Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » छत्तीसगढ़ पहला ऐसा राज्य जिसने लागु किया वन स्टेट-वन इलेक्शन, चुनाव सुधार की दिशा में साय सरकार निकली आगे
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ पहला ऐसा राज्य जिसने लागु किया वन स्टेट-वन इलेक्शन, चुनाव सुधार की दिशा में साय सरकार निकली आगे

    News DeskBy News DeskJanuary 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ पहला ऐसा राज्य जिसने लागु किया वन स्टेट-वन इलेक्शन, चुनाव सुधार की दिशा में साय सरकार निकली आगे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    वन स्टेट-वन इलेक्शन लागू करने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य बन गया है. आज राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान किया, जिसमें एक ही आचार संहिता में छत्तीसगढ़ में पहली बार शहर और गांव दोनाें का चुनाव कराने की घोषणा की गई. बता दें कि निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने साय सरकार ने कमेटी गठित की थी. उसके सुझाव के बाद एक ही आचार संहिता में चुनाव कराने की घोषणा की गई है.

    छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय के चुनाव एक चरण में होंगे. वहीं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में होगा, जो 17, 20 और 23 फरवरी 2025 को होगा.

    नगरीय निकाय चुनाव की तारीख
        11 फरवरी को मतदान होगा.
        एक ही चरण में नगरीय निकाय चुनाव कराया जाएगा.
        22 जनवरी से नॉमिनेशन से शुरुआत होगी.
        31 जनवरी को नाम वापसी तक का समय रहेगा.
        15 तारीख को मतगणना होगी.

    तीन चरणों में होगा पंचायत चुनाव
        27 जनवरी से 3 फरवरी तक नॉमिनेशन होगा.
        17, 20 और 23 फरवरी को मतदान होगा.

    अशासकीय संकल्प पर सदन में हुई थी चर्चा
    निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने को लेकर विधानसभा में बीजेपी विधायक राजेश मूणत की तरफ से अशासकीय संकल्‍प प्रस्‍तुत किया गया था. इस अशासकीय संकल्‍प पर 26 जुलाई 2024 को सदन में चर्चा हुई थी. इस पर सरकार की तरफ से डिप्‍टी सीएम और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने सहमति व्‍यक्‍त की. इसके बाद मूणत ने संकल्‍प वापस ले लिया था, लेकिन इस दौरान सदन में सरकार की तरफ से दिए गए आश्‍वासन के आधार पर इसकी प्रक्रिया शुरू की गई.

    कमेटी ने एक साथ चुनाव कराने की थी सिफारिश
    स्‍थानीय चुनाव एक साथ कराने की संभावना पर विचार करने और सुझाव देने के लिए राज्‍य सरकार ने आईएएस ऋचा शर्मा की अध्‍यक्षता में अफसरों की कमेटी बनाई थी. इसमें अध्‍यक्ष सहित पांच अफसर थे. इस कमेटी के गठन का आदेश 4 अगस्‍त को जारी हुआ था. इस कमेटी ने अक्‍टूबर में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी. कमेटी ने दोनों चुनाव एक साथ कराए जाने की सिफारिश करते हुए कहा था कि दोनों चुनाव एक साथ कराए जाने से धन और मैन पावर दोनों की बचत होगी.

    News Desk

    Related Posts

    कर्मयोगी पोर्टल में प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहे व्याख्याता प्रेम नारायण नायक, मुख्य सचिव ने किया सम्मानित…..

    September 1, 2026

    ‘रंग-तरंग’ में गूंजे छत्तीसगढ़ के लोकवाद्य, लोकधुनों से आधुनिक सुरों तक दिखा संस्कृति का रंग……

    September 1, 2026

    मेहनत को मिला योजनाओं का संबल, सीता मरावी बनीं गांव की ‘लखपति दीदी’, स्वसहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी, किराना और मुर्गी व्यवसाय से बढ़ी आमदनी…

    September 1, 2026

    मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित….

    September 1, 2026

    स्वास्थ्य विभाग की ई-ऑफिस संचालन में उल्लेखनीय उपलब्धि, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी बधाई…..

    September 1, 2026

    पैरा एथलेटिक्स में लक्की यादव को शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार एवं सुखदेव व निखिल को मिला शहीद कौशल यादव पुरस्कार…..

    September 1, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.