी अपनी शिकायत आधिकारिक पोर्टल cybercrime.gov.in पर दर्ज कराएं।

    शिक्षक दिवस पर आयोजित इस विशेष अभियान के माध्यम से रायगढ़ पुलिस ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि साइबर शिक्षा ही वर्तमान दौर में साइबर सुरक्षा की सबसे मजबूत ढाल है। जिलेभर के सभी स्कूलों में एक साथ आयोजित इन कार्यक्रमों में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और साइबर अपराधों के खिलाफ सतर्क रहकर दूसरों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

    Knock India

    Related Posts

    रायगढ़ में शिक्षक सम्मान समारोह 2026; वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने घरघोड़ा के शिक्षकों को ‘शिक्षा दूत’ व ‘ज्ञानदीप’ पुरस्कार से नवाजा

    September 6, 2026

    एचआईवी नियंत्रण में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) सुरक्षित जिले की श्रेणी में अव्वल

    September 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधा-कृष्ण बड़े मंदिर में की पूजा-अर्चना, भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना…..

    September 5, 2026

    शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा….

    September 5, 2026

    विकास की नई राह पर बलौदाबाजार, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल….

    September 5, 2026

    दुग्ध उत्पादन का व्यवसाय कर परिवार को बना सकते हैं सक्षम- मंत्री रामविचार नेताम…..

    September 5, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.